'अगर पाकिस्तान ने अब कोई नापाक हरकत की तो ऑपरेशन सिंदूर...', इंडियन आर्मी ने आसिम मुनीर को दे दी सख्त चेतावनी

भारत-पाकिस्तान युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि अब पाकिस्तान पर जो भी कार्रवाई की जाएगी वो ऑपरेशन सिंदूर से भी ज्यादा घातक होगा. 1965 के भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर आयोजित मेगा पूर्व सैनिक रैली में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हिस्सा लिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ पहले से भी ज्यादा घातक होगा!लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने पाक आर्मी के प्रमुख आसिम मुनीर को चेतावनी देते हुए कहा, 'जब तक पाकिस्तान की सोच में बदलाव नहीं आता, वह अपनी हरकतें जारी रखेगा. ऑपरेशन सिंदूर में हमने उसके एयरबेस और चौकियां तबाह की थी, लेकिन वह फिर से कुछ करने की कोशिश कर सकता है. इस बार हम जो कार्रवाई करेंगे वो पिछली बार से अधिक होगी. ऑपरेशन सिंदूर 2.0 और अधिक घातक होगा. हमारी पूरी तैयारी जारी है. पिछले ऑपरेशन में जब सीजफायर हुआ था तो इस बार उससे भी आगे की कार्रवाई होगी.'  सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की क्षमता नहीं है, लेकिन वह फिर से पहलगाम जैसे हमले करने की कोशिश कर सकता है. उन्होंने कहा कि इसके जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का दूसरा चरण और भी घातक होगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत को हजारों जख्म देकर खून बहाने की अपनी नीति पर कायम है और सेना इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा, 'इस बार हम जो कार्रवाई करेंगे वह पहले से भी जोरदार होगी. इसमें कोई शक नहीं है.' वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अगला चरण पहले वाले से अधिक घातक होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान भविष्य में पहलगाम जैसे हमले कर सकता है, उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की सोच में बदलाव नहीं आएगा, वह ऐसी हरकतें करता रहेगा. उन्होंने कहा, 'उसमें हमसे युद्ध लड़ने की क्षमता नहीं है. वे युद्ध नहीं लड़ना चाहते. वह ‘भारत को हजार जख्मों से लहूलुहान करने’ की अपनी नीति के तहत ऐसी हरकतें करता है.' भारतीय सेना पूरी तरह तैयारसैन्य कमांडर ने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा, 'हमने उसकी चौकियां और हवाई अड्डे तबाह कर दिए, लेकिन वह फिर से कुछ (पहलगाम जैसा हमला) करने की कोशिश कर सकता है. हमें तैयार रहना होगा. हम पूरी तरह तैयार हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार की कार्रवाई पहले से भी ज्यादा घातक होगी.' पूर्व सैनिकों से भी की अपीलइससे पहले, पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहलगाम की तरह फिर से हमला करने की कोशिश कर सकता है. उन्होंने कहा, 'उनमें हमारा सीधा सामना करने की हिम्मत नहीं है. पाकिस्तान अपने मंसूबों से बाज नहीं आएगा, लेकिन भारतीय सेना उसे नाकाम करने के लिए तैयार है. इसके लिए हमें लोगों, खासकर पूर्व सैनिकों, का समर्थन चाहिए. हमें उम्मीद है कि पूर्व सैनिक हमारा साथ देंगे.’

Oct 15, 2025 - 01:30
 0
'अगर पाकिस्तान ने अब कोई नापाक हरकत की तो ऑपरेशन सिंदूर...', इंडियन आर्मी ने आसिम मुनीर को दे दी सख्त चेतावनी

भारत-पाकिस्तान युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि अब पाकिस्तान पर जो भी कार्रवाई की जाएगी वो ऑपरेशन सिंदूर से भी ज्यादा घातक होगा. 1965 के भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर आयोजित मेगा पूर्व सैनिक रैली में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हिस्सा लिया.

‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ पहले से भी ज्यादा घातक होगा!
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने पाक आर्मी के प्रमुख आसिम मुनीर को चेतावनी देते हुए कहा, 'जब तक पाकिस्तान की सोच में बदलाव नहीं आता, वह अपनी हरकतें जारी रखेगा. ऑपरेशन सिंदूर में हमने उसके एयरबेस और चौकियां तबाह की थी, लेकिन वह फिर से कुछ करने की कोशिश कर सकता है. इस बार हम जो कार्रवाई करेंगे वो पिछली बार से अधिक होगी. ऑपरेशन सिंदूर 2.0 और अधिक घातक होगा. हमारी पूरी तैयारी जारी है. पिछले ऑपरेशन में जब सीजफायर हुआ था तो इस बार उससे भी आगे की कार्रवाई होगी.' 

सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की क्षमता नहीं है, लेकिन वह फिर से पहलगाम जैसे हमले करने की कोशिश कर सकता है. उन्होंने कहा कि इसके जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का दूसरा चरण और भी घातक होगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत को हजारों जख्म देकर खून बहाने की अपनी नीति पर कायम है और सेना इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा, 'इस बार हम जो कार्रवाई करेंगे वह पहले से भी जोरदार होगी. इसमें कोई शक नहीं है.' वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अगला चरण पहले वाले से अधिक घातक होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान भविष्य में पहलगाम जैसे हमले कर सकता है, उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की सोच में बदलाव नहीं आएगा, वह ऐसी हरकतें करता रहेगा. उन्होंने कहा, 'उसमें हमसे युद्ध लड़ने की क्षमता नहीं है. वे युद्ध नहीं लड़ना चाहते. वह ‘भारत को हजार जख्मों से लहूलुहान करने’ की अपनी नीति के तहत ऐसी हरकतें करता है.'

भारतीय सेना पूरी तरह तैयार
सैन्य कमांडर ने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा, 'हमने उसकी चौकियां और हवाई अड्डे तबाह कर दिए, लेकिन वह फिर से कुछ (पहलगाम जैसा हमला) करने की कोशिश कर सकता है. हमें तैयार रहना होगा. हम पूरी तरह तैयार हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार की कार्रवाई पहले से भी ज्यादा घातक होगी.'

पूर्व सैनिकों से भी की अपील
इससे पहले, पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहलगाम की तरह फिर से हमला करने की कोशिश कर सकता है. उन्होंने कहा, 'उनमें हमारा सीधा सामना करने की हिम्मत नहीं है. पाकिस्तान अपने मंसूबों से बाज नहीं आएगा, लेकिन भारतीय सेना उसे नाकाम करने के लिए तैयार है. इसके लिए हमें लोगों, खासकर पूर्व सैनिकों, का समर्थन चाहिए. हमें उम्मीद है कि पूर्व सैनिक हमारा साथ देंगे.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow