अक्षय तृतीया 2026 से पहले लक्ष्मी पूजन के लिए घर की ऐसे करें तैयारी? अपनाएं आसान टिप्स
Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का त्योहार कई मायनों में खास माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को पड़ रहा है. कई लोग इसे अखा तीज के नाम से भी जानते हैं और इस नए कार्य शुरू करने, निवेश और लक्ष्मी से जुड़े अनुष्ठान करने के लिए सबसे शक्तिशाली और शुभ दिनों में शामिल किया जाता है. अधिकतर हिंदू घरों में इस दिन लक्ष्मी पूजन का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें देवी लक्ष्मी को साफ, उज्जवल और अच्छी तरह से तैयार घर में आमंत्रित किया जाता है, ताकि उनका आशीर्वाद पूरे साल घर पर बना रहे. अक्षय तृतीया 2026 से पहले घर की साफ-सफाई और उसे व्यवस्थित करना केवल स्वच्छता के लिए ही नहीं है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने और धन-संपत्ति एवं सुख का स्वागत करने के लिए भी खास है. ऐसा माना जाता है कि, स्वच्छ और व्यवस्थित घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और दैनिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है. अक्षय तृतीया 2026 में लक्ष्मी पूजा के लिए घर को कैसे तैयार करें? पूरे घर की साफ-सफाई करें हर कमरे में पड़ी टूटी-फूटी, पुरानी और बेकार की चीजों को हटा दें. फटे कपड़े, एक्सपायरी दवाइयां और खाली बोतलें फेंक दें ताकि आपका घर हल्का और तरोताजा लगे. हिंदू परंपरा के मुताबिक, साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखता है और देवी लक्ष्मी के लिए घर में रहना आसान हो जाता है. फर्श और घर के कोनों को अच्छी तरह से साफ करें? अक्षय तृतीया के दिन या उससे कम से कम एख दिन पहले सुबह जल्दी उठकर फर्श को झाड़ू, पोछा और साफ करें. कोनों और फर्नीचर के पीछे खास ध्यान दें, क्योंकि धूल और मकड़ी के जाले सकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध करने की कोशिश करते हैं. सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचेंस क्योंकि कई लोगों का मानना है कि, इससे धन की कमी होती है, खासकर पवित्र मौकों पर. Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 4 चीजों का दान करना न भूलें, सोना खरीदने जितना मिलेगा पुण्य! दरवाजे, खिड़कियां और शीशे को अच्छे से साफ करें? अक्षय तृतीया से एक दिन पहले घर की सभी खिड़कियां, दरवाजों और शींशे को कपड़े से साफ करें. चमकदार, धूल रहित कांच की वस्तुएं शुभ मानी जाती है. इसके साथ ही दरवाजों के फ्रेम और चौखटों को भी अच्छे से साफ करें ताकि प्रवेश द्वार आगंतुकों और देवी लक्ष्मी के स्वागत योग दिखें. पूजा स्थल को व्यवस्थित करें? अक्षय तृतीया के मौके पर लक्ष्मी पूजन के लिए एक शांत स्थान का प्राथमिकता दें. इस बात का ध्यान रहें कि उसे शौचालय और शयनकक्ष से दूर रखें. पूजा घर में लगी देवी-देवताओं की मू्र्तियां, चित्रों और पूजा सामग्री को नरम कपड़े से साफ करें व्यवस्थित तरीके से सजाएं. इसे आप केवल अक्षय तृतीया के मौके पर ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी करें. प्राकृतिक सुंगधित चीजों के इस्तेमाल करें? पोछा लगाने के पानी में नींबू, सिरका या नीम के पानी की कुछ बूंदे मिलाएं, इससे आपको ताजगी महसूस होने के साथ प्राकृतिक सफाई भी देखने को मिलेगी. बैठक कक्ष और पूजा स्थल में एक छोटी अगकबत्ती जलाएं या हल्का सुंगधित तेल या इत्र लगाएं. ऐसा माना जाता है कि, हल्की और सुखद सुगंध देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती है और परिवार के लिए शांतिपूर्ण वातावरण बनाती है. अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर एख स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर मां लक्ष्मी को आपके दैनिक जीवन में आमंत्रित करने के लिए एक उपयुक्त आधार प्रदान करता है. 19 अप्रैल से कुछ दिन पहले ही इन सरल चरणों का पालन करें ताकि आपका घर शांतिपूर्ण, उज्जवल और आशीर्वाद के लिए तैयार हो. Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है ? Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का त्योहार कई मायनों में खास माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को पड़ रहा है. कई लोग इसे अखा तीज के नाम से भी जानते हैं और इस नए कार्य शुरू करने, निवेश और लक्ष्मी से जुड़े अनुष्ठान करने के लिए सबसे शक्तिशाली और शुभ दिनों में शामिल किया जाता है.
अधिकतर हिंदू घरों में इस दिन लक्ष्मी पूजन का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें देवी लक्ष्मी को साफ, उज्जवल और अच्छी तरह से तैयार घर में आमंत्रित किया जाता है, ताकि उनका आशीर्वाद पूरे साल घर पर बना रहे.
अक्षय तृतीया 2026 से पहले घर की साफ-सफाई और उसे व्यवस्थित करना केवल स्वच्छता के लिए ही नहीं है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने और धन-संपत्ति एवं सुख का स्वागत करने के लिए भी खास है. ऐसा माना जाता है कि, स्वच्छ और व्यवस्थित घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और दैनिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है.
अक्षय तृतीया 2026 में लक्ष्मी पूजा के लिए घर को कैसे तैयार करें?
पूरे घर की साफ-सफाई करें
हर कमरे में पड़ी टूटी-फूटी, पुरानी और बेकार की चीजों को हटा दें. फटे कपड़े, एक्सपायरी दवाइयां और खाली बोतलें फेंक दें ताकि आपका घर हल्का और तरोताजा लगे. हिंदू परंपरा के मुताबिक, साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखता है और देवी लक्ष्मी के लिए घर में रहना आसान हो जाता है.
फर्श और घर के कोनों को अच्छी तरह से साफ करें?
अक्षय तृतीया के दिन या उससे कम से कम एख दिन पहले सुबह जल्दी उठकर फर्श को झाड़ू, पोछा और साफ करें. कोनों और फर्नीचर के पीछे खास ध्यान दें, क्योंकि धूल और मकड़ी के जाले सकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध करने की कोशिश करते हैं.
सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचेंस क्योंकि कई लोगों का मानना है कि, इससे धन की कमी होती है, खासकर पवित्र मौकों पर.
दरवाजे, खिड़कियां और शीशे को अच्छे से साफ करें?
अक्षय तृतीया से एक दिन पहले घर की सभी खिड़कियां, दरवाजों और शींशे को कपड़े से साफ करें. चमकदार, धूल रहित कांच की वस्तुएं शुभ मानी जाती है. इसके साथ ही दरवाजों के फ्रेम और चौखटों को भी अच्छे से साफ करें ताकि प्रवेश द्वार आगंतुकों और देवी लक्ष्मी के स्वागत योग दिखें.
पूजा स्थल को व्यवस्थित करें?
अक्षय तृतीया के मौके पर लक्ष्मी पूजन के लिए एक शांत स्थान का प्राथमिकता दें. इस बात का ध्यान रहें कि उसे शौचालय और शयनकक्ष से दूर रखें. पूजा घर में लगी देवी-देवताओं की मू्र्तियां, चित्रों और पूजा सामग्री को नरम कपड़े से साफ करें व्यवस्थित तरीके से सजाएं. इसे आप केवल अक्षय तृतीया के मौके पर ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी करें.
प्राकृतिक सुंगधित चीजों के इस्तेमाल करें?
पोछा लगाने के पानी में नींबू, सिरका या नीम के पानी की कुछ बूंदे मिलाएं, इससे आपको ताजगी महसूस होने के साथ प्राकृतिक सफाई भी देखने को मिलेगी. बैठक कक्ष और पूजा स्थल में एक छोटी अगकबत्ती जलाएं या हल्का सुंगधित तेल या इत्र लगाएं.
ऐसा माना जाता है कि, हल्की और सुखद सुगंध देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती है और परिवार के लिए शांतिपूर्ण वातावरण बनाती है.
अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर एख स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर मां लक्ष्मी को आपके दैनिक जीवन में आमंत्रित करने के लिए एक उपयुक्त आधार प्रदान करता है. 19 अप्रैल से कुछ दिन पहले ही इन सरल चरणों का पालन करें ताकि आपका घर शांतिपूर्ण, उज्जवल और आशीर्वाद के लिए तैयार हो.
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है ?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?