Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 7वां टेस्ट शतक, एक झटके में छोड़ा कोहली, गांगुली को पीछे
यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने पहले दिन के दूसरे सेशन में अपना शतक पूरा किया. इस पारी में उन्होंने अपने 3000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए और सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने के मामले में विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. यशस्वी जायसवाल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी 71वीं पारी में ये आंकड़ा छुआ. जायसवाल ने 1 वनडे मैच में 15 रन बनाए हैं, 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं. ये जायसवाल की 48वीं टेस्ट पारी है, जिसमें उन्होंने अपनी 7वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई. इसके आलावा उनके नाम एक शतक टी20 इंटरनेशनल में भी है.. सबसे कम पारियों में 3000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय 69 - सुनील गावस्कर 71 - यशस्वी जायसवाल 74 - सौरव गांगुली 77 - शुभमन गिल 79 - पोली उमरीगर 80 - विराट कोहली
यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने पहले दिन के दूसरे सेशन में अपना शतक पूरा किया. इस पारी में उन्होंने अपने 3000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए और सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने के मामले में विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा.
यशस्वी जायसवाल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी 71वीं पारी में ये आंकड़ा छुआ. जायसवाल ने 1 वनडे मैच में 15 रन बनाए हैं, 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं. ये जायसवाल की 48वीं टेस्ट पारी है, जिसमें उन्होंने अपनी 7वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई. इसके आलावा उनके नाम एक शतक टी20 इंटरनेशनल में भी है..
सबसे कम पारियों में 3000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय
- 69 - सुनील गावस्कर
- 71 - यशस्वी जायसवाल
- 74 - सौरव गांगुली
- 77 - शुभमन गिल
- 79 - पोली उमरीगर
- 80 - विराट कोहली
What's Your Reaction?