X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट

X AI Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X काफी समय से एआई या कॉपी पेस्ट कंटेंट से जूझ रहा था. इसी को देखते हुए अब कंपनी ने एक नया एआई फीचर उतार दिया है जिसकी मदद से अब कंटेंट चोरी करने वालों पर लगाम लगेगी. इसके साथ ही ये फीचर पहले के मुकाबले काफी तेजी से कॉपी किए गए कंटेंट को भी पकड़ने में सक्षम होगा. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये नया फीचर. ओरिजिनल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा जानकारी के लिए बता दें कि X अब प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठा रहा है. ये नया सिस्टम भी इसी प्लान के अनुसार है. हाल ही में कंपनी ने नया वीडियो रिकॉर्डर और एडिटर भी लॉन्च किया है जिससे यूजर्स सीधे X पर ही वीडियो रिकॉर्ड और एडिट कर सकते हैं. टेक्स्ट पोस्ट भी आएंगे पकड़ में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नया AI सिस्टम काफी एडवांस है. ये सिस्टम बिना क्रेडिट दिए दोबारा शेयर किए गए वायरल टेक्स्ट पोस्ट की भी पहचान कर सकता है. बता दें कि अगर कोई यूजर किसी भी तरह से दूसरे की पोस्ट को बदलकर पोस्ट करता है तब भी ये फीचर उसे आसानी से पकड़ सकेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का कहना है कि अगर कोई कॉपी किया गया कंटेंट मोनेटाइजेशन के दायरे में आता है तो उससे होने वाली कमाई सिर्फ उसे दी जाएगी जो उस कंटेंट का असली क्रिएटर होगा. नहीं होगी फर्जी एंगेजमेंट इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी सिर्फ कॉपी-पेस्ट कंटेंट को नहीं पकड़ रही है बल्कि फर्जी एंगेजमेंट बढ़ाने वाले अकाउंट्स पर भी सख्त नजर रख रही है. ऐसे पोस्ट जहां फालतू का एंगेजमेंट बढ़ाने का तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है, उन अकाउंट्स पर कंपनी सख्त एक्शन भी ले सकती है. अगर कोई क्रिएटर तीन या उससे ज्यादा बार ऐसे नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे X के क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम से बाहर किया जा सकता है. X ने AI से संचालित स्पैम और बॉट अकाउंट्स के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में प्लेटफॉर्म हर मिनट लगभग 208 बॉट अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें सस्पेंड कर रहा था और अब ये सिस्टम पहले से ज्यादा प्रभावी होता जा रहा है. कंपनी के इस कदम के बाद से प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा ओरिजिनल कंटेंट देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: क्या आपका Wireless Charger बढ़ा रहा है बिजली का बिल? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Jul 19, 2026 - 03:30
 0
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट

X AI Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X काफी समय से एआई या कॉपी पेस्ट कंटेंट से जूझ रहा था. इसी को देखते हुए अब कंपनी ने एक नया एआई फीचर उतार दिया है जिसकी मदद से अब कंटेंट चोरी करने वालों पर लगाम लगेगी. इसके साथ ही ये फीचर पहले के मुकाबले काफी तेजी से कॉपी किए गए कंटेंट को भी पकड़ने में सक्षम होगा. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये नया फीचर.

ओरिजिनल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

जानकारी के लिए बता दें कि X अब प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठा रहा है. ये नया सिस्टम भी इसी प्लान के अनुसार है. हाल ही में कंपनी ने नया वीडियो रिकॉर्डर और एडिटर भी लॉन्च किया है जिससे यूजर्स सीधे X पर ही वीडियो रिकॉर्ड और एडिट कर सकते हैं.

टेक्स्ट पोस्ट भी आएंगे पकड़ में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नया AI सिस्टम काफी एडवांस है. ये सिस्टम बिना क्रेडिट दिए दोबारा शेयर किए गए वायरल टेक्स्ट पोस्ट की भी पहचान कर सकता है. बता दें कि अगर कोई यूजर किसी भी तरह से दूसरे की पोस्ट को बदलकर पोस्ट करता है तब भी ये फीचर उसे आसानी से पकड़ सकेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का कहना है कि अगर कोई कॉपी किया गया कंटेंट मोनेटाइजेशन के दायरे में आता है तो उससे होने वाली कमाई सिर्फ उसे दी जाएगी जो उस कंटेंट का असली क्रिएटर होगा.

नहीं होगी फर्जी एंगेजमेंट

इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी सिर्फ कॉपी-पेस्ट कंटेंट को नहीं पकड़ रही है बल्कि फर्जी एंगेजमेंट बढ़ाने वाले अकाउंट्स पर भी सख्त नजर रख रही है. ऐसे पोस्ट जहां फालतू का एंगेजमेंट बढ़ाने का तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है, उन अकाउंट्स पर कंपनी सख्त एक्शन भी ले सकती है. अगर कोई क्रिएटर तीन या उससे ज्यादा बार ऐसे नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे X के क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम से बाहर किया जा सकता है.

X ने AI से संचालित स्पैम और बॉट अकाउंट्स के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में प्लेटफॉर्म हर मिनट लगभग 208 बॉट अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें सस्पेंड कर रहा था और अब ये सिस्टम पहले से ज्यादा प्रभावी होता जा रहा है. कंपनी के इस कदम के बाद से प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा ओरिजिनल कंटेंट देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्या आपका Wireless Charger बढ़ा रहा है बिजली का बिल? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow