WPL में डक का शर्मनाक रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाली टॉप 5 खिलाड़ी

Most Ducks in WPL: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में जहां एक ओर बड़े शॉट्स, तेज रन और रिकॉर्ड पारियां सुर्खियां बटोरती हैं. वहीं कुछ आंकड़े ऐसे भी हैं जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल दौर को दिखाते हैं. WPL के अब तक के सीजन में कई नामी खिलाड़ियों को बार-बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा है. इसी कड़ी में WPL इतिहास में सबसे ज्यादा ‘डक’ (शून्य पर आउट) बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची सामने आई है. किरण नवगिरे  WPL के अब तक के तीन सीजन (2023 से 2026) को मिलाकर देखा जाए तो यूपी वॉरियर्स की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे इस सूची में सबसे ऊपर हैं. किरण ने 31 मैचों की 30 पारियों में बल्लेबाजी की और 6 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं. हालांकि, उनके नाम 435 रन भी दर्ज हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134 से ज्यादा का रहा है, जो बताता है कि वह जोखिम लेकर खेलने वाली बल्लेबाज हैं. एश्ले गार्डनर  इस लिस्ट में दूसरा नाम गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का है. गार्डनर ने 34 पारियों में 5 बार डक झेला. दिलचस्प बात यह है कि इसी खिलाड़ी ने WPL में 800 से ज्यादा रन भी बनाए हैं और उनका औसत 25 से ऊपर का रहा है. यानी डक के बावजूद उनका योगदान टीम के लिए काफी अहम रहा है. सोफी एक्लेस्टोन  यूपी वॉरियर्स की ही स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 26 पारियों में 4 बार शून्य पर आउट होकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. गेंदबाजी के लिए मशहूर एक्लेस्टोन से बल्लेबाजी में ज्यादा उम्मीदें नहीं होतीं, लेकिन फिर भी उनका नाम इस सूची में आना ध्यान खींचता है. दिशा कसाट  आरसीबी की बल्लेबाज दिशा कसाट ने सीमित मैच खेलने के बावजूद 3 बार डक का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. हालांकि, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब भी वह मैदान पर उतरीं उन्हें दबाव में बल्लेबाजी करनी पड़ी है. अरुंधति रेड्डी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है. उन्होंने 3 बार शून्य पर आउट होने का सामना करना पड़ा है. गेंदबाजी में उनका रोल ज्यादा अहम रहा, जबकि बल्लेबाजी में उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद कम ही रहती है. 

Feb 8, 2026 - 21:30
 0
WPL में डक का शर्मनाक रिकॉर्ड! सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाली टॉप 5 खिलाड़ी

Most Ducks in WPL: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में जहां एक ओर बड़े शॉट्स, तेज रन और रिकॉर्ड पारियां सुर्खियां बटोरती हैं. वहीं कुछ आंकड़े ऐसे भी हैं जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल दौर को दिखाते हैं. WPL के अब तक के सीजन में कई नामी खिलाड़ियों को बार-बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा है. इसी कड़ी में WPL इतिहास में सबसे ज्यादा ‘डक’ (शून्य पर आउट) बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची सामने आई है.

किरण नवगिरे 

WPL के अब तक के तीन सीजन (2023 से 2026) को मिलाकर देखा जाए तो यूपी वॉरियर्स की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे इस सूची में सबसे ऊपर हैं. किरण ने 31 मैचों की 30 पारियों में बल्लेबाजी की और 6 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं. हालांकि, उनके नाम 435 रन भी दर्ज हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134 से ज्यादा का रहा है, जो बताता है कि वह जोखिम लेकर खेलने वाली बल्लेबाज हैं.

एश्ले गार्डनर 

इस लिस्ट में दूसरा नाम गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का है. गार्डनर ने 34 पारियों में 5 बार डक झेला. दिलचस्प बात यह है कि इसी खिलाड़ी ने WPL में 800 से ज्यादा रन भी बनाए हैं और उनका औसत 25 से ऊपर का रहा है. यानी डक के बावजूद उनका योगदान टीम के लिए काफी अहम रहा है.

सोफी एक्लेस्टोन 

यूपी वॉरियर्स की ही स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 26 पारियों में 4 बार शून्य पर आउट होकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. गेंदबाजी के लिए मशहूर एक्लेस्टोन से बल्लेबाजी में ज्यादा उम्मीदें नहीं होतीं, लेकिन फिर भी उनका नाम इस सूची में आना ध्यान खींचता है.

दिशा कसाट 

आरसीबी की बल्लेबाज दिशा कसाट ने सीमित मैच खेलने के बावजूद 3 बार डक का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. हालांकि, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब भी वह मैदान पर उतरीं उन्हें दबाव में बल्लेबाजी करनी पड़ी है.

अरुंधति रेड्डी

तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है. उन्होंने 3 बार शून्य पर आउट होने का सामना करना पड़ा है. गेंदबाजी में उनका रोल ज्यादा अहम रहा, जबकि बल्लेबाजी में उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद कम ही रहती है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow