WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL 2027 के ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई, तो कुछ को नई टीमों में खेलने का मौका मिला. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनेक्स की रही, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं, भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. जानिए ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली 5 खिलाड़ियों के बारे में. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. उन्हें खरीदने के लिए यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बोली लगाने की होड़ लगी. आखिर में यूपी ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. किरण नवगिरे को मिले 75 लाख रुपये भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे इस ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई, लेकिन दिल्ली की टीम बाजी मारने में सफल रही. जी. कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने खरीदा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उनका बेस प्राइस भी 40 लाख रुपये था. मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद अब वो गुजरात की तरफ से खेलती नजर आएंगी. ग्रेस हैरिस की यूपी वॉरियर्स में वापसी ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. वो इससे पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी वापसी से टीम को बल्लेबाजी में एक अनुभवी ऑप्शन मिलेगा. स्नेह राणा को भी मिला मौका भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस भी इतना ही था. वो गेंदबाजी के साथ जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी टीम के लिए योगदान दे सकती हैं. 30 लाख रुपये में बिकीं कई खिलाड़ी ग्रेस हैरिस और स्नेह राणा के अलावा सुषमा वर्मा को भी यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. आयरलैंड की ऑलराउंडर ऑर्ला प्रेंडरगास्ट गुजरात जायंट्स से जुड़ीं. उन्हें भी 30 लाख रुपये मिले. इस तरह ऑक्शन में एक जैसी कीमत पर कई खिलाड़ियों को खरीदा गया. ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ियों पर भी टीमों ने भरोसा जताया. सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जबकि किरण नवगिरे और जी. कमलिनी जैसी भारतीय खिलाड़ियों को भी अच्छी कीमत मिली. अब इन खिलाड़ियों पर अपनी अपनी टीमों की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी. देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में कौन अपने प्रदर्शन से इस कीमत को सही साबित करती है. यह भी पढ़ें: शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
WPL 2027 के ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई, तो कुछ को नई टीमों में खेलने का मौका मिला. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनेक्स की रही, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं, भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. जानिए ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली 5 खिलाड़ियों के बारे में.
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. उन्हें खरीदने के लिए यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बोली लगाने की होड़ लगी. आखिर में यूपी ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया.
किरण नवगिरे को मिले 75 लाख रुपये
भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे इस ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई, लेकिन दिल्ली की टीम बाजी मारने में सफल रही.
जी. कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने खरीदा
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उनका बेस प्राइस भी 40 लाख रुपये था. मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद अब वो गुजरात की तरफ से खेलती नजर आएंगी.
ग्रेस हैरिस की यूपी वॉरियर्स में वापसी
ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. वो इससे पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी वापसी से टीम को बल्लेबाजी में एक अनुभवी ऑप्शन मिलेगा.
स्नेह राणा को भी मिला मौका
भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस भी इतना ही था. वो गेंदबाजी के साथ जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी टीम के लिए योगदान दे सकती हैं.
30 लाख रुपये में बिकीं कई खिलाड़ी
ग्रेस हैरिस और स्नेह राणा के अलावा सुषमा वर्मा को भी यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. आयरलैंड की ऑलराउंडर ऑर्ला प्रेंडरगास्ट गुजरात जायंट्स से जुड़ीं. उन्हें भी 30 लाख रुपये मिले. इस तरह ऑक्शन में एक जैसी कीमत पर कई खिलाड़ियों को खरीदा गया.
ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ियों पर भी टीमों ने भरोसा जताया. सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जबकि किरण नवगिरे और जी. कमलिनी जैसी भारतीय खिलाड़ियों को भी अच्छी कीमत मिली. अब इन खिलाड़ियों पर अपनी अपनी टीमों की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी. देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में कौन अपने प्रदर्शन से इस कीमत को सही साबित करती है.
यह भी पढ़ें: शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
What's Your Reaction?