WPL 2026: MI से नहीं चेज हुए 188 रन, रोमांचक मुकाबले में UP ने मारी बाजी; 19वें ओवर में पलटा मैच
महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 187 रन बनाए थे. कप्तान मैग लैनिंग (70) और फोएबे लिचफील्ड (61) ने अर्धशतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई टीम 165 ही बना सकी. ये मुंबई की लगातार दूसरी हार और यूपी की लगातार दूसरी जीत है. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई थी, सजना सजीवन (10) के रूप में टीम का पहला विकेट 23 के स्कोर पर गिरा था. अगले ही ओवर में हेली मैथ्यूज (13) भी पवेलियन लौट गई. शिखा पांडेय ने खतरनाक बल्लेबाज नताली सिवर (15) को सस्ते में पवेलियन भेजकर यूपी को बड़ी राहत दिलाई. हरलीन देओल ने पकड़ा शानदार कैच दीप्ति शर्मा द्वारा डाले गए 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर निकोला केरी ने सामने हवा में एक शॉट खेला, जिस पर पीछे की तरफ दौड़ते हुए हरलीन देओल ने कमाल का कैच पकड़ा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद हरमनप्रीत कौर भी सस्ते में आउट हो गई, उन्होंने 21 गेंदों में 18 रन बनाए. One of the best catches of the season yet? ???????? Harleen Deol takes a blinder ????Updates ▶️ https://t.co/7bDWCP7FtU #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvMI | @UPWarriorz | @imharleenDeol pic.twitter.com/bXlpoNTiAy — Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026 19वें ओवर शिखा पांडये ने दिए सिर्फ 3 रन 18 ओवरों तक मुंबई इंडियंस मैच में बनी हुई थी, अमनजोत कौर और अमेलिया केर ने टीम के लिए जीत की उम्मीदें जगाई थी. लेकिन 19वें ओवर में शिखा पांडेय ने पूरा मैच एकतरफा बना दिया. उन्होंने सिर्फ 3 ही रन दिए और अमनजोत कौर का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिन्होंने 24 गेंदों में 41 रन बनाए. अमेलिया केर 49 बनाकर नाबाद रहीं. मुंबई 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन बना सकी. यूपी वॉरियर्स ने 22 रनों से मैच जीत लिया. मैग लैनिंग और लिचफील्ड ने खेली तूफानी पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थे. हालांकि यूपी की शुरुआत खराब हुई थी, किरण नवगिरे पहले ही ओवर में गोल्डन डक हुई थी. उन्हें निकोला कैरी ने बोल्ड किया था, जिसके बाद कप्तान मैग लेनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (119) की. लिचफील्ड 37 गेंदों में 61 रन बनाकर अमनजोत कौर का शिकार हुईं. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए. मैग लैनिंग 14वें ओवर में हेली मैथ्यूज की गेंद पर आउट हुईं, उन्होंने 45 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला. इसके बाद नताली सिवर और अमेलिया केर की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. अमेलिया केर ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी अमेलिया केर ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली गेंदबाज बनी, जिन्होंने 50 विकेट लिए हैं. नताली सिवर ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. एक समय लग रहा था कि यूपी वॉरियर्स 200 से ऊपर आराम से पहुंच जाएगी, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अंत में अच्छी वापसी की.
महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 187 रन बनाए थे. कप्तान मैग लैनिंग (70) और फोएबे लिचफील्ड (61) ने अर्धशतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई टीम 165 ही बना सकी. ये मुंबई की लगातार दूसरी हार और यूपी की लगातार दूसरी जीत है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई थी, सजना सजीवन (10) के रूप में टीम का पहला विकेट 23 के स्कोर पर गिरा था. अगले ही ओवर में हेली मैथ्यूज (13) भी पवेलियन लौट गई. शिखा पांडेय ने खतरनाक बल्लेबाज नताली सिवर (15) को सस्ते में पवेलियन भेजकर यूपी को बड़ी राहत दिलाई.
हरलीन देओल ने पकड़ा शानदार कैच
दीप्ति शर्मा द्वारा डाले गए 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर निकोला केरी ने सामने हवा में एक शॉट खेला, जिस पर पीछे की तरफ दौड़ते हुए हरलीन देओल ने कमाल का कैच पकड़ा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद हरमनप्रीत कौर भी सस्ते में आउट हो गई, उन्होंने 21 गेंदों में 18 रन बनाए.
One of the best catches of the season yet? ????
???? Harleen Deol takes a blinder ????
Updates ▶️ https://t.co/7bDWCP7FtU #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvMI | @UPWarriorz | @imharleenDeol pic.twitter.com/bXlpoNTiAy — Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026
19वें ओवर शिखा पांडये ने दिए सिर्फ 3 रन
18 ओवरों तक मुंबई इंडियंस मैच में बनी हुई थी, अमनजोत कौर और अमेलिया केर ने टीम के लिए जीत की उम्मीदें जगाई थी. लेकिन 19वें ओवर में शिखा पांडेय ने पूरा मैच एकतरफा बना दिया. उन्होंने सिर्फ 3 ही रन दिए और अमनजोत कौर का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिन्होंने 24 गेंदों में 41 रन बनाए. अमेलिया केर 49 बनाकर नाबाद रहीं. मुंबई 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन बना सकी. यूपी वॉरियर्स ने 22 रनों से मैच जीत लिया.
मैग लैनिंग और लिचफील्ड ने खेली तूफानी पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थे. हालांकि यूपी की शुरुआत खराब हुई थी, किरण नवगिरे पहले ही ओवर में गोल्डन डक हुई थी. उन्हें निकोला कैरी ने बोल्ड किया था, जिसके बाद कप्तान मैग लेनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (119) की. लिचफील्ड 37 गेंदों में 61 रन बनाकर अमनजोत कौर का शिकार हुईं. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए.
मैग लैनिंग 14वें ओवर में हेली मैथ्यूज की गेंद पर आउट हुईं, उन्होंने 45 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला. इसके बाद नताली सिवर और अमेलिया केर की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली.
अमेलिया केर ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी
अमेलिया केर ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली गेंदबाज बनी, जिन्होंने 50 विकेट लिए हैं. नताली सिवर ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. एक समय लग रहा था कि यूपी वॉरियर्स 200 से ऊपर आराम से पहुंच जाएगी, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अंत में अच्छी वापसी की.
What's Your Reaction?