WPL 2026 Auction Live: मार्की राउंड खत्म, सबसे महंगी बिकी दीप्ति शर्मा, जानिए किसे मिला कितना पैसा

WPL Auction 2026 Live : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सबसे बड़ा दिन आ गया है. आज दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली में मेगा ऑक्शन शुरू होगा, जहां 5 फ्रेंचाइजियां कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी. हालांकि इनमें से सिर्फ 73 को ही टीमें खरीद पाएंगी. इस बार लीग का पहला बड़ा ऑक्शन हो रहा है, इसलिए सभी टीमें अपने स्क्वॉड को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए तैयार हैं. मार्की राउंड में बिके प्लेयर्स और उनका प्राइस सोफी डिवाइन- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स) दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ (यूपी वॉरियर्स) एमेलिया केर- 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस) रेणुका सिंह- 60 लाख (गुजरात जायंट्स) सोफी एक्लेस्टन- यूपी वॉरियर्स (85 लाख) मेग लैनिंग- यूपी वॉरियर्स (1.9 करोड़) लौरा वोल्वार्ड्ट- दिल्ली कैपिटल्स (1.1 करोड़) आज नीलामी में 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं. खास बात यह है कि हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, साथ ही सोफी डिवाइन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मार्की सेट में शामिल हैं. उम्मीद है कि इन नामों पर आज बड़ी बोली लग सकती है. कौन कितना खर्च कर सकता है? यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, 14.5 करोड़ रुपये क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, इसलिए उन्हें कुल 17 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. यह टीम नीलामी में सबसे ज्यादा सक्रिय दिख सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि है, 5.70 करोड़. वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास 5.75 करोड़ और 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात जायंट्स 9 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतर रही है. किसे कितने खिलाड़ियों की जरूरत? मुंबई और दिल्ली को 13-13 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. आरसीबी को 14, गुजरात को 16 और यूपी को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत होगी. इसके चलते शुरुआती राउंड में बोलीबाजी काफी तेज रहने की उम्मीद है. कौन बनाएगा रिकॉर्ड? नीलामी से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार किसी खिलाड़ी को स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) से ज्यादा कीमत मिलेगी? मार्की सूची में शामिल नामों को देखकर यह मुमकिन लगता है. नीलामी कहां देखें?ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी, जबकि टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 2:30 बजे से कवरेज देख सकते हैं.

Nov 27, 2025 - 16:30
 0
WPL 2026 Auction Live: मार्की राउंड खत्म, सबसे महंगी बिकी दीप्ति शर्मा, जानिए किसे मिला कितना पैसा

WPL Auction 2026 Live : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सबसे बड़ा दिन आ गया है. आज दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली में मेगा ऑक्शन शुरू होगा, जहां 5 फ्रेंचाइजियां कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी. हालांकि इनमें से सिर्फ 73 को ही टीमें खरीद पाएंगी. इस बार लीग का पहला बड़ा ऑक्शन हो रहा है, इसलिए सभी टीमें अपने स्क्वॉड को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए तैयार हैं.

मार्की राउंड में बिके प्लेयर्स और उनका प्राइस

  • सोफी डिवाइन- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
  • दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ (यूपी वॉरियर्स)
  • एमेलिया केर- 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
  • रेणुका सिंह- 60 लाख (गुजरात जायंट्स)
  • सोफी एक्लेस्टन- यूपी वॉरियर्स (85 लाख)
  • मेग लैनिंग- यूपी वॉरियर्स (1.9 करोड़)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट- दिल्ली कैपिटल्स (1.1 करोड़)

आज नीलामी में 194 भारतीय और 83 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं. खास बात यह है कि हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, साथ ही सोफी डिवाइन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मार्की सेट में शामिल हैं. उम्मीद है कि इन नामों पर आज बड़ी बोली लग सकती है.

कौन कितना खर्च कर सकता है?

यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है, 14.5 करोड़ रुपये क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, इसलिए उन्हें कुल 17 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. यह टीम नीलामी में सबसे ज्यादा सक्रिय दिख सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि है, 5.70 करोड़. वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास 5.75 करोड़ और 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात जायंट्स 9 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतर रही है.

किसे कितने खिलाड़ियों की जरूरत?

मुंबई और दिल्ली को 13-13 खिलाड़ियों की खरीद करनी है. आरसीबी को 14, गुजरात को 16 और यूपी को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत होगी. इसके चलते शुरुआती राउंड में बोलीबाजी काफी तेज रहने की उम्मीद है.

कौन बनाएगा रिकॉर्ड?

नीलामी से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार किसी खिलाड़ी को स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) से ज्यादा कीमत मिलेगी? मार्की सूची में शामिल नामों को देखकर यह मुमकिन लगता है.

नीलामी कहां देखें?
ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी, जबकि टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 2:30 बजे से कवरेज देख सकते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow