Why Girls Like Older Men: बड़ी उम्र के लड़कों पर क्यों फिदा होती हैं लड़कियां? इमोशनल सपोर्ट नहीं, ये है सबसे बड़ा सीक्रेट

Reasons Girls Choose Older Guys: अक्सर आपने अपने दोस्तों या आसपास के लोगों से, जिनमें लड़कियां और लड़के दोनों शामिल होते हैं, सुना होगा कि अक्सर लड़कियों को अपनी उम्र से बड़े लड़के पसंद आते हैं. एक फैक्ट यह भी है कि यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है कि किसी ने कह दिया और लोग इसका प्रचार करने लगे. दरअसल, सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी से जुड़े एक्सपर्ट भी इसको मानते हैं और इस पर अपने विचार रखते हैं कि आखिर लड़कियां हमेशा अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों को तवज्जो क्यों देती हैं और आखिर उनको हमउम्र या अपने से छोटे लड़के क्यों पसंद नहीं आते हैं. लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं बड़े लड़के? साइकोलॉजी के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट Psychology Today की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कई कारण होते हैं. लड़कियां हमेशा अपना पार्टनर चुनते समय कई बातों का ध्यान रखती हैं, जैसे कि वह मैच्योर हो. जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताने वाली हैं, उससे उनकी अपेक्षाएं होती हैं कि वह उनकी बातों को समझे, उनकी फीलिंग और इमोशन का सम्मान करे. हालांकि, मैच्योरिटी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता है, फिर भी ऐसा माना जाता है कि जो ज्यादा उम्र का होता है, उसके अंदर मैच्योरिटी उतनी अधिक विकसित होती है. यही कारण है कि लड़कियां पार्टनर के तौर पर बड़े लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं. फाइनेंशियल कंडीशन दूसरी जो सबसे जरूरी चीज है और आज के दौर की सबसे जरूरी चीजों में शामिल होती है, वह है फाइनेंशियल कंडीशन. लड़कियां अक्सर बड़े उम्र के लड़कों को इसलिए पसंद करती हैं, क्योंकि उनके पास स्टेबल स्थिति होती है. किसी भी परिवार को चलाने के लिए यह स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. अगर रिश्ता आगे बढ़ता है और बात शादी तक पहुंचती है, तो इस बात का काफी ध्यान रखा जाता है. इसे भी पढ़ें -  Single Lifestyle Trends: स्वीडन से जर्मनी तक... क्यों इन देशों में अकेले रहकर खुश हैं लोग? जानें सिंगल लाइफ के राज सुरक्षित भविष्य जब भी लड़कियां किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में आती हैं, तो उनके मन में एक सवाल आता है कि क्या इसके साथ मेरा भविष्य सुरक्षित है. बड़े उम्र के लड़कों में उनको यह स्टेबिलिटी दिखती है, जो उनके हमउम्र या फिर उम्र से छोटे लड़कों में उतनी नजर नहीं आती है. बड़े उम्र के लड़के अक्सर इस बात के लिए तैयार हो चुके होते हैं कि उनका परिवार बड़ा होगा और वो जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं. आत्मविश्वास लड़कियों को अक्सर अपने से बड़े उम्र के लड़कों में ज्यादा आत्मविश्वास नजर आता है. वह उनके साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं और उन्हें पसंद करती हैं. यह भी एक कारण है, जिससे छोटे उम्र के लड़के थोड़ा मात खा जाते हैं. इसके साथ ही लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर थोड़ा सीरियस और थोड़ा मजाकिया हो, जिसकी झलक उनको बड़े लड़कों में मिलती है. इसे भी पढ़ें- शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह

Jun 26, 2026 - 08:30
 0
Why Girls Like Older Men: बड़ी उम्र के लड़कों पर क्यों फिदा होती हैं लड़कियां? इमोशनल सपोर्ट नहीं, ये है सबसे बड़ा सीक्रेट

Reasons Girls Choose Older Guys: अक्सर आपने अपने दोस्तों या आसपास के लोगों से, जिनमें लड़कियां और लड़के दोनों शामिल होते हैं, सुना होगा कि अक्सर लड़कियों को अपनी उम्र से बड़े लड़के पसंद आते हैं. एक फैक्ट यह भी है कि यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है कि किसी ने कह दिया और लोग इसका प्रचार करने लगे. दरअसल, सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी से जुड़े एक्सपर्ट भी इसको मानते हैं और इस पर अपने विचार रखते हैं कि आखिर लड़कियां हमेशा अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों को तवज्जो क्यों देती हैं और आखिर उनको हमउम्र या अपने से छोटे लड़के क्यों पसंद नहीं आते हैं.

लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं बड़े लड़के?

साइकोलॉजी के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट Psychology Today की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कई कारण होते हैं. लड़कियां हमेशा अपना पार्टनर चुनते समय कई बातों का ध्यान रखती हैं, जैसे कि वह मैच्योर हो. जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताने वाली हैं, उससे उनकी अपेक्षाएं होती हैं कि वह उनकी बातों को समझे, उनकी फीलिंग और इमोशन का सम्मान करे. हालांकि, मैच्योरिटी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता है, फिर भी ऐसा माना जाता है कि जो ज्यादा उम्र का होता है, उसके अंदर मैच्योरिटी उतनी अधिक विकसित होती है. यही कारण है कि लड़कियां पार्टनर के तौर पर बड़े लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं.

फाइनेंशियल कंडीशन

दूसरी जो सबसे जरूरी चीज है और आज के दौर की सबसे जरूरी चीजों में शामिल होती है, वह है फाइनेंशियल कंडीशन. लड़कियां अक्सर बड़े उम्र के लड़कों को इसलिए पसंद करती हैं, क्योंकि उनके पास स्टेबल स्थिति होती है. किसी भी परिवार को चलाने के लिए यह स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है. अगर रिश्ता आगे बढ़ता है और बात शादी तक पहुंचती है, तो इस बात का काफी ध्यान रखा जाता है.

इसे भी पढ़ें -  Single Lifestyle Trends: स्वीडन से जर्मनी तक... क्यों इन देशों में अकेले रहकर खुश हैं लोग? जानें सिंगल लाइफ के राज

सुरक्षित भविष्य

जब भी लड़कियां किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में आती हैं, तो उनके मन में एक सवाल आता है कि क्या इसके साथ मेरा भविष्य सुरक्षित है. बड़े उम्र के लड़कों में उनको यह स्टेबिलिटी दिखती है, जो उनके हमउम्र या फिर उम्र से छोटे लड़कों में उतनी नजर नहीं आती है. बड़े उम्र के लड़के अक्सर इस बात के लिए तैयार हो चुके होते हैं कि उनका परिवार बड़ा होगा और वो जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार हो जाते हैं.

आत्मविश्वास

लड़कियों को अक्सर अपने से बड़े उम्र के लड़कों में ज्यादा आत्मविश्वास नजर आता है. वह उनके साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं और उन्हें पसंद करती हैं. यह भी एक कारण है, जिससे छोटे उम्र के लड़के थोड़ा मात खा जाते हैं. इसके साथ ही लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर थोड़ा सीरियस और थोड़ा मजाकिया हो, जिसकी झलक उनको बड़े लड़कों में मिलती है.

इसे भी पढ़ें- शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow