Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
Cockroach Gel And Trap Uses For Kitchen: अगर रात में किचन की लाइट जलाते ही कॉकरोच इधर-उधर भागते नजर आते हैं, तो यह कोई बड़ी नहीं है. कॉकरोच स्वभाव से रात में सक्रिय रहने वाले कीड़े होते हैं. दिनभर ये अंधेरी और सुरक्षित जगहों पर छिपे रहते हैं, जबकि रात होते ही खाना और पानी की तलाश में बाहर निकल आते हैं. कॉकरोचों को तेज रोशनी बिल्कुल पसंद नहीं होती. यही वजह है कि दिन के समय वे सिंक के नीचे, गैस के पीछे, अलमारी की दरारों, पाइपलाइन के आसपास या किचन के दूसरे अंधेरे हिस्सों में छिपे रहते हैं. जैसे ही घर में शांति होती है और लाइटें बंद होने लगती हैं, वे बाहर निकलकर खाने की तलाश शुरू कर देते हैं. क्यों रात में होती है कॉकरोच की एंट्री? किचन में बचा हुआ खाना, खुले बर्तन, गिरे हुए खाने के टुकड़े और कूड़ेदान की गंध कॉकरोचों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. अगर रात में बर्तन बिना धोए छोड़ दिए जाएं या सिंक में खाना जमा रहे, तो कॉकरोचों के आने की संभावना और बढ़ जाती है. इसके अलावा किचन में मौजूद नमी भी इन्हें अपनी ओर खींचती है. लीक हो रहे पाइप, गीला सिंक या पानी जमा रहने वाली जगहें इनके लिए आदर्श ठिकाना बन जाती हैं. इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना रात का समय कॉकरोचों के प्रजनन के लिए भी अनुकूल माना जाता है. अंधेरे और शांत माहौल में वे तेजी से अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं. इसलिए अगर आपको अक्सर रात में कॉकरोच दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उनकी संख्या घर में बढ़ रही है. कॉकरोचों को घर से कैसे भगाएं? कॉकरोचों से छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी है कि किचन हमेशा साफ रखें. रात में सोने से पहले बर्तन जरूर धो लें और गैस, स्लैब व सिंक पर गिरे खाने के कण साफ कर दें. कूड़ेदान को रोज खाली करें और उसे ढक्कन लगाकर रखें, ताकि उसकी गंध कॉकरोचों को आकर्षित न करे.खाने-पीने की सभी चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखें. फर्श और सिंक पर पानी जमा न रहने दें और अगर कहीं पाइप से रिसाव हो रहा है, तो उसे जल्द ठीक कराएं. किचन की दीवारों, अलमारियों और पाइप के आसपास मौजूद दरारों को भी बंद कर दें, क्योंकि इन्हीं रास्तों से कॉकरोच घर के अंदर आते हैं. इन चीजों का करें इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर कॉकरोच ट्रैप या जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो उनकी संख्या कम करने में मदद करता है. अगर समस्या लगातार बनी रहे और कॉकरोच तेजी से बढ़ रहे हों, तो घरेलू उपायों के बजाय पेस्ट कंट्रोल कराना बेहतर रहेगा. इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Cockroach Gel And Trap Uses For Kitchen: अगर रात में किचन की लाइट जलाते ही कॉकरोच इधर-उधर भागते नजर आते हैं, तो यह कोई बड़ी नहीं है. कॉकरोच स्वभाव से रात में सक्रिय रहने वाले कीड़े होते हैं. दिनभर ये अंधेरी और सुरक्षित जगहों पर छिपे रहते हैं, जबकि रात होते ही खाना और पानी की तलाश में बाहर निकल आते हैं. कॉकरोचों को तेज रोशनी बिल्कुल पसंद नहीं होती. यही वजह है कि दिन के समय वे सिंक के नीचे, गैस के पीछे, अलमारी की दरारों, पाइपलाइन के आसपास या किचन के दूसरे अंधेरे हिस्सों में छिपे रहते हैं. जैसे ही घर में शांति होती है और लाइटें बंद होने लगती हैं, वे बाहर निकलकर खाने की तलाश शुरू कर देते हैं.
क्यों रात में होती है कॉकरोच की एंट्री?
किचन में बचा हुआ खाना, खुले बर्तन, गिरे हुए खाने के टुकड़े और कूड़ेदान की गंध कॉकरोचों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. अगर रात में बर्तन बिना धोए छोड़ दिए जाएं या सिंक में खाना जमा रहे, तो कॉकरोचों के आने की संभावना और बढ़ जाती है. इसके अलावा किचन में मौजूद नमी भी इन्हें अपनी ओर खींचती है. लीक हो रहे पाइप, गीला सिंक या पानी जमा रहने वाली जगहें इनके लिए आदर्श ठिकाना बन जाती हैं.
इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना
रात का समय कॉकरोचों के प्रजनन के लिए भी अनुकूल माना जाता है. अंधेरे और शांत माहौल में वे तेजी से अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं. इसलिए अगर आपको अक्सर रात में कॉकरोच दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उनकी संख्या घर में बढ़ रही है.
कॉकरोचों को घर से कैसे भगाएं?
कॉकरोचों से छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी है कि किचन हमेशा साफ रखें. रात में सोने से पहले बर्तन जरूर धो लें और गैस, स्लैब व सिंक पर गिरे खाने के कण साफ कर दें. कूड़ेदान को रोज खाली करें और उसे ढक्कन लगाकर रखें, ताकि उसकी गंध कॉकरोचों को आकर्षित न करे.खाने-पीने की सभी चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखें. फर्श और सिंक पर पानी जमा न रहने दें और अगर कहीं पाइप से रिसाव हो रहा है, तो उसे जल्द ठीक कराएं. किचन की दीवारों, अलमारियों और पाइप के आसपास मौजूद दरारों को भी बंद कर दें, क्योंकि इन्हीं रास्तों से कॉकरोच घर के अंदर आते हैं.
इन चीजों का करें इस्तेमाल
जरूरत पड़ने पर कॉकरोच ट्रैप या जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो उनकी संख्या कम करने में मदद करता है. अगर समस्या लगातार बनी रहे और कॉकरोच तेजी से बढ़ रहे हों, तो घरेलू उपायों के बजाय पेस्ट कंट्रोल कराना बेहतर रहेगा.
इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
What's Your Reaction?