White Shirt Styling: व्हाइट शर्ट पहनने जा रहे हैं तो ऐसे करें स्टाइल, ऑफिस से पार्टी तक मुड़-मुड़कर देखेंगी लड़कियां

How To Style A White Shirt For Men: सफेद शर्ट हर पुरुष की अलमारी का ऐसा हिस्सा है जो कभी पुराना नहीं पड़ता. इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यही वजह है कि एक ही सफेद शर्ट को अलग-अलग तरीके से पहनकर आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं. सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो यह लुक इतना आकर्षक बन जाता है कि लोग बार-बार मुड़कर देखने पर मजबूर हो जाते हैं. सफेद शर्ट और जींस theformalclub की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप एक साफ-सुथरा और कंफर्टेबल लुक चाहते हैं, तो सफेद शर्ट के साथ जींस सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प है. हल्का ब्राउन बेल्ट और कैजुअल जूते इस लुक को और निखार देते हैं. यह स्टाइल डेट, आउटिंग या सेमी-फॉर्मल मौके के लिए बिल्कुल सही बैठता है. सफेद शर्ट के साथ काला सूट फॉर्मल मौकों के लिए सफेद शर्ट के साथ काला सूट हमेशा क्लासिक रहता है. अच्छी तरह प्रेस की हुई शर्ट, फिटिंग वाली पैंट और साथ में काले जूते और टाई, ये सब मिलकर एक दमदार और प्रोफेशनल लुक देते हैं. यह स्टाइल ऑफिस मीटिंग से लेकर पार्टी तक हर जगह काम करता है. इसे भी पढ़ें - Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें! सफेद शर्ट के साथ ग्रे पैंट अगर आप कुछ हल्का और संतुलित लुक चाहते हैं, तो सफेद शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहन सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन न ज्यादा फॉर्मल लगता है और न ही ज्यादा कैजुअल. चाहें तो इसके साथ ब्लेजर जोड़कर इसे और स्टाइलिश बनाया जा सकता है, या फिर बिना ब्लेजर के भी इसे आरामदायक अंदाज़ में पहना जा सकता है. नेवी ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट नेवी ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो हमेशा एलिगेंट दिखता है. यह लुक खासतौर पर बिजनेस मीटिंग या स्मार्ट कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट होता है. कॉलर खुला रखें या टाई जोड़ें, दोनों तरह से यह स्टाइल आकर्षक लगता है. खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट कैजुअल और सेमी-फॉर्मल के बीच संतुलन बनाने के लिए खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट एक बेहतरीन विकल्प है. आस्तीन हल्की मोड़ लें तो लुक और रिलैक्स लगता है, जबकि शर्ट को अंदर डालकर पहनने से वही लुक थोड़ा ज्यादा शार्प हो जाता है. सफेद शर्ट के साथ स्टाइलिश जूते या स्नीकर्स अगर आप थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखना चाहते हैं, तो सफेद शर्ट के साथ स्टाइलिश जूते या स्नीकर्स पहन सकते हैं. इससे सिंपल लुक में भी एक अलग एनर्जी आ जाती है. वहीं, आस्तीन मोड़कर पहनना और हल्के एक्सेसरी जैसे घड़ी या बेल्ट जोड़ना आपके पूरे लुक को पूरा कर देता है. असल बात यह है कि सफेद शर्ट सिर्फ कपड़ा नहीं, एक कैनवास है. आप इसे जैसे चाहें वैसे ढाल सकते हैं. सही फिट, सही कॉम्बिनेशन और थोड़ा आत्मविश्वास, बस यही तीन चीजें आपको हर जगह अलग और स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी हैं. इसे भी पढ़ें - Luxury Bag Dinosaur Collagen: नीलाम हो रहा डायनासोर के चमड़े से बना लग्जरी बैग, क्या आप लगाएंगे बोली?

Apr 21, 2026 - 04:30
 0
White Shirt Styling: व्हाइट शर्ट पहनने जा रहे हैं तो ऐसे करें स्टाइल, ऑफिस से पार्टी तक मुड़-मुड़कर देखेंगी लड़कियां

How To Style A White Shirt For Men: सफेद शर्ट हर पुरुष की अलमारी का ऐसा हिस्सा है जो कभी पुराना नहीं पड़ता. इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यही वजह है कि एक ही सफेद शर्ट को अलग-अलग तरीके से पहनकर आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं. सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो यह लुक इतना आकर्षक बन जाता है कि लोग बार-बार मुड़कर देखने पर मजबूर हो जाते हैं.

सफेद शर्ट और जींस

theformalclub की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप एक साफ-सुथरा और कंफर्टेबल लुक चाहते हैं, तो सफेद शर्ट के साथ जींस सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प है. हल्का ब्राउन बेल्ट और कैजुअल जूते इस लुक को और निखार देते हैं. यह स्टाइल डेट, आउटिंग या सेमी-फॉर्मल मौके के लिए बिल्कुल सही बैठता है.

सफेद शर्ट के साथ काला सूट

फॉर्मल मौकों के लिए सफेद शर्ट के साथ काला सूट हमेशा क्लासिक रहता है. अच्छी तरह प्रेस की हुई शर्ट, फिटिंग वाली पैंट और साथ में काले जूते और टाई, ये सब मिलकर एक दमदार और प्रोफेशनल लुक देते हैं. यह स्टाइल ऑफिस मीटिंग से लेकर पार्टी तक हर जगह काम करता है.

इसे भी पढ़ें - Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!

सफेद शर्ट के साथ ग्रे पैंट

अगर आप कुछ हल्का और संतुलित लुक चाहते हैं, तो सफेद शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहन सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन न ज्यादा फॉर्मल लगता है और न ही ज्यादा कैजुअल. चाहें तो इसके साथ ब्लेजर जोड़कर इसे और स्टाइलिश बनाया जा सकता है, या फिर बिना ब्लेजर के भी इसे आरामदायक अंदाज़ में पहना जा सकता है.

नेवी ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट

नेवी ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो हमेशा एलिगेंट दिखता है. यह लुक खासतौर पर बिजनेस मीटिंग या स्मार्ट कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट होता है. कॉलर खुला रखें या टाई जोड़ें, दोनों तरह से यह स्टाइल आकर्षक लगता है.

खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट

कैजुअल और सेमी-फॉर्मल के बीच संतुलन बनाने के लिए खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट एक बेहतरीन विकल्प है. आस्तीन हल्की मोड़ लें तो लुक और रिलैक्स लगता है, जबकि शर्ट को अंदर डालकर पहनने से वही लुक थोड़ा ज्यादा शार्प हो जाता है.

सफेद शर्ट के साथ स्टाइलिश जूते या स्नीकर्स

अगर आप थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखना चाहते हैं, तो सफेद शर्ट के साथ स्टाइलिश जूते या स्नीकर्स पहन सकते हैं. इससे सिंपल लुक में भी एक अलग एनर्जी आ जाती है. वहीं, आस्तीन मोड़कर पहनना और हल्के एक्सेसरी जैसे घड़ी या बेल्ट जोड़ना आपके पूरे लुक को पूरा कर देता है. असल बात यह है कि सफेद शर्ट सिर्फ कपड़ा नहीं, एक कैनवास है. आप इसे जैसे चाहें वैसे ढाल सकते हैं. सही फिट, सही कॉम्बिनेशन और थोड़ा आत्मविश्वास, बस यही तीन चीजें आपको हर जगह अलग और स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी हैं.

इसे भी पढ़ें - Luxury Bag Dinosaur Collagen: नीलाम हो रहा डायनासोर के चमड़े से बना लग्जरी बैग, क्या आप लगाएंगे बोली?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow