WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक, जानें कैसे
WhatsApp देश में काफी ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इसी को देखते हुए कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने प्लेटफॉर्म में फिर से एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस पूरी तरह से बदल जाएगा. आइए जानते है कि ये नया फीचर कैसे काम करता है. मिले नए फीचर्स मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप में कंपनी ने नए चैट थीम पेश किया है जहां इसे 5 अलग-अलग पार्ट्स में बांटा गया है. इनमें Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle शामिल हैं. हर कैटेगरी का अपना अलग डिजाइन और अंदाज है जिससे यूजर्स को चैट का लुक बदलने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिल जाएंगे. हालांकि, आपको बता दें कि ये नया अपडेट सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को भी मिल सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारीक जानकारी शेयर नहीं की गई है. यह भी पढ़ें: Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर ये वाला है सबसे खास आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कैटेगरी में सबसे खास लाइव कैटेगरी माना जा रहा है. इस कैटेगरी में यूजर्स को बैकग्राउड में ऐसे वॉलवेपर मिलेंगे जिसमें स्लो एनीमेशन भी चलता रहेगा जो यूजर्स के चैट्स को और भी आकर्षक बनाने का काम करेंगे. इसके अलावा इस नए एनिमेटेड वॉलपेपर से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर होगा. अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकेंगे यूजर्स अगल-अलग कैटेगरी में अलग-अलग थीम्स यूजर्स को मिलेंगी जिससे वो अपनी जरूरत के हिसाब से चैट में थीम्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. जैसे नेचर वाले कैटगरी में यूजर्स को प्राकृतिक नजारों और आउटडोर लैंडस्केप वाले वॉलपेपर मिलेंगे. वहीं, अगर आपको ज्यादा रंग-बिरंगा या व्यस्त बैकग्राउंड पसंद नहीं है तो Minimal कैटेगरी आपके लिए बढ़िया साबित होगा. कैसे बदलें व्हाट्सऐप थीम अब अगर आप भी iPhone यूजर हैं और इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि इसे यूज करना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp की Chat Theme Settings में जाकर नई थीम्स देखें. इसके बाद यहां मौजूद Gallery में से अपनी पसंद की थीम चुनकर उसे चैट के लिए लागू किया कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि कुछ आईफोन यूजर्स को ये फीचर अभी न दिखाई दे. ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. ऐसे में ये नया फीचर अपडेटेड व्हाट्सऐप वर्जन में मिलेगा. इसके अलावा अगर आपके फोन में ये फीचर नहीं आया है तो थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर ऑप्शन रहेगा. यह भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi में किसने मारी बाजी! सामने आ गई TRAI की रिपोर्ट
WhatsApp देश में काफी ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इसी को देखते हुए कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने प्लेटफॉर्म में फिर से एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस पूरी तरह से बदल जाएगा. आइए जानते है कि ये नया फीचर कैसे काम करता है.
मिले नए फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप में कंपनी ने नए चैट थीम पेश किया है जहां इसे 5 अलग-अलग पार्ट्स में बांटा गया है. इनमें Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle शामिल हैं. हर कैटेगरी का अपना अलग डिजाइन और अंदाज है जिससे यूजर्स को चैट का लुक बदलने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिल जाएंगे. हालांकि, आपको बता दें कि ये नया अपडेट सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को भी मिल सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारीक जानकारी शेयर नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर
ये वाला है सबसे खास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कैटेगरी में सबसे खास लाइव कैटेगरी माना जा रहा है. इस कैटेगरी में यूजर्स को बैकग्राउड में ऐसे वॉलवेपर मिलेंगे जिसमें स्लो एनीमेशन भी चलता रहेगा जो यूजर्स के चैट्स को और भी आकर्षक बनाने का काम करेंगे. इसके अलावा इस नए एनिमेटेड वॉलपेपर से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर होगा.
अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकेंगे यूजर्स
अगल-अलग कैटेगरी में अलग-अलग थीम्स यूजर्स को मिलेंगी जिससे वो अपनी जरूरत के हिसाब से चैट में थीम्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. जैसे नेचर वाले कैटगरी में यूजर्स को प्राकृतिक नजारों और आउटडोर लैंडस्केप वाले वॉलपेपर मिलेंगे. वहीं, अगर आपको ज्यादा रंग-बिरंगा या व्यस्त बैकग्राउंड पसंद नहीं है तो Minimal कैटेगरी आपके लिए बढ़िया साबित होगा.
कैसे बदलें व्हाट्सऐप थीम
अब अगर आप भी iPhone यूजर हैं और इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि इसे यूज करना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp की Chat Theme Settings में जाकर नई थीम्स देखें. इसके बाद यहां मौजूद Gallery में से अपनी पसंद की थीम चुनकर उसे चैट के लिए लागू किया कर सकते हैं.
हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि कुछ आईफोन यूजर्स को ये फीचर अभी न दिखाई दे. ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. ऐसे में ये नया फीचर अपडेटेड व्हाट्सऐप वर्जन में मिलेगा. इसके अलावा अगर आपके फोन में ये फीचर नहीं आया है तो थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर ऑप्शन रहेगा.
यह भी पढ़ें:
Airtel, Jio और Vi में किसने मारी बाजी! सामने आ गई TRAI की रिपोर्ट
What's Your Reaction?