WhatsApp Status: व्हाट्सऐप पर किसी के जाने बिना उसका स्टेटस देखें ले, फोन में छिपी है ये कमाल की सेटिंग

WhatsApp Status Viewer: व्हाट्सऐप आज हमारी बातचीत का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. लोगों को कोई बात बहुत से लोगों को बतानी हो या दिखानी हो तो इसके लिए वह व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगा लेते हैं. तो वहीं कुछ लोगों को तो स्टेटस लगाने का खूब शौक होता है हर घंटे उनकी प्रोफाइल पर कोई न कोई स्टेटस लगा मिलता है. कई बार मन में यह इच्छा होती है कि हम किसी इंसान का स्टेटस तो देख लें पर सामने वाले की व्यूअर लिस्ट में हमारा नाम न दिखे.  ऐसे में बहुत से लोग गूगल प्ले स्टोर या इंटरनेट से थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने लगते हैं जो प्राइवेसी और फोन की सेफ्टी के लिए बेहद खतरनाक होती है. अगर आप भी किसी का स्टेटस उसे जाने बिना देखना चाहते हैं तो इसके लिए किसी बाहरी ऐप की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपके व्हाट्सऐप के अंदर ही एक सेटिंग है और कुछ ट्रिक्स हैं. जिनकी मदद से आप किसी को भनक लगे बिना उसका स्टेटस आसानी से देख सकते हैं.  Read Receipts बंद करके देखें चुपचाप स्टेटस व्हाट्सऐप में ही एक ऐसा इन-बिल्ट फीचर मौजूद है जो आपको बिना जाहिर हुए स्टेटस देखने में पूरी मदद करता है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप खोलें. अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करके सेटिंग्स में जाएं वहीं आईफोन यूजर्स नीचे मौजूद सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद Privacy वाले सेक्शन में जाएं. यहां आपको Read Receipts का एक टॉगल दिखाई देगा,  जिसे आपको बंद कर देना है. इस सेटिंग को ऑफ करते ही आप किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं और सामने वाले को पता तक नहीं चलेगा. हालांकि यहां एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा. स्टेटस देखने के बाद कम से कम 24 घंटे तक इस सेटिंग को बंद ही रखें क्योंकि अगर आपने स्टेटस एक्सपायर होने से पहले इसे दोबारा ऑन कर दिया तो आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिख जाएगा. एयरप्लेन मोड वाली यह ट्रिक आजमाएं अगर आप बार-बार अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते तो आपके फोन का एयरप्लेन मोड भी इस काम में बड़ी मदद कर सकता है. इस ट्रिक को आजमाने के लिए सबसे पहले अपना इंटरनेट ऑन रखें और व्हाट्सऐप खोलकर स्टेटस वाले टैब पर जाएं. यहां कुछ सेकंड रुकें जिससे सभी लोगों के स्टेटस बैकग्राउंड में अपने आप लोड हो जाएं. इसके बाद फोन का नोटिफिकेशन पैनल नीचे खींचें और एयरप्लेन मोड ऑन कर दें जिससे मोबाइल डेटा और वाई-फाई पूरी तरह बंद हो जाए.  अब आप जिसका भी स्टेटस देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करके आराम से देख लें. लेकिन इसके तुरंत बाद इंटरनेट चालू करने की गलती न करें. पहले अपने फोन के रीसेंट ऐप्स में जाकर व्हाट्सऐप को पूरी तरह से स्वाइप करके बंद करें. जब ऐप बैकग्राउंड से पूरी तरह हट जाए उसके बाद ही एयरप्लेन मोड बंद करके इंटरनेट चालू करें. यह भी पढ़ें: Google Information Removal: गूगल से अपनी जानकारी और फोन नंबर कैसे हटाएं, जान लें तरीका एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइल मैनेजर का जुगाड़ एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास एक और ऐसा तरीका है जिससे वे बिना व्हाट्सऐप खोले ही किसी का स्टेटस देख सकते हैं. दरअसल जब भी आपके फोन में व्हाट्सऐप स्टेटस लोड होते हैं, तो उनकी फोटो फाइलें कुछ समय के लिए फोन की इंटरनल स्टोरेज के एक छिपे हुए फोल्डर में सेव हो जाती हैं. इन्हें देखने के लिए अपने फोन का Files ऐप खोलें और उसकी सेटिंग्स में जाएं.  वहां आपको Show hidden files दिखाने का ऑप्शन मिलेगा जिसे ऑन कर दें. अब फोन की इंटरनल स्टोरेज में जाएं वहां से व्हाट्सऐप फोल्डर खोलें फिर Media और आखिर में Statuses नाम के फोल्डर पर क्लिक करें. यहां आपको हाल ही में अपडेट हुए सभी फोटो स्टेटस सीधे दिखाई दे जाएंगे. बस ध्यान रखें कि यह तरीका ज्यादातर फोटो वाले स्टेटस पर ही काम करता है वीडियो यहां नजर नहीं आते. यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: क्या आपका JIO नंबर भी बंद होने वाला है, 11 रुपये में ऐसे बचाएं अपना सिम!

Nov 15, 2026 - 02:30
 0
WhatsApp Status: व्हाट्सऐप पर किसी के जाने बिना उसका स्टेटस देखें ले, फोन में छिपी है ये कमाल की सेटिंग

WhatsApp Status Viewer: व्हाट्सऐप आज हमारी बातचीत का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. लोगों को कोई बात बहुत से लोगों को बतानी हो या दिखानी हो तो इसके लिए वह व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगा लेते हैं. तो वहीं कुछ लोगों को तो स्टेटस लगाने का खूब शौक होता है हर घंटे उनकी प्रोफाइल पर कोई न कोई स्टेटस लगा मिलता है. कई बार मन में यह इच्छा होती है कि हम किसी इंसान का स्टेटस तो देख लें पर सामने वाले की व्यूअर लिस्ट में हमारा नाम न दिखे. 

ऐसे में बहुत से लोग गूगल प्ले स्टोर या इंटरनेट से थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने लगते हैं जो प्राइवेसी और फोन की सेफ्टी के लिए बेहद खतरनाक होती है. अगर आप भी किसी का स्टेटस उसे जाने बिना देखना चाहते हैं तो इसके लिए किसी बाहरी ऐप की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपके व्हाट्सऐप के अंदर ही एक सेटिंग है और कुछ ट्रिक्स हैं. जिनकी मदद से आप किसी को भनक लगे बिना उसका स्टेटस आसानी से देख सकते हैं. 

Read Receipts बंद करके देखें चुपचाप स्टेटस

व्हाट्सऐप में ही एक ऐसा इन-बिल्ट फीचर मौजूद है जो आपको बिना जाहिर हुए स्टेटस देखने में पूरी मदद करता है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सऐप खोलें. अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करके सेटिंग्स में जाएं वहीं आईफोन यूजर्स नीचे मौजूद सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद Privacy वाले सेक्शन में जाएं. यहां आपको Read Receipts का एक टॉगल दिखाई देगा, 

जिसे आपको बंद कर देना है. इस सेटिंग को ऑफ करते ही आप किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं और सामने वाले को पता तक नहीं चलेगा. हालांकि यहां एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा. स्टेटस देखने के बाद कम से कम 24 घंटे तक इस सेटिंग को बंद ही रखें क्योंकि अगर आपने स्टेटस एक्सपायर होने से पहले इसे दोबारा ऑन कर दिया तो आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिख जाएगा.


एयरप्लेन मोड वाली यह ट्रिक आजमाएं

अगर आप बार-बार अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते तो आपके फोन का एयरप्लेन मोड भी इस काम में बड़ी मदद कर सकता है. इस ट्रिक को आजमाने के लिए सबसे पहले अपना इंटरनेट ऑन रखें और व्हाट्सऐप खोलकर स्टेटस वाले टैब पर जाएं. यहां कुछ सेकंड रुकें जिससे सभी लोगों के स्टेटस बैकग्राउंड में अपने आप लोड हो जाएं. इसके बाद फोन का नोटिफिकेशन पैनल नीचे खींचें और एयरप्लेन मोड ऑन कर दें जिससे मोबाइल डेटा और वाई-फाई पूरी तरह बंद हो जाए. 

अब आप जिसका भी स्टेटस देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करके आराम से देख लें. लेकिन इसके तुरंत बाद इंटरनेट चालू करने की गलती न करें. पहले अपने फोन के रीसेंट ऐप्स में जाकर व्हाट्सऐप को पूरी तरह से स्वाइप करके बंद करें. जब ऐप बैकग्राउंड से पूरी तरह हट जाए उसके बाद ही एयरप्लेन मोड बंद करके इंटरनेट चालू करें.


यह भी पढ़ें: Google Information Removal: गूगल से अपनी जानकारी और फोन नंबर कैसे हटाएं, जान लें तरीका

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइल मैनेजर का जुगाड़

एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास एक और ऐसा तरीका है जिससे वे बिना व्हाट्सऐप खोले ही किसी का स्टेटस देख सकते हैं. दरअसल जब भी आपके फोन में व्हाट्सऐप स्टेटस लोड होते हैं, तो उनकी फोटो फाइलें कुछ समय के लिए फोन की इंटरनल स्टोरेज के एक छिपे हुए फोल्डर में सेव हो जाती हैं. इन्हें देखने के लिए अपने फोन का Files ऐप खोलें और उसकी सेटिंग्स में जाएं. 

वहां आपको Show hidden files दिखाने का ऑप्शन मिलेगा जिसे ऑन कर दें. अब फोन की इंटरनल स्टोरेज में जाएं वहां से व्हाट्सऐप फोल्डर खोलें फिर Media और आखिर में Statuses नाम के फोल्डर पर क्लिक करें. यहां आपको हाल ही में अपडेट हुए सभी फोटो स्टेटस सीधे दिखाई दे जाएंगे. बस ध्यान रखें कि यह तरीका ज्यादातर फोटो वाले स्टेटस पर ही काम करता है वीडियो यहां नजर नहीं आते.

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: क्या आपका JIO नंबर भी बंद होने वाला है, 11 रुपये में ऐसे बचाएं अपना सिम!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow