What Not To Eat With Curd: दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, पड़ जाएंगे लेने के देने

Which Foods Should Not Be Eaten With Curd: दही भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा माना जाता है. गर्मियों में तो लोग इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि यह पेट को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ दही खाना शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आयुर्वेद में भी कई ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बताए गए हैं, जिन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है और शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं.  खट्टे फल सबसे पहले बात खट्टे फलों की. कई लोग दही में संतरा, मौसंबी या दूसरे खट्टे फल मिलाकर खाते हैं, लेकिन यह आदत पेट के लिए ठीक नहीं मानी जाती. दही और खट्टे फलों का मेल पेट में एसिड बढ़ा सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं. दही के साथ अनाज इसके अलावा दही के साथ अनाज का कुछ कॉम्बिनेशन भी नुकसानदायक माना जाता है. खासतौर पर भारी अनाज के साथ दही खाने से कई बार डाइजेशन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व सही तरीके से नहीं मिल पाते और सुस्ती महसूस हो सकती है. अचार के साथ खाना बहुत से लोग स्वाद बढ़ाने के लिए दही के साथ अचार खाना पसंद करते हैं. लेकिन यह कॉम्बिनेशन पेट पर भारी पड़ सकता है. अचार में नमक और मसाले ज्यादा होते हैं, जबकि दही की तासीर अलग होती है. दोनों को साथ खाने से पेट में जलन, गैस और अपच की समस्या बढ़ सकती है. दूध और दही  दूध और दही को भी एक साथ खाने से बचने की सलाह दी जाती है. दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट हैं, लेकिन इनकी प्रकृति अलग मानी जाती है. एक साथ सेवन करने पर डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ सकता है और पेट भारी महसूस हो सकता है. दही और प्याज  दही और प्याज का कॉम्बिनेशन भी हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. कई लोगों को इसे खाने के बाद एलर्जी, एसिडिटी या पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. दरअसल, दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है. इसे भी पढ़ें - Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी दही और अंडा वहीं, अंडे के साथ दही खाना भी कुछ लोगों में पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकता है. यह कॉम्बिनेशन पेट में भारीपन और बेचैनी का कारण बन सकता है. हालांकि हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है, लेकिन अगर इन चीजों को साथ खाने के बाद आपको बार-बार पेट की समस्या महसूस होती है, तो बेहतर होगा कि इन फूड कॉम्बिनेशन से दूरी बना लें. इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर' Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 7, 2026 - 00:30
 0
What Not To Eat With Curd: दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, पड़ जाएंगे लेने के देने

Which Foods Should Not Be Eaten With Curd: दही भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा माना जाता है. गर्मियों में तो लोग इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि यह पेट को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ दही खाना शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आयुर्वेद में भी कई ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बताए गए हैं, जिन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है और शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. 

खट्टे फल

सबसे पहले बात खट्टे फलों की. कई लोग दही में संतरा, मौसंबी या दूसरे खट्टे फल मिलाकर खाते हैं, लेकिन यह आदत पेट के लिए ठीक नहीं मानी जाती. दही और खट्टे फलों का मेल पेट में एसिड बढ़ा सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

दही के साथ अनाज

इसके अलावा दही के साथ अनाज का कुछ कॉम्बिनेशन भी नुकसानदायक माना जाता है. खासतौर पर भारी अनाज के साथ दही खाने से कई बार डाइजेशन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व सही तरीके से नहीं मिल पाते और सुस्ती महसूस हो सकती है.

अचार के साथ खाना

बहुत से लोग स्वाद बढ़ाने के लिए दही के साथ अचार खाना पसंद करते हैं. लेकिन यह कॉम्बिनेशन पेट पर भारी पड़ सकता है. अचार में नमक और मसाले ज्यादा होते हैं, जबकि दही की तासीर अलग होती है. दोनों को साथ खाने से पेट में जलन, गैस और अपच की समस्या बढ़ सकती है.

दूध और दही 

दूध और दही को भी एक साथ खाने से बचने की सलाह दी जाती है. दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट हैं, लेकिन इनकी प्रकृति अलग मानी जाती है. एक साथ सेवन करने पर डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ सकता है और पेट भारी महसूस हो सकता है.

दही और प्याज 

दही और प्याज का कॉम्बिनेशन भी हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. कई लोगों को इसे खाने के बाद एलर्जी, एसिडिटी या पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. दरअसल, दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें - Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी

दही और अंडा

वहीं, अंडे के साथ दही खाना भी कुछ लोगों में पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकता है. यह कॉम्बिनेशन पेट में भारीपन और बेचैनी का कारण बन सकता है. हालांकि हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है, लेकिन अगर इन चीजों को साथ खाने के बाद आपको बार-बार पेट की समस्या महसूस होती है, तो बेहतर होगा कि इन फूड कॉम्बिनेशन से दूरी बना लें.

इसे भी पढ़ें - कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow