West Bengal News: सड़क पर पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा, खींचतान में 3 महीने के बच्चे की मौत

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाने से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के झगड़े में तीन महीने के बच्चे की जान चली गई. गोपीगंज-सुल्तान नगर सड़क के सयला जोड़ा मंदिर इलाके में एक दुखद घटना घटी. सूत्रों के अनुसार, दंपति का असली घर हावड़ा जिले के भाटोरा इलाके में है. सड़क पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा  परिवार के सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. महिला का आरोप है कि पति राजू दास ने उसे घर से निकाल दिया. उस समस्या का समाधान करने के लिए शाम पत्नी सलमा खातून को सयला इलाके में मिलने के लिए बुलाया. सलमा ऑटो से वहां पहुंची तो सड़क पर दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया. बहस के दौरान खींचतान के कारण सलमा की गोद में बैठे तीन महीने के बच्चे सान्नी दास को चोट लग गई. अस्पताल में हुई बच्चे की मौत चोट लगने का पता चलने के बाद बच्चे को तुरंत सोनाखाली ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलने पर दासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राजू दास को हिरासत में लेकर थाने ले गई. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटाल उपखंड अस्पताल भेजा गया है. पति-पत्नी के विवाद के कारण मासूम बच्चे की मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. घरेलू हिंसा में पिस जाते हैं बच्चे! बता दें कि अक्सर देखा गया है कि जब घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा या मारपीट होती है तो उसमें बच्चे भी पिस जाते हैं. झगड़ों, मारपीट और विवाद से बच्चों को मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है. देश के कई राज्यों में ऐसे मामले देखे गए हैं, जहां पति या सास-ससुर से विवाद के बाद महिला ने अपने बच्चों संग सुसाइड कर लिया.

Nov 30, 2025 - 19:30
 0
West Bengal News: सड़क पर पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा, खींचतान में 3 महीने के बच्चे की मौत

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाने से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के झगड़े में तीन महीने के बच्चे की जान चली गई. गोपीगंज-सुल्तान नगर सड़क के सयला जोड़ा मंदिर इलाके में एक दुखद घटना घटी. सूत्रों के अनुसार, दंपति का असली घर हावड़ा जिले के भाटोरा इलाके में है.

सड़क पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा 

परिवार के सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. महिला का आरोप है कि पति राजू दास ने उसे घर से निकाल दिया. उस समस्या का समाधान करने के लिए शाम पत्नी सलमा खातून को सयला इलाके में मिलने के लिए बुलाया. सलमा ऑटो से वहां पहुंची तो सड़क पर दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया. बहस के दौरान खींचतान के कारण सलमा की गोद में बैठे तीन महीने के बच्चे सान्नी दास को चोट लग गई.

अस्पताल में हुई बच्चे की मौत

चोट लगने का पता चलने के बाद बच्चे को तुरंत सोनाखाली ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलने पर दासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राजू दास को हिरासत में लेकर थाने ले गई. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटाल उपखंड अस्पताल भेजा गया है. पति-पत्नी के विवाद के कारण मासूम बच्चे की मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं.

घरेलू हिंसा में पिस जाते हैं बच्चे!

बता दें कि अक्सर देखा गया है कि जब घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा या मारपीट होती है तो उसमें बच्चे भी पिस जाते हैं. झगड़ों, मारपीट और विवाद से बच्चों को मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है. देश के कई राज्यों में ऐसे मामले देखे गए हैं, जहां पति या सास-ससुर से विवाद के बाद महिला ने अपने बच्चों संग सुसाइड कर लिया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow