West Bengal Elections 2026: '400 का सिलेंडर अब 1100 रुपये में, ऐसा ही रहा तो बैलगाड़ी...', LPG संकट पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने गुरुवार (26 मार्च, 2026) को घरेलू गैस सिलेंडरों (LPG) की बढ़ती कीमतों और उसकी उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आम जनता और विशेषकर महिलाओं की परेशानियों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि स्थिति काफी ज्यादा चिंताजनक होती जा रही है. हमें यह भी नहीं पता है कि अगले दो दिनों में गैस मिलेगी या नहीं. अगर यही हाल रहा तो लोगों को फिर से पुराने दौर की तरह बैलगाड़ी पर चलना पड़ेगा. गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर उठाए सवाल इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोत्तरी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि याद कीजिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र के सत्ता में आने से पहले रसोई गैस की कीमत क्या थी? मात्र 400 रुपये, जो अब बढ़कर करीब 1,100 रुपये हो गई है. इसमें 700 रुपये की बढ़ोत्तरी चुपचाप कर दी गई है. इससे आम जनता के कंधे पर आर्थिक बोझ और ज्यादा बढ़ गया है. गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी को लेकर सरकार पर कसा तंज इसके अलावा, उन्होंने गैस सिलेंडर की सप्लाई में हो रही देरी को लेकर भी नाराजगी जताई. ममता बनर्जी ने कहा कि जिस दिन मुझे यह पता चला कि गैस सिलेंडर पाने के लिए अब लोगों को 25 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा, उसी दिन मैंने बैठक बुलाई. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर महिलाओं को गैस सिलेंडर 25 दिनों के इंतजार के बाद मिलेगा तो वे खाना कैसे बनाएंगी?’ एलपीजी को लेकर केंद्र सरकार ने क्या कहा? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गैस सिलेंडर के दाम और आपूर्ति को लेकर यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में एलपीजी सिलेंडर के साथ पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार लगातार यह कह रही है कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. यह भी पढ़ेंः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, इलाहाबाद HC से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Mar 27, 2026 - 00:30
 0
West Bengal Elections 2026: '400 का सिलेंडर अब 1100 रुपये में, ऐसा ही रहा तो बैलगाड़ी...', LPG संकट पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने गुरुवार (26 मार्च, 2026) को घरेलू गैस सिलेंडरों (LPG) की बढ़ती कीमतों और उसकी उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने आम जनता और विशेषकर महिलाओं की परेशानियों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि स्थिति काफी ज्यादा चिंताजनक होती जा रही है. हमें यह भी नहीं पता है कि अगले दो दिनों में गैस मिलेगी या नहीं. अगर यही हाल रहा तो लोगों को फिर से पुराने दौर की तरह बैलगाड़ी पर चलना पड़ेगा.

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर उठाए सवाल

इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोत्तरी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि याद कीजिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र के सत्ता में आने से पहले रसोई गैस की कीमत क्या थी? मात्र 400 रुपये, जो अब बढ़कर करीब 1,100 रुपये हो गई है. इसमें 700 रुपये की बढ़ोत्तरी चुपचाप कर दी गई है. इससे आम जनता के कंधे पर आर्थिक बोझ और ज्यादा बढ़ गया है.

गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी को लेकर सरकार पर कसा तंज

इसके अलावा, उन्होंने गैस सिलेंडर की सप्लाई में हो रही देरी को लेकर भी नाराजगी जताई. ममता बनर्जी ने कहा कि जिस दिन मुझे यह पता चला कि गैस सिलेंडर पाने के लिए अब लोगों को 25 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा, उसी दिन मैंने बैठक बुलाई. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर महिलाओं को गैस सिलेंडर 25 दिनों के इंतजार के बाद मिलेगा तो वे खाना कैसे बनाएंगी?’

एलपीजी को लेकर केंद्र सरकार ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गैस सिलेंडर के दाम और आपूर्ति को लेकर यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में एलपीजी सिलेंडर के साथ पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार लगातार यह कह रही है कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है.

यह भी पढ़ेंः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, इलाहाबाद HC से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow