Weight Loss Tips: बिना पोर्शन कंट्रोल घटाया 15 किलो वजन, PMOS से जूझ रही इन्फ्लुएंसर ने बताया राज

Weight Loss Tips: वजन घटाना वैसे भी आसान नहीं होता, लेकिन अगर साथ में PMOS यानी पॉलिसिस्टिक मेटाबॉलिक ओवरी सिंड्रोम जैसी स्थिति भी हो, तो यह चुनौती और बड़ी हो जाती है. यह एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक स्थिति है, जो अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ने, एक्ने, चेहरे पर अतिरिक्त बाल और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी दिक्कतें पैदा कर सकती है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि वजन घटाने के लिए सख्त कैलोरी काउंटिंग ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन इन्फ्लुएंसर तान्या सिंह की कहानी इस सोच को पूरी तरह बदल देती है. तान्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट [ User I'd itistanyasingh] पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना पूरा वेट लॉस सफर सबके साथ साझा किया, जिसे देखते ही देखते लोगों का जबरदस्त प्रशंसा करने लगे. बिना कैलोरी गिने कैसे घटाया 15 किलो वजन? तान्या सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने PMOS को मैनेज करते हुए किस तरह 15 किलो वजन घटाया, वो भी बिना एक भी कैलोरी गिने. उन्होंने बताया, "मैंने कैलोरी को लेकर परेशान होना बंद कर दिया." उनके मुताबिक, न्यूट्रिशनिस्ट्स ने उन्हें बताया कि PMOS के साथ हर कैलोरी गिनने की जरूरत नहीं है, बल्कि शरीर को सही पोषण देने और संतुलित भोजन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.           View this post on Instagram                       A post shared by Tanya Singh (@itistanyasingh) यह भी पढ़ें: Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच दिनभर में क्या खाती हैं तान्या? तान्या के नाश्ते में उबले अंडे, अंडा भुर्जी, पनीर भुर्जी और बेरीज के साथ हाई प्रोटीन दही शामिल होता है, जो प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से लंबे समय तक पेट भरा रखता है. लंच में वे दो रागी रोटी, एक कटोरी दाल राजमा या छोले, और लौकी, तोरी या भिंडी जैसी सब्जी लेती हैं, जिससे प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का सही संतुलन बनता है. शाम के स्नैक में भुने मखाने, डार्क चॉकलेट और बेरीज शामिल हैं, जो क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. डिनर में वे कार्ब्स पूरी तरह स्किप करती हैं और इसकी जगह तंदूरी चिकन या तंदूरी प्रॉन्स जैसा हाई प्रोटीन फूड लेती हैं, जो सोने तक पेट भरा रखता है.  पोर्शन कंट्रोल भी नहीं किया, फिर भी दिखा असर तान्या ने यह भी बताया कि उन्होंने न तो पोर्शन कंट्रोल किया और न ही कैलोरी गिनने में समय बिताया. उनका पूरा फोकस पौष्टिक और संतुलित भोजन खाने पर रहा. हालांकि हर महिला का PMOS सफर अलग होता है, लेकिन तान्या की यह रूटीन यह जरूर दिखाती है कि हेल्दी वेट लॉस का मतलब हमेशा कम खाना नहीं होता, बल्कि सही और पौष्टिक चीजें चुनना भी उतना ही मायने रखता है. डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है और किसी योग्य मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है. PMOS या किसी भी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़े डाइट प्लान को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Jul 27, 2026 - 20:30
 0
Weight Loss Tips: बिना पोर्शन कंट्रोल घटाया 15 किलो वजन, PMOS से जूझ रही इन्फ्लुएंसर ने बताया राज

Weight Loss Tips: वजन घटाना वैसे भी आसान नहीं होता, लेकिन अगर साथ में PMOS यानी पॉलिसिस्टिक मेटाबॉलिक ओवरी सिंड्रोम जैसी स्थिति भी हो, तो यह चुनौती और बड़ी हो जाती है. यह एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक स्थिति है, जो अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ने, एक्ने, चेहरे पर अतिरिक्त बाल और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी दिक्कतें पैदा कर सकती है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि वजन घटाने के लिए सख्त कैलोरी काउंटिंग ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन इन्फ्लुएंसर तान्या सिंह की कहानी इस सोच को पूरी तरह बदल देती है. तान्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट [ User I'd itistanyasingh] पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना पूरा वेट लॉस सफर सबके साथ साझा किया, जिसे देखते ही देखते लोगों का जबरदस्त प्रशंसा करने लगे.

बिना कैलोरी गिने कैसे घटाया 15 किलो वजन?

तान्या सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने PMOS को मैनेज करते हुए किस तरह 15 किलो वजन घटाया, वो भी बिना एक भी कैलोरी गिने. उन्होंने बताया, "मैंने कैलोरी को लेकर परेशान होना बंद कर दिया." उनके मुताबिक, न्यूट्रिशनिस्ट्स ने उन्हें बताया कि PMOS के साथ हर कैलोरी गिनने की जरूरत नहीं है, बल्कि शरीर को सही पोषण देने और संतुलित भोजन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanya Singh (@itistanyasingh)

यह भी पढ़ें: Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच

दिनभर में क्या खाती हैं तान्या?

तान्या के नाश्ते में उबले अंडे, अंडा भुर्जी, पनीर भुर्जी और बेरीज के साथ हाई प्रोटीन दही शामिल होता है, जो प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से लंबे समय तक पेट भरा रखता है. लंच में वे दो रागी रोटी, एक कटोरी दाल राजमा या छोले, और लौकी, तोरी या भिंडी जैसी सब्जी लेती हैं, जिससे प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का सही संतुलन बनता है. शाम के स्नैक में भुने मखाने, डार्क चॉकलेट और बेरीज शामिल हैं, जो क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. डिनर में वे कार्ब्स पूरी तरह स्किप करती हैं और इसकी जगह तंदूरी चिकन या तंदूरी प्रॉन्स जैसा हाई प्रोटीन फूड लेती हैं, जो सोने तक पेट भरा रखता है.

 पोर्शन कंट्रोल भी नहीं किया, फिर भी दिखा असर

तान्या ने यह भी बताया कि उन्होंने न तो पोर्शन कंट्रोल किया और न ही कैलोरी गिनने में समय बिताया. उनका पूरा फोकस पौष्टिक और संतुलित भोजन खाने पर रहा. हालांकि हर महिला का PMOS सफर अलग होता है, लेकिन तान्या की यह रूटीन यह जरूर दिखाती है कि हेल्दी वेट लॉस का मतलब हमेशा कम खाना नहीं होता, बल्कि सही और पौष्टिक चीजें चुनना भी उतना ही मायने रखता है.

डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें

यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है और किसी योग्य मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है. PMOS या किसी भी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़े डाइट प्लान को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow