Weekly Love Horoscope: 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक, जानें प्यार में क्या होगा खास? मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल!

Weekly Love Horoscope 29 December to 4 January 2026: साल 2025 का आखिरी सप्ताह और 2026 की शुरुआत प्यार के लिहाज से बेहद संवेदनशील और निर्णायक रहने वाली है. यह समय कई लोगों के लिए रिश्तों की परीक्षा का होगा, तो कई के लिए नई शुरुआत का संकेत देगा. ग्रहों की चाल बताती है कि इस सप्ताह भावनाएं गहरी होंगी, पुराने रिश्तों की सच्चाई सामने आएगी और कई लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का मन बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में भरोसा, संवाद और धैर्य सबसे अहम भूमिका निभाएंगे. शादीशुदा लोगों को आपसी समझ बढ़ाने की जरूरत होगी, वहीं सिंगल लोगों के लिए यह सप्ताह खास मुलाकातें और नए कनेक्शन लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक लव राशिफल और उनसे जुड़े सरल उपाय. मेष राशि (Aries) इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर किसी पुरानी बात को लेकर नाराज हो सकता है, जिससे मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. आपकी जल्दबाजी रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. सिंगल लोगों को किसी पुराने प्रेमी या प्रेमिका से संपर्क हो सकता है. सप्ताह के मध्य में रिश्ते को लेकर असमंजस रहेगा. हालांकि सप्ताह के अंत तक स्थितियां संभल जाएंगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. वृषभ राशि (Taurus) यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्यार का इजहार सुनने को मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रोमांटिक रहेगा और रिश्ते में स्थिरता आएगी. परिवार की ओर से भी रिश्ते को समर्थन मिल सकता है. सप्ताह के अंत में कोई खास सरप्राइज मिल सकता है. उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें. मिथुन राशि (Gemini) इस सप्ताह लव लाइफ में कन्फ्यूजन बना रह सकता है. पार्टनर की बातों को गलत तरीके से समझने की आशंका है. संदेह और अधूरी जानकारी रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती है. सिंगल लोगों के जीवन में कोई पुराना रिश्ता फिर से दस्तक दे सकता है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. सप्ताह के अंत में संवाद बढ़ेगा और स्थिति सुधरेगी. शादीशुदा जातकों को भी पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए. उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. कर्क राशि (Cancer) यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक रूप से बहुत खास रहेगा. पार्टनर के साथ गहरा लगाव महसूस करेंगे. रिश्ते में सुरक्षा और अपनापन बढ़ेगा. सिंगल लोगों को सच्चे और स्थायी प्यार के संकेत मिल सकते हैं. परिवार की सहमति से रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात हो सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है. सप्ताह के अंत में कोई भावुक पल यादगार बन सकता है. उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें. सिंह राशि (Leo) इस सप्ताह प्रेम जीवन में अहंकार और जिद से बचना जरूरी होगा. पार्टनर आपकी बातों से आहत महसूस कर सकता है. सिंगल लोगों को आकर्षण तो मिलेगा, लेकिन स्थायित्व की कमी रह सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है. शादीशुदा लोगों को रिश्ते में विनम्रता दिखानी होगी. सप्ताह के अंत में हालात बेहतर होंगे और रिश्तों में फिर से गर्मजोशी आएगी. उपाय: रविवार को सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें. कन्या राशि (Virgo) यह सप्ताह रिश्तों में स्पष्टता और समझ लेकर आएगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों को सही साथी चुनने का अवसर मिलेगा. छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन जल्द सुलझ भी जाएगी. शादीशुदा लोगों के लिए यह समय संतुलन बनाने का है. सप्ताह के अंत में भरोसा और मजबूत होगा. उपाय: बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें. तुला राशि (Libra) लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों को आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी. शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. सप्ताह के अंत में कोई यात्रा या डेट संभव है. उपाय: शुक्रवार को गुलाबी फूल देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं. वृश्चिक राशि (Scorpio) इस सप्ताह भावनाएं काफी तीव्र रहेंगी. शक और जलन रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है. पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत बेहद जरूरी है. सिंगल लोगों के लिए यह समय आकर्षण और जुनून से भरा रहेगा. शादीशुदा जातकों को भी गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. सप्ताह के अंत में रिश्ते में स्थिरता आएगी. उपाय: मंगलवार को लाल चंदन का तिलक करें. धनु राशि (Sagittarius) प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पार्टनर का सहयोग मिलेगा और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी. सिंगल लोगों को किसी दोस्त से प्यार हो सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा. सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें. मकर राशि (Capricorn) इस सप्ताह रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी. पार्टनर भविष्य को लेकर चर्चा कर सकता है. सिंगल लोगों को स्थायी और भरोसेमंद रिश्ता मिलने के संकेत हैं. शादीशुदा लोगों को रिश्ते में जिम्मेदारी निभानी होगी. सप्ताह के अंत में भावनात्मक संतोष मिलेगा. उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें. कुंभ राशि (Aquarius) यह सप्ताह प्रेम जीवन में नई सोच और ताजगी लेकर आएगा. पार्टनर के साथ दोस्ती और समझ बढ़ेगी. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कोई खास व्यक्ति मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए समय संतुलित रहेगा. सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण

Dec 28, 2025 - 00:30
 0
Weekly Love Horoscope: 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक, जानें प्यार में क्या होगा खास? मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल!

Weekly Love Horoscope 29 December to 4 January 2026: साल 2025 का आखिरी सप्ताह और 2026 की शुरुआत प्यार के लिहाज से बेहद संवेदनशील और निर्णायक रहने वाली है. यह समय कई लोगों के लिए रिश्तों की परीक्षा का होगा, तो कई के लिए नई शुरुआत का संकेत देगा. ग्रहों की चाल बताती है कि इस सप्ताह भावनाएं गहरी होंगी, पुराने रिश्तों की सच्चाई सामने आएगी और कई लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का मन बना सकते हैं.

प्रेम संबंधों में भरोसा, संवाद और धैर्य सबसे अहम भूमिका निभाएंगे. शादीशुदा लोगों को आपसी समझ बढ़ाने की जरूरत होगी, वहीं सिंगल लोगों के लिए यह सप्ताह खास मुलाकातें और नए कनेक्शन लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक लव राशिफल और उनसे जुड़े सरल उपाय.

मेष राशि (Aries)

इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर किसी पुरानी बात को लेकर नाराज हो सकता है, जिससे मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. आपकी जल्दबाजी रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. सिंगल लोगों को किसी पुराने प्रेमी या प्रेमिका से संपर्क हो सकता है. सप्ताह के मध्य में रिश्ते को लेकर असमंजस रहेगा. हालांकि सप्ताह के अंत तक स्थितियां संभल जाएंगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है.

  • उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.

वृषभ राशि (Taurus)

यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्यार का इजहार सुनने को मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रोमांटिक रहेगा और रिश्ते में स्थिरता आएगी. परिवार की ओर से भी रिश्ते को समर्थन मिल सकता है. सप्ताह के अंत में कोई खास सरप्राइज मिल सकता है.

  • उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)

इस सप्ताह लव लाइफ में कन्फ्यूजन बना रह सकता है. पार्टनर की बातों को गलत तरीके से समझने की आशंका है. संदेह और अधूरी जानकारी रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती है. सिंगल लोगों के जीवन में कोई पुराना रिश्ता फिर से दस्तक दे सकता है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. सप्ताह के अंत में संवाद बढ़ेगा और स्थिति सुधरेगी. शादीशुदा जातकों को भी पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए.

  • उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क राशि (Cancer)

यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक रूप से बहुत खास रहेगा. पार्टनर के साथ गहरा लगाव महसूस करेंगे. रिश्ते में सुरक्षा और अपनापन बढ़ेगा. सिंगल लोगों को सच्चे और स्थायी प्यार के संकेत मिल सकते हैं. परिवार की सहमति से रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात हो सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है. सप्ताह के अंत में कोई भावुक पल यादगार बन सकता है.

  • उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें.

सिंह राशि (Leo)

इस सप्ताह प्रेम जीवन में अहंकार और जिद से बचना जरूरी होगा. पार्टनर आपकी बातों से आहत महसूस कर सकता है. सिंगल लोगों को आकर्षण तो मिलेगा, लेकिन स्थायित्व की कमी रह सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है. शादीशुदा लोगों को रिश्ते में विनम्रता दिखानी होगी. सप्ताह के अंत में हालात बेहतर होंगे और रिश्तों में फिर से गर्मजोशी आएगी.

  • उपाय: रविवार को सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें.

कन्या राशि (Virgo)

यह सप्ताह रिश्तों में स्पष्टता और समझ लेकर आएगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों को सही साथी चुनने का अवसर मिलेगा. छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन जल्द सुलझ भी जाएगी. शादीशुदा लोगों के लिए यह समय संतुलन बनाने का है. सप्ताह के अंत में भरोसा और मजबूत होगा.

  • उपाय: बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें.

तुला राशि (Libra)

लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों को आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी. शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. सप्ताह के अंत में कोई यात्रा या डेट संभव है.

  • उपाय: शुक्रवार को गुलाबी फूल देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस सप्ताह भावनाएं काफी तीव्र रहेंगी. शक और जलन रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है. पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत बेहद जरूरी है. सिंगल लोगों के लिए यह समय आकर्षण और जुनून से भरा रहेगा. शादीशुदा जातकों को भी गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. सप्ताह के अंत में रिश्ते में स्थिरता आएगी.

  • उपाय: मंगलवार को लाल चंदन का तिलक करें.

धनु राशि (Sagittarius)

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पार्टनर का सहयोग मिलेगा और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी. सिंगल लोगों को किसी दोस्त से प्यार हो सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा. सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

  • उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर राशि (Capricorn)

इस सप्ताह रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी. पार्टनर भविष्य को लेकर चर्चा कर सकता है. सिंगल लोगों को स्थायी और भरोसेमंद रिश्ता मिलने के संकेत हैं. शादीशुदा लोगों को रिश्ते में जिम्मेदारी निभानी होगी. सप्ताह के अंत में भावनात्मक संतोष मिलेगा.

  • उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

यह सप्ताह प्रेम जीवन में नई सोच और ताजगी लेकर आएगा. पार्टनर के साथ दोस्ती और समझ बढ़ेगी. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कोई खास व्यक्ति मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए समय संतुलित रहेगा. सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है.

  • उपाय: शनिवार को जरूरतमंद को भोजन कराएं.

मीन राशि (Pisces)

इस सप्ताह प्यार में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. पार्टनर के साथ विश्वास और अपनापन मजबूत होगा. सिंगल लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद खास साबित हो सकता है. पुराने रिश्तों से जुड़ी उलझनें दूर होंगी. शादीशुदा लोगों के लिए समय रोमांटिक और सुकून भरा रहेगा.

  • उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow