Weekly love horoscope: 10 से 16 नवंबर 2025, प्यार में आएगी नई चमक, राशि अनुसार जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ.
Weekly Love Horoscope 10 to 16 November 2025: यह हफ्ता प्रेम जीवन के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. शुक्र और चंद्रमा की स्थिति कई राशियों के लव लाइफ में नई चमक लेकर आएगी. जहां कुछ लोगों के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, वहीं कुछ को अपने पार्टनर से जुड़ी गलतफहमियों को सुलझाने का मौका मिलेगा.जो अविवाहित हैं,उनके लिए यह समय नई मुलाकातों और आकर्षण से भरा रहेगा. इस हफ्ते कुछ राशि वाले प्यार का इजहार करेंगे, तो कुछ को पार्टनर से मनमुटाव सुलझाने की जरूरत होगी.जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए यह हफ्ता प्यार के मामले में कैसा रहेगा और क्या है कर सकते हैं उपाय. मेष (Aries): प्यार में पुरानी गलतफहमियां होंगी दूर इस हफ्ते आपके रिलेशनशिप में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. जो सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मुलाकात रोमांटिक शुरुआत दे सकती है वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा दोनों के बिच आपसी सम्बन्ध मधुर रहेगा साथ ही परिवार के सदस्य का सहयोग मिलेगा.लिविंगमें है पार्टनर के साथ गिफ्ट मिल सकता है . लव टिप: बातचीत से हर दूरी मिटाई जा सकती है. उपाय: शुक्रवार को गुलाबी फूल अर्पित करें और ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें. वृषभ (Taurus): रोमांस से भरा रहेगा सप्ताह आपके जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा.पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपके लिए कुछ खास कर सकता है.रोमास में धीरे धीरे वृद्धि होगा नए शादीशुदा जोड़ों के लिए भी यह हफ्ता सुकूनभरा रहेगा.सप्ताह के अंत में मन अशांत रहेगा लेकिन किसी तरह के बदलाव नहीं करे वैवाहिक जीवन साधारण रहेगा सिंगल है पुराने मित्र के साथ रिश्ता जुड़ सकता है लव लाइफ में एक्टिव रहे . लव टिप: पार्टनर के साथ छोटी यात्राओं की योजना बनाएं. उपाय: शुक्रवार को चांदी का आभूषण पहनें या दान करें. मिथुन (Gemini): दिल की बात कहने का सही समय जो लोग अब तक अपने मन की बात कहने से डर रहे थे, उनके लिए यह हफ्ता बेहतरीन रहेगा. आपके आकर्षण से सामने वाला प्रभावित होगा. पुराने रिश्तों में भी सुधार संभव है.लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह परेशानी आएगा पार्टनर के साथ संवाद करके ठीक किया जा सकता है सप्ताह के अंत में रिश्ते में अनबन हो सकता है सिंगल है प्रेम सम्बन्ध को लेकर ज्यादा उत्तेजित नहीं रहे अनुशासन में रहे, धैर्य रखे . लव टिप: इमोशन से ज्यादा ईमानदारी जरूरी है. उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई बांटें और मां लक्ष्मी की पूजा करें. कर्क (Cancer): रिश्तों में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी इस हफ्ते आप अपने पार्टनर के और करीब आएंगे. पुराने झगड़े भुलाकर रिश्ते में नई शुरुआत कर सकते हैं. धीरे धीरे प्रेम सम्बन्ध में वृद्धि होगी पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है रिश्ते में ताजगी आएगी वैवाहिक जीवन के कार्य का बोझ बढ़ने के कारण एक दुसरे को समय नहीं देंगे लेकिन रिश्ते में कोई खाश असर नहीं पड़ेगा, सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस होगा. लव टिप: अपने इमोशन को खुलकर जताएं. उपाय: चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और सफेद कपड़े पहनें. सिंह (Leo): ईगो छोड़ें, तभी मिलेगा सच्चा प्यार इस हफ्ते लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.अपने आप को रिश्ते को लेकर असुरक्षित महसूस करेगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें.छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें.वैवाहिक जीवन में उथल -पुथल रहेगा अपनी सूझ -बुझ से स्थति को संभाल लेंगे सप्ताह के अंत तक सबकुछ ठीक होगा. सिंगल लोग सोशल मीडिया या दोस्ती के ज़रिए किसी खास से जुड़ सकते हैं. लव टिप: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें और लाल वस्त्र पहनें. कन्या (Virgo): प्यार में नई दिशा मिलेगी कन्या राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में प्रसन्न रहेगे जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की ओर से सरप्राइस मिल सकता है. अपने रिश्ते को लेकर संतुष्ट रहेगे पार्टनर के सहयोग मिलने के कारण दोनों के रिश्ते में नजदीकिया बढेगा वैवाहिक जीवन मिलाजुला रहेगा सप्ताह के अंत में पत्नी के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने जानकार से रिश्ता जुड़ सकता है. लव टिप: रिश्तों में भरोसा बनाए रखें. उपाय: शुक्रवार को तुलसी में जल चढ़ाएं और गाय को गुड़ खिलाएं. तुला (Libra): रोमांस के लिए अनुकूल समय इस हफ्ते प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. जो लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, उनके लिए सही समय है. लिविंग रिलेशन के लिए अनुकूल समय है पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतित होगा दोनों के प्रेम सम्बन्ध विश्वास की वृद्धि होगी लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह ज्यादा उत्तेजित नहीं हो पार्टनर के सहयोग में कमी पर्सनल लाइफ में उदासी बनेगा जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. लव टिप: अपने साथी को समय दें और प्यार जताएं. उपाय: शुक्र देव को इत्र और गुलाब अर्पित करें. वृश्चिक (Scorpio): भावनात्मक संतुलन जरूरी वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह प्रेम संबंध को लेकर प्रसन्न रहेगे पार्टनर के साथ रोमांस में वृद्धि होगी लेकिन वक्त के साथ प्रेम सम्बन्ध में बदलाव हो सकता है .इस हफ्ते आपकी संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी.अगर किसी बात पर मतभेद हुआ है तो शांत रहकर बात करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय रिश्ते को बिगाड़ सकता है.वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेगे. सप्ताह के अंत में बाहर घूमने का प्लान बन सकता है . लव टिप: पार्टनर को सुनना भी प्यार जताने का तरीका है. उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. धनु (Sagittarius): पुराने रिश्तों में नई रौनक धनु राशि वाले इस सप्ताह मिला जुला रहेगा रिश्ते में कोई खास बदलाव दिखाई नहीं देगा लेकिन पार्टनर के साथ
Weekly Love Horoscope 10 to 16 November 2025: यह हफ्ता प्रेम जीवन के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. शुक्र और चंद्रमा की स्थिति कई राशियों के लव लाइफ में नई चमक लेकर आएगी. जहां कुछ लोगों के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, वहीं कुछ को अपने पार्टनर से जुड़ी गलतफहमियों को सुलझाने का मौका मिलेगा.जो अविवाहित हैं,उनके लिए यह समय नई मुलाकातों और आकर्षण से भरा रहेगा.
इस हफ्ते कुछ राशि वाले प्यार का इजहार करेंगे, तो कुछ को पार्टनर से मनमुटाव सुलझाने की जरूरत होगी.जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए यह हफ्ता प्यार के मामले में कैसा रहेगा और क्या है कर सकते हैं उपाय.
मेष (Aries): प्यार में पुरानी गलतफहमियां होंगी दूर
इस हफ्ते आपके रिलेशनशिप में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. जो सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मुलाकात रोमांटिक शुरुआत दे सकती है वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा दोनों के बिच आपसी सम्बन्ध मधुर रहेगा साथ ही परिवार के सदस्य का सहयोग मिलेगा.लिविंग
में है पार्टनर के साथ गिफ्ट मिल सकता है .
- लव टिप: बातचीत से हर दूरी मिटाई जा सकती है.
- उपाय: शुक्रवार को गुलाबी फूल अर्पित करें और ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें.
वृषभ (Taurus): रोमांस से भरा रहेगा सप्ताह
आपके जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा.पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपके लिए कुछ खास कर सकता है.रोमास में धीरे धीरे वृद्धि होगा नए शादीशुदा जोड़ों के लिए भी यह हफ्ता सुकूनभरा रहेगा.सप्ताह के अंत में मन अशांत रहेगा लेकिन किसी तरह के बदलाव नहीं करे वैवाहिक जीवन साधारण रहेगा सिंगल है पुराने मित्र के साथ रिश्ता जुड़ सकता है लव लाइफ में एक्टिव रहे .
- लव टिप: पार्टनर के साथ छोटी यात्राओं की योजना बनाएं.
- उपाय: शुक्रवार को चांदी का आभूषण पहनें या दान करें.
मिथुन (Gemini): दिल की बात कहने का सही समय
जो लोग अब तक अपने मन की बात कहने से डर रहे थे, उनके लिए यह हफ्ता बेहतरीन रहेगा. आपके आकर्षण से सामने वाला प्रभावित होगा. पुराने रिश्तों में भी सुधार संभव है.लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह परेशानी आएगा पार्टनर के साथ संवाद करके ठीक किया जा सकता है सप्ताह के अंत में रिश्ते में अनबन हो सकता है सिंगल है प्रेम सम्बन्ध को लेकर ज्यादा उत्तेजित नहीं रहे अनुशासन में रहे, धैर्य रखे .
- लव टिप: इमोशन से ज्यादा ईमानदारी जरूरी है.
- उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई बांटें और मां लक्ष्मी की पूजा करें.
कर्क (Cancer): रिश्तों में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी
इस हफ्ते आप अपने पार्टनर के और करीब आएंगे. पुराने झगड़े भुलाकर रिश्ते में नई शुरुआत कर सकते हैं. धीरे धीरे प्रेम सम्बन्ध में वृद्धि होगी पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है रिश्ते में ताजगी आएगी वैवाहिक जीवन के कार्य का बोझ बढ़ने के कारण एक दुसरे को समय नहीं देंगे लेकिन रिश्ते में कोई खाश असर नहीं पड़ेगा, सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस होगा.
- लव टिप: अपने इमोशन को खुलकर जताएं.
- उपाय: चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और सफेद कपड़े पहनें.
सिंह (Leo): ईगो छोड़ें, तभी मिलेगा सच्चा प्यार
इस हफ्ते लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.अपने आप को रिश्ते को लेकर असुरक्षित महसूस करेगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें.छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें.वैवाहिक जीवन में उथल -पुथल रहेगा अपनी सूझ -बुझ से स्थति को संभाल लेंगे सप्ताह के अंत तक सबकुछ ठीक होगा. सिंगल लोग सोशल मीडिया या दोस्ती के ज़रिए किसी खास से जुड़ सकते हैं.
- लव टिप: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.
- उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें और लाल वस्त्र पहनें.
कन्या (Virgo): प्यार में नई दिशा मिलेगी
कन्या राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ में प्रसन्न रहेगे जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की ओर से सरप्राइस मिल सकता है. अपने रिश्ते को लेकर संतुष्ट रहेगे पार्टनर के सहयोग मिलने के कारण दोनों के रिश्ते में नजदीकिया बढेगा वैवाहिक जीवन मिलाजुला रहेगा सप्ताह के अंत में पत्नी के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने जानकार से रिश्ता जुड़ सकता है.
- लव टिप: रिश्तों में भरोसा बनाए रखें.
- उपाय: शुक्रवार को तुलसी में जल चढ़ाएं और गाय को गुड़ खिलाएं.
तुला (Libra): रोमांस के लिए अनुकूल समय
इस हफ्ते प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. जो लोग अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, उनके लिए सही समय है. लिविंग रिलेशन के लिए अनुकूल समय है पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतित होगा दोनों के प्रेम सम्बन्ध विश्वास की वृद्धि होगी लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह ज्यादा उत्तेजित नहीं हो पार्टनर के सहयोग में कमी पर्सनल लाइफ में उदासी बनेगा जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा.
- लव टिप: अपने साथी को समय दें और प्यार जताएं.
- उपाय: शुक्र देव को इत्र और गुलाब अर्पित करें.
वृश्चिक (Scorpio): भावनात्मक संतुलन जरूरी
वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह प्रेम संबंध को लेकर प्रसन्न रहेगे पार्टनर के साथ रोमांस में वृद्धि होगी लेकिन वक्त के साथ प्रेम सम्बन्ध में बदलाव हो सकता है .इस हफ्ते आपकी संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी.अगर किसी बात पर मतभेद हुआ है तो शांत रहकर बात करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय रिश्ते को बिगाड़ सकता है.वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेगे. सप्ताह के अंत में बाहर घूमने का प्लान बन सकता है .
- लव टिप: पार्टनर को सुनना भी प्यार जताने का तरीका है.
- उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु (Sagittarius): पुराने रिश्तों में नई रौनक
धनु राशि वाले इस सप्ताह मिला जुला रहेगा रिश्ते में कोई खास बदलाव दिखाई नहीं देगा लेकिन पार्टनर के साथ इस हफ्ते पुराने रिश्ते दोबारा जुड़ सकते हैं. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय पार्टनर के साथ ज्यादा क्लोजनेस लाएगा.वैवाहिक जीवन में लव तथा रोमांस में कमी महसूस करेगे सप्ताह के अंत में सब कुछ ठीक होगा प्रेम में वृद्दि होगी सिंगल लोगों के लिए कोई नई मुलाकात रोमांचक होगी.
- लव टिप: दिल से किया गया प्यार असर जरूर दिखाएगा.
- उपाय: बृहस्पति देव को हल्दी और पीले फूल चढ़ाएं.
मकर (Capricorn): साथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी
मकर राशि वाले को इस सप्ताह लव लाइफ मिलाजुला रहेगा .पार्टनर के साथ रिश्तों में चल रही दूरी इस हफ्ते कम होगी. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा. जो लोग शादी की सोच रहे हैं, उनके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है पार्टनर के साथ प्रस्ताव मिल सकता है.लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह विवाद से दूर रहे रिश्ते को बचाकर रखे सिंगल है रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करे .
- लव टिप: पार्टनर के फैसलों का सम्मान करें।
- उपाय: शनिवार को तेल का दीपक जलाएं और शनि देव को प्रणाम करें.
कुंभ (Aquarius): पुराने जख्म भरेंगे, नया प्यार दस्तक देगा.
इस हफ्ते लव लाइफ को लेकर जल्दबाजी नहीं करे परेशानी बन सकती है ,आप अपने अतीत से बाहर निकलकर नया रिश्ता शुरू कर सकते हैं. जो पहले आहत हुए थे, उन्हें अब सुकून मिलेगा.लव लाइफ में स्थिरता आएगी.प्रेम सम्बन्ध में विवाद चल रहा है इस सप्ताह उतेजित में आकर कोई निर्णय नहीं ले.पार्टनर को बर्थडे पर गिफ्ट दे रिश्ता धीरे -धीरे मजबूत बनेगा सिंगल लोग इस सप्ताह इंतजार करे .
- लव टिप: भरोसा रिश्ते की नींव है.
- उपाय: शनिवार को काले तिल और सरसों का तेल दान करें.
मीन (Pisces): इमोशन और रोमांस दोनों बढ़ेंगे
मीन राशि वाले इस हफ्ते पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा. जो लोग लव मैरिज की सोच रहे हैं, उन्हें परिवार से सपोर्ट मिलेगा.सिंगल लोगों को भी प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है.लव लाइफ में विवाद चल रहा था वह दूर होगा सब कुछ अच्छे स्थति में चलेगा पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा.सप्ताह के अंत में किसी पुराने सहपाठी के साथ मुलाकात होगी.वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
- लव टिप: पार्टनर को सरप्राइज देना संबंध मजबूत करेगा.
- उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?