Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!

Weekly Love Horoscope 5 to11 July 2026: जुलाई 2026 का यह सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. इस सप्ताह शुक्र, मंगल और बुध की बदलती चाल कई राशियों के जीवन में रोमांस का तड़का लगाने वाली है, तो वहीं कुछ राशियों को आपसी तालमेल बिठाने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक सभी 12 राशियों का पारिवारिक और प्रेम जीवन कैसा रहेगा. 1. मेष राशि (Aries) पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन पुराने विवादों के कारण तनाव हो सकता है. सदस्यों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए बीच का रास्ता निकालें. लव लाइफ: शुक्र-मंगल की युति से रिश्ते में जुनून बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचें. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. सिंगल्स के लिए सलाह: सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. जल्दबाजी में भावनात्मक फैसला न लें. आर्थिक स्थिति: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बजट बनाकर चलें. किसी को उधार देने से बचें. शुभ अंक, रंग व दिन: 4 और 9 | लाल और सफेद | मंगलवार और शुक्रवार लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र और मिठाई दान करें. शाम को घर में चंदन की धूप जलाएं. 2. वृषभ राशि (Taurus) पारिवारिक जीवन: प्रेम की खुशी से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है. लव लाइफ: राशि स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति से यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं और विवाहित जातकों में आपसी समझ बढ़ेगी. सिंगल्स के लिए सलाह: यदि किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट है. सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे योग हैं. आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. पार्टनर के साथ शॉपिंग या निवेश कर सकते हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें. शुभ अंक, रंग व दिन: 6 और 8 | गुलाबी और हरा | मंगलवार और शुक्रवार लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को चमेली का इत्र लगाएं और शिवलिंग पर दूध अर्पित करते हुए "ॐ शुक्राय नमः" का जाप करें. 3. मिथुन राशि (Gemini) पारिवारिक जीवन: बुध के प्रभाव से आपकी बातचीत का तरीका घर का माहौल सुधारेगा. पुरानी अनसुलझी बातों को धैर्य से सुलझाएं. लव लाइफ: आपकी वाणी पार्टनर को आकर्षित करेगी. रिश्ते में एकतरफा संवाद के बजाय पार्टनर की बात भी सुनें. सप्ताहांत तक रिश्ते में स्थिरता आएगी. सिंगल्स के लिए सलाह: कार्यक्षेत्र या मित्रों के माध्यम से किसी खास से मुलाकात हो सकती है. पहले सामने वाले के स्वभाव को परखें. आर्थिक स्थिति: उपहार या डेटिंग पर ज्यादा खर्च हो सकता है. भावनात्मक होकर बजट न बिगाड़ें. शुभ अंक, रंग व दिन: 2 और 5 | पीला और हल्का हरा | सोमवार और बुधवार लव लाइफ के उपाय: बुधवार को सफेद वस्त्र पहनें और रात को सोने से पहले पार्टनर के साथ मिलकर 'ॐ बुधाय नमः' का एक माला जाप करें. 4. कर्क राशि (Cancer) पारिवारिक जीवन: चंद्रमा के अनुकूल गोचर से घर में शांति रहेगी. विवाहित जातक बच्चों के भविष्य या नई पारिवारिक योजनाओं पर गंभीर चर्चा करेंगे. लव लाइफ: आप पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील और केयरिंग रहेंगे, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि, अत्यधिक भावुक होकर छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें. सिंगल्स के लिए सलाह: किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी भावनाओं को अच्छी तरह समझ लें. आर्थिक स्थिति: यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. परिवार और पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. शुभ अंक, रंग व दिन: 2 and 7 | सफेद और चांदनी | सोमवार और शुक्रवार लव लाइफ के उपाय: प्रतिदिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें. मंगलवार के दिन अपने पार्टनर को लाल गुलाब भेंट करें. 5. सिंह राशि (Leo) पारिवारिक जीवन: सूर्य देव की कृपा से घर में खुशहाली रहेगी. पुराना विवाद आपके नेतृत्व से सुलझेगा, लेकिन परिवार पर अपनी राय न थोपें. लव लाइफ: लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा. सूर्य का प्रभाव आपको लीडरशिप देगा, लेकिन पार्टनर पर हावी होने से बचें. अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें. सिंगल्स के लिए सलाह: आपका आत्मविश्वास दूसरों को आकर्षित करेगा. सोशल गैदरिंग में हिस्सा लें, लेकिन बातचीत में अपना दबदबा बनाने के बजाय अच्छे श्रोता बनें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन रोमांटिक डेट पर दिखावे के लिए अत्यधिक खर्च करने से बचें. शुभ अंक, रंग व दिन: 1 और 4 | ग्रे और सुनहरा | बुधवार और रविवार लव लाइफ के उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को लाल फूल डालकर जल अर्पित करें. शनिवार को किसी जरूरतमंद को सरसों का तेल दान करें. 6. कन्या राशि (Virgo) पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल शांत रहेगा. जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें परिवार के बड़ों की मंजूरी मिल सकती है. लव लाइफ: यह सप्ताह थोड़ा गंभीर रहेगा. पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है. काम के दबाव के कारण पार्टनर को उपेक्षित महसूस न होने दें; छोटे मैसेज या कॉल से जुड़े रहें. सिंगल्स के लिए सलाह: नए रिश्तों के मामले में जल्दबाजी के बजाय व्यावहारिकता से काम लें. फिलहाल अपने करियर पर फोकस करें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पेंडिंग पेमेंट मिल सकती है. पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए फिजूलखर्ची न करें. शुभ अंक, रंग व दिन: 2, 3 और 5 | पर्पल और नीला | बुधवार और शनिवार लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें और रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाएं. सोने से पहले पार्टनर से कोई बात न छुपाएं. 7. तुला राशि (Libra) पारिवारिक जीवन: पुराने घरेलू विवाद सुलझेंगे. घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक कार्यक्रम का योग बनेगा. लव लाइफ: राशि स्वामी शुक्र की कृपा से लव लाइफ में रोमांस और संतुलन बना रहेगा. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और कपल्स

Jul 6, 2026 - 00:30
 0
Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!

Weekly Love Horoscope 5 to11 July 2026: जुलाई 2026 का यह सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. इस सप्ताह शुक्र, मंगल और बुध की बदलती चाल कई राशियों के जीवन में रोमांस का तड़का लगाने वाली है, तो वहीं कुछ राशियों को आपसी तालमेल बिठाने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा.

आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक सभी 12 राशियों का पारिवारिक और प्रेम जीवन कैसा रहेगा.

1. मेष राशि (Aries)

पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन पुराने विवादों के कारण तनाव हो सकता है. सदस्यों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए बीच का रास्ता निकालें.

लव लाइफ: शुक्र-मंगल की युति से रिश्ते में जुनून बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचें. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.

सिंगल्स के लिए सलाह: सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. जल्दबाजी में भावनात्मक फैसला न लें.

आर्थिक स्थिति: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बजट बनाकर चलें. किसी को उधार देने से बचें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 4 और 9 | लाल और सफेद | मंगलवार और शुक्रवार

लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र और मिठाई दान करें. शाम को घर में चंदन की धूप जलाएं.

2. वृषभ राशि (Taurus)

पारिवारिक जीवन: प्रेम की खुशी से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है.

लव लाइफ: राशि स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति से यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं और विवाहित जातकों में आपसी समझ बढ़ेगी.

सिंगल्स के लिए सलाह: यदि किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट है. सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे योग हैं.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. पार्टनर के साथ शॉपिंग या निवेश कर सकते हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 6 और 8 | गुलाबी और हरा | मंगलवार और शुक्रवार

लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को चमेली का इत्र लगाएं और शिवलिंग पर दूध अर्पित करते हुए "ॐ शुक्राय नमः" का जाप करें.

3. मिथुन राशि (Gemini)

पारिवारिक जीवन: बुध के प्रभाव से आपकी बातचीत का तरीका घर का माहौल सुधारेगा. पुरानी अनसुलझी बातों को धैर्य से सुलझाएं.

लव लाइफ: आपकी वाणी पार्टनर को आकर्षित करेगी. रिश्ते में एकतरफा संवाद के बजाय पार्टनर की बात भी सुनें. सप्ताहांत तक रिश्ते में स्थिरता आएगी.

सिंगल्स के लिए सलाह: कार्यक्षेत्र या मित्रों के माध्यम से किसी खास से मुलाकात हो सकती है. पहले सामने वाले के स्वभाव को परखें.

आर्थिक स्थिति: उपहार या डेटिंग पर ज्यादा खर्च हो सकता है. भावनात्मक होकर बजट न बिगाड़ें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 2 और 5 | पीला और हल्का हरा | सोमवार और बुधवार

लव लाइफ के उपाय: बुधवार को सफेद वस्त्र पहनें और रात को सोने से पहले पार्टनर के साथ मिलकर 'ॐ बुधाय नमः' का एक माला जाप करें.

4. कर्क राशि (Cancer)

पारिवारिक जीवन: चंद्रमा के अनुकूल गोचर से घर में शांति रहेगी. विवाहित जातक बच्चों के भविष्य या नई पारिवारिक योजनाओं पर गंभीर चर्चा करेंगे.

लव लाइफ: आप पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील और केयरिंग रहेंगे, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि, अत्यधिक भावुक होकर छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें.

सिंगल्स के लिए सलाह: किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी भावनाओं को अच्छी तरह समझ लें.

आर्थिक स्थिति: यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. परिवार और पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 2 and 7 | सफेद और चांदनी | सोमवार और शुक्रवार

लव लाइफ के उपाय: प्रतिदिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें. मंगलवार के दिन अपने पार्टनर को लाल गुलाब भेंट करें.

5. सिंह राशि (Leo)

पारिवारिक जीवन: सूर्य देव की कृपा से घर में खुशहाली रहेगी. पुराना विवाद आपके नेतृत्व से सुलझेगा, लेकिन परिवार पर अपनी राय न थोपें.

लव लाइफ: लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा. सूर्य का प्रभाव आपको लीडरशिप देगा, लेकिन पार्टनर पर हावी होने से बचें. अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें.

सिंगल्स के लिए सलाह: आपका आत्मविश्वास दूसरों को आकर्षित करेगा. सोशल गैदरिंग में हिस्सा लें, लेकिन बातचीत में अपना दबदबा बनाने के बजाय अच्छे श्रोता बनें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन रोमांटिक डेट पर दिखावे के लिए अत्यधिक खर्च करने से बचें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 1 और 4 | ग्रे और सुनहरा | बुधवार और रविवार

लव लाइफ के उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को लाल फूल डालकर जल अर्पित करें. शनिवार को किसी जरूरतमंद को सरसों का तेल दान करें.

6. कन्या राशि (Virgo)

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल शांत रहेगा. जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें परिवार के बड़ों की मंजूरी मिल सकती है.

लव लाइफ: यह सप्ताह थोड़ा गंभीर रहेगा. पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है. काम के दबाव के कारण पार्टनर को उपेक्षित महसूस न होने दें; छोटे मैसेज या कॉल से जुड़े रहें.

सिंगल्स के लिए सलाह: नए रिश्तों के मामले में जल्दबाजी के बजाय व्यावहारिकता से काम लें. फिलहाल अपने करियर पर फोकस करें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पेंडिंग पेमेंट मिल सकती है. पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए फिजूलखर्ची न करें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 2, 3 और 5 | पर्पल और नीला | बुधवार और शनिवार

लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनें और रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाएं. सोने से पहले पार्टनर से कोई बात न छुपाएं.

7. तुला राशि (Libra)

पारिवारिक जीवन: पुराने घरेलू विवाद सुलझेंगे. घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक कार्यक्रम का योग बनेगा.

लव लाइफ: राशि स्वामी शुक्र की कृपा से लव लाइफ में रोमांस और संतुलन बना रहेगा. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और कपल्स एक-दूसरे के करीब आएंगे.

सिंगल्स के लिए सलाह: प्रेम का इजहार करने के लिए यह सप्ताह शानदार है. शुक्र का आशीर्वाद आपके साथ है, सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लाइफपार्टनर के सहयोग से धन लाभ हो सकता है और आप भविष्य के लिए संयुक्त बचत की योजना बना सकते हैं.

शुभ अंक, रंग व दिन: 1 और 6 | लाल और गुलाबी | मंगलवार और शुक्रवार

लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी या भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं और सफेद फूल चढ़ाएं. पार्टनर को मिठाई खिलाएं.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

पारिवारिक जीवन: मंगल के प्रभाव से पुरानी बातों को लेकर भावुक हो सकते हैं. परिवार से अपनी भावनाएं शेयर करें, लेकिन गुस्से पर काबू रखें.

लव लाइफ: रिश्ते में जुनून रहेगा, लेकिन शक और ईर्ष्या की भावना से बड़ी दरार आ सकती है. पार्टनर की निजता (Privacy) का सम्मान करें और उन पर भरोसा रखें.

सिंगल्स के लिए सलाह: किसी रहस्यमयी और आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. भावनाओं में बहने के बजाय उन्हें समझने के लिए समय दें.

आर्थिक स्थिति: भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण फिजूलखर्ची बढ़ सकती है. महंगे गिफ्ट्स खरीदने से बचें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 3 और 9 | गहरा लाल और पीला | मंगलवार और शनिवार

लव लाइफ के उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. शुक्रवार को शुद्ध घी का दीपक जलाकर प्रेम में स्थिरता की प्रार्थना करें.

9. धनु राशि (Sagittarius)

पारिवारिक जीवन: विवाहित जातकों के लिए सप्ताह शानदार है. घर में प्यार बना रहेगा और आप दोनों हर कदम पर एक-दूसरे का सहयोग करेंगे.

लव लाइफ: बृहस्पति देव की कृपा से लव लाइफ में नई और खूबसूरत शुरुआत होगी. आप दोनों मिलकर अपने भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात करेंगे.

सिंगल्स के लिए सलाह: सामाजिक समारोहों या किसी यात्रा के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए बचत योजना बना सकते हैं. पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं.

शुभ अंक, रंग व दिन: 3 और 9 | पीला और लाल | गुरुवार और शनिवार

लव लाइफ के उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें. तुलसी में जल अर्पित करें.

10. मकर राशि (Capricorn)

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं. घर के बुजुर्गों की उम्मीदें भारी लग सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें.

लव लाइफ: शनि की दृष्टि के कारण आप रिश्ते में कमिटमेंट को महत्व देंगे. काम की व्यस्तता के बीच पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें, अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं.

सिंगल्स के लिए सलाह: भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में पार्टनर का चुनाव न करें. प्रैक्टिकल होकर ही कोई फैसला लें.

आर्थिक स्थिति: स्थिति स्थिर रहेगी. आपका ध्यान भविष्य की बचत और लंबी अवधि के निवेश पर ज्यादा रहेगा.

शुभ अंक, रंग व दिन: 4 और 8 | डार्क ब्लू और काला | बुधवार और शुक्रवार

लव लाइफ के उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाएं. 'ॐ शनैश्चराय नमः' का जाप करें.

11. कुंभ राशि (Aquarius)

पारिवारिक जीवन: घर का माहौल मिलाजुला रहेगा. आपकी स्वतंत्रता प्रिय प्रकृति के कारण परिवार से थोड़े मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है.

लव लाइफ: यह सप्ताह कुछ नया और अप्रत्याशित अनुभव लेकर आएगा. आप रिश्ते में पर्सनल स्पेस को महत्व देंगे. विवाहित जातक रूटीन से ब्रेक लेकर कहीं घूमने का प्लान बनाएं.

सिंगल्स के लिए सलाह: ऑनलाइन डेटिंग या सोशल मीडिया के जरिए किसी खास से जुड़ सकते हैं. आपकी बातचीत का अंदाज किसी को आकर्षित करेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण सामान्य रहेगा. परिवार और पार्टनर की खुशियों पर धन खर्च होगा, लेकिन बजट का ध्यान रखें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 5 और 7 | स्मोकी ग्रे और आसमानी नीला | सोमवार और शनिवार

लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें. रोज सुबह जल में थोड़ी चीनी मिलाकर सूर्य या पौधों को दें और पार्टनर को उनकी पसंद की मिठाई खिलाएं.

12. मीन राशि (Pisces)

पारिवारिक जीवन: घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है.

लव लाइफ: शुक्र और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति से सप्ताह रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.

सिंगल्स के लिए सलाह: समय बेहद शानदार है. सोशल मीडिया या किसी दोस्त के जरिए आपकी मुलाकात अपने हमख्याल (Like-minded) व्यक्ति से हो सकती है.

आर्थिक स्थिति: लक्जरी लाइफस्टाइल और गिफ्ट्स पर जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है. आर्थिक तंगी से बचने के लिए बजट पर नियंत्रण रखें.

शुभ अंक, रंग व दिन: 6 और 9 | गुलाबी और सफेद | सोमवार और बुधवार

लव लाइफ के उपाय: शुक्रवार को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को चमेली के फूल अर्पित करें. जेब में मिठाई का टुकड़ा रखकर किसी जरूरतमंद को दान करें.

Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow