Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान

Weekly Fasting Benefits: सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, आजकल कई लोग बेहतर सेहत और फिटनेस के लिए भी हफ्ते में एक दिन उपवास रखते हैं. माना जाता है कि सीमित समय तक खान पान से दूरी बनाने से पाचन तंत्र को आराम मिल सकता है, और खानपान पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए उपवास का असर एक जैसा नहीं होता, इसलिए इसके फायदे जानने के साथ साथ जरूरी सावधानियों को समझना भी बेहद जरूरी है. क्या हफ्ते में एक दिन उपवास रखने से मिलते हैं ये फायदे? एक्सपर्ट  के अनुसार, अगर स्वस्थ व्यक्ति सही तरीके से सप्ताह में एक दिन उपवास रखता है, तो इससे पाचन तंत्र को कुछ समय का आराम मिल सकता है. कई लोगों को कैलोरी नियंत्रण में मदद मिलती है, जिससे वजन प्रबंधन आसान हो सकता है. इसके अलावा, उपवास के दौरान लोग अक्सर तले भुने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाते हैं, जिससे खानपान की आदतों में सुधार आ सकता है. रिसर्च बताती है कि कुछ तरीकों से उपवास (intermittent fasting) रखने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है. लेकिन इसके फायदों के लिए अच्छा खाना और हेल्दी लाइफस्टाइल होना भी बहुत ज़रूरी है. यह भी पढ़ें: Gas After Eating: खाने के तुरंत बाद होने लगती है गैस? ये पांच गलतियां बार बार कर रहे हैं आप- आज ही कर लें सुधार उपवास के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान उपवास का मतलब पूरे दिन पानी न पीना या जरूरत से ज्यादा भूखे रहना नहीं है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. अगर आपका उपवास इसकी अनुमति देता है, तो फल, दही, दूध, मेवे और हल्के पौष्टिक खाद्य शामिल करें. उपवास खोलते समय एक साथ बहुत ज्यादा भोजन करने से बचें, क्योंकि इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. चाय, कॉफी, मीठे पेय और तले हुए वाले खान पान का ज्यादा खाने भी फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. किन लोगों को बिना सलाह के उपवास नहीं करना चाहिए? गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों, बुजुर्गों, टाइप-1 डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना उपवास नहीं रखना चाहिए. जो लोग नियमित दवाएं लेते हैं, उन्हें भी उपवास शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. उपवास के दौरान चक्कर आना, कमजोरी, अत्यधिक थकान या ब्लड शुगर कम होने जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत उपवास तोड़ना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही तरीके और संतुलित आहार के साथ किया गया उपवास कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे हर व्यक्ति के लिए एक समान स्वास्थ्य उपाय नहीं माना जा सकता. यह भी पढ़ें: Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल

Jul 22, 2026 - 15:30
 0
Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान

Weekly Fasting Benefits: सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, आजकल कई लोग बेहतर सेहत और फिटनेस के लिए भी हफ्ते में एक दिन उपवास रखते हैं. माना जाता है कि सीमित समय तक खान पान से दूरी बनाने से पाचन तंत्र को आराम मिल सकता है, और खानपान पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए उपवास का असर एक जैसा नहीं होता, इसलिए इसके फायदे जानने के साथ साथ जरूरी सावधानियों को समझना भी बेहद जरूरी है.

क्या हफ्ते में एक दिन उपवास रखने से मिलते हैं ये फायदे?

एक्सपर्ट  के अनुसार, अगर स्वस्थ व्यक्ति सही तरीके से सप्ताह में एक दिन उपवास रखता है, तो इससे पाचन तंत्र को कुछ समय का आराम मिल सकता है. कई लोगों को कैलोरी नियंत्रण में मदद मिलती है, जिससे वजन प्रबंधन आसान हो सकता है. इसके अलावा, उपवास के दौरान लोग अक्सर तले भुने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाते हैं, जिससे खानपान की आदतों में सुधार आ सकता है. रिसर्च बताती है कि कुछ तरीकों से उपवास (intermittent fasting) रखने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है. लेकिन इसके फायदों के लिए अच्छा खाना और हेल्दी लाइफस्टाइल होना भी बहुत ज़रूरी है.

यह भी पढ़ें: Gas After Eating: खाने के तुरंत बाद होने लगती है गैस? ये पांच गलतियां बार बार कर रहे हैं आप- आज ही कर लें सुधार

उपवास के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

उपवास का मतलब पूरे दिन पानी न पीना या जरूरत से ज्यादा भूखे रहना नहीं है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. अगर आपका उपवास इसकी अनुमति देता है, तो फल, दही, दूध, मेवे और हल्के पौष्टिक खाद्य शामिल करें. उपवास खोलते समय एक साथ बहुत ज्यादा भोजन करने से बचें, क्योंकि इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. चाय, कॉफी, मीठे पेय और तले हुए वाले खान पान का ज्यादा खाने भी फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

किन लोगों को बिना सलाह के उपवास नहीं करना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों, बुजुर्गों, टाइप-1 डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना उपवास नहीं रखना चाहिए. जो लोग नियमित दवाएं लेते हैं, उन्हें भी उपवास शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. उपवास के दौरान चक्कर आना, कमजोरी, अत्यधिक थकान या ब्लड शुगर कम होने जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत उपवास तोड़ना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही तरीके और संतुलित आहार के साथ किया गया उपवास कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे हर व्यक्ति के लिए एक समान स्वास्थ्य उपाय नहीं माना जा सकता.

यह भी पढ़ें: Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow