Weather Forecast: यूपी को मिलने वाली है राहत, दिल्ली में आफत! 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तर भारत में इन दिनों ठंड अपने चरम पर है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज (6 जनवरी) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है. इन राज्यों में बारिश की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है. हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश की संभावना है तो वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी आज बारिश या हिमपात के आसार हैं. इसके अलावा तमिलनाडु में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली का मौसमदिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज से दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने वाला है. हालांकि दोपहर में धूप निकल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यूपी में कोहरे का कहरउत्तर प्रदेश में अभी ठंड कम होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में कोहरे का कहर जारी रहेगा. हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले 48 घंटे में लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. लखनऊ के मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्वी यूपी के साथ ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह घना कोहरा नजर आएगा. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.  घने कोहरे को लेकर यूपी के इन जिलों में अलर्टबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बांदा और झांसी में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ में भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.  बिहार में कोल्ड डे की संभावनापहाड़ों में बर्फबारी के कारण बिहार में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोल्ड डे की संभावना है. साथ ही घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के कारण ठंड और बढ़ने वाली है. बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. ये भी पढ़ें ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मेस्सी इवेंट बना अव्यवस्था का शिकार, CCI उठाने जा रहा कानूनी कदम

Jan 6, 2026 - 11:30
 0
Weather Forecast: यूपी को मिलने वाली है राहत, दिल्ली में आफत! 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तर भारत में इन दिनों ठंड अपने चरम पर है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज (6 जनवरी) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है. हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश की संभावना है तो वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी आज बारिश या हिमपात के आसार हैं. इसके अलावा तमिलनाडु में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज से दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने वाला है. हालांकि दोपहर में धूप निकल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कोहरे का कहर
उत्तर प्रदेश में अभी ठंड कम होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में कोहरे का कहर जारी रहेगा. हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले 48 घंटे में लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. लखनऊ के मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्वी यूपी के साथ ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह घना कोहरा नजर आएगा. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

घने कोहरे को लेकर यूपी के इन जिलों में अलर्ट
बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बांदा और झांसी में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ में भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. 

बिहार में कोल्ड डे की संभावना
पहाड़ों में बर्फबारी के कारण बिहार में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोल्ड डे की संभावना है. साथ ही घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के कारण ठंड और बढ़ने वाली है. बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें

ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मेस्सी इवेंट बना अव्यवस्था का शिकार, CCI उठाने जा रहा कानूनी कदम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow