Weather Forecast: 'अभी और सताएगी, झुलसाएगी गर्मी पर बारिश भी...', हीटवेव से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी कह दिया है कि ये गर्मी अभी और सताएगी. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिनों तक एनसीआर के लोगों को हीट वेव और तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 21 से 27 मई तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अगले चार दिनों तक तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी. उधर, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन राज्यों में जमकर पड़ेगी बारिशआईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बनी रहेगी, वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. रात को भी बढ़ेगा तापमानमौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, वहीं रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है. विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. यह भी पढ़ें:- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया एअर इंडिया का विमान, 179 यात्री थे सवार लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगामौसम विभाग ने दोपहर और शाम के समय हीट वेव जारी रहने की चेतावनी दी है. लगातार गर्म हवाएं चलने से लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा. 21 मई को तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहेगा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गर्मी से बचने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने दी सलाहमौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जारी किया है. पूरे दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि 23 मई से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पानी पीते रहें, धूप में निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचाव किया जा सके. यह भी पढ़ें:- आप सांसद हैं, कैसे ये सब बोल रहे? 'गॉड फादर' वाले बयान पर राहत तो मिली पर अभिषेक बनर्जी पर जमकर बरसा HC, वकील को भी खूब सुना दी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी कह दिया है कि ये गर्मी अभी और सताएगी. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिनों तक एनसीआर के लोगों को हीट वेव और तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.
मौसम विभाग ने 21 से 27 मई तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अगले चार दिनों तक तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी. उधर, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
इन राज्यों में जमकर पड़ेगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बनी रहेगी, वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.
रात को भी बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, वहीं रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है. विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
यह भी पढ़ें:- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया एअर इंडिया का विमान, 179 यात्री थे सवार
लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा
मौसम विभाग ने दोपहर और शाम के समय हीट वेव जारी रहने की चेतावनी दी है. लगातार गर्म हवाएं चलने से लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा. 21 मई को तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहेगा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
गर्मी से बचने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने दी सलाह
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जारी किया है. पूरे दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि 23 मई से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पानी पीते रहें, धूप में निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचाव किया जा सके.
What's Your Reaction?