Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. फरवरी के महीने में ही कई राज्यों में मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन इसी बीच बारिश का दौर भी शुरू होने वाला है. India Meteorological Department (आईएमडी) ने 17, 18 और 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है. इसके अलावा 18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है. जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों का हाल उत्तर प्रदेश में वेर्स्टन डिर्स्टबेंस का असर मुख्य रूप से पश्चिमी जिलों में देखने को मिल सकता है. 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. हालांकि पूरे प्रदेश में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में बारिश हो सकती है. 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही बर्फबारी का असर देखा जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होगा. हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर का हाल हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है. 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में 17 फरवरी को बारिश हो सकती है. लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश की स्थिति राजस्थान में दोपहर बाद बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है. हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में वर्षा हो सकती है, जबकि 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. बिहार में मौसम का हाल बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों में मध्यम कोहरा और हल्की ठंड का असर बना रह सकता है. कुल मिलाकर फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच वेर्स्टन डिर्स्टबेंस के कारण कई राज्यों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

Feb 17, 2026 - 08:30
 0
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. फरवरी के महीने में ही कई राज्यों में मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन इसी बीच बारिश का दौर भी शुरू होने वाला है. India Meteorological Department (आईएमडी) ने 17, 18 और 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है. इसके अलावा 18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है. जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं.

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश में वेर्स्टन डिर्स्टबेंस का असर मुख्य रूप से पश्चिमी जिलों में देखने को मिल सकता है. 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. हालांकि पूरे प्रदेश में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में बारिश हो सकती है. 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही बर्फबारी का असर देखा जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होगा. हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर का हाल

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है. 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में 17 फरवरी को बारिश हो सकती है. लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं.

राजस्थान और मध्य प्रदेश की स्थिति

राजस्थान में दोपहर बाद बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है. हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में वर्षा हो सकती है, जबकि 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों में मध्यम कोहरा और हल्की ठंड का असर बना रह सकता है. कुल मिलाकर फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच वेर्स्टन डिर्स्टबेंस के कारण कई राज्यों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow