WB WBCHSE HS Result 2026 Live: वेस्ट बंगाल बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं के नतीजे, जानें कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट

WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) 14 मई को कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर देगा. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट result.wb.gov पर जाकर देख सकेंगे. साथ ही ABP Live - wb12.abplive.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. नतीजे सुबह 10:30 बजे काउंसिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे. इसके बाद ठीक 11 बजे से छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. इस बार भी बोर्ड ने कई आधिकारिक पोर्टल्स के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा दी है, ताकि किसी छात्र को परेशानी न हो. 7 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार इस साल राज्य भर में करीब 7.10 लाख छात्रों ने हायर सेकेंडरी परीक्षा दी थी. परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट के साथ ही शुरू होगी मार्कशीट वितरण प्रक्रिया रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बांटने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. कल सुबह 11 बजे से स्कूलों के प्रतिनिधि राज्य के चार अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए 56 वितरण केंद्रों से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे. इसके बाद स्कूल अपने छात्रों को ये दस्तावेज देंगे. ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं. अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से दिक्कत आती है, तो छात्र DigiLocker का सहारा ले सकते हैं, जहां डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है.

May 14, 2026 - 09:30
 0
WB WBCHSE HS Result 2026 Live: वेस्ट बंगाल बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं के नतीजे, जानें कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट

WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) 14 मई को कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर देगा. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट result.wb.gov पर जाकर देख सकेंगे. साथ ही ABP Live - wb12.abplive.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.

नतीजे सुबह 10:30 बजे काउंसिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे. इसके बाद ठीक 11 बजे से छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. इस बार भी बोर्ड ने कई आधिकारिक पोर्टल्स के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा दी है, ताकि किसी छात्र को परेशानी न हो.

7 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार

इस साल राज्य भर में करीब 7.10 लाख छात्रों ने हायर सेकेंडरी परीक्षा दी थी. परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

रिजल्ट के साथ ही शुरू होगी मार्कशीट वितरण प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बांटने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. कल सुबह 11 बजे से स्कूलों के प्रतिनिधि राज्य के चार अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए 56 वितरण केंद्रों से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे. इसके बाद स्कूल अपने छात्रों को ये दस्तावेज देंगे.

ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं. अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से दिक्कत आती है, तो छात्र DigiLocker का सहारा ले सकते हैं, जहां डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow