Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स

Waze Vs Google Maps: आज के समय में लोग अब रास्ता खोजने के लिए इंसान से नहीं पूछते हैं बल्कि गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं. ये नेविगेशन ऐप पूरी दुनिया में काफी फेमश हो चुका है और लोग इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में गूगल मैप्स को टक्कर देने के लिए एक नया नेविगेशन ऐप आया है जिसका नाम वेज है. इस ऐप में भी यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं जो उनके बहुत काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं कि दोनों में क्या है अंतर. Google Maps Google Maps सिर्फ नेविगेशन तक सीमित नहीं है. ये आसपास के होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, एटीएम, अस्पताल और दूसरे जरूरी जगहों की भी जानकारी देता है. इसके अलावा आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल चलने और साइकिल से ट्रैवल करने के लिए भी सही रूट देख सकते हैं. बता दें कि इस ऐप में ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने का फीचर भी मिलता है जिससे आपको कोई भी रास्त खोजने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी वजह से Google Maps को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यूजर ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. Waze अब दूसरी तरफ, Waze की बात करें तो ये खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो रोजाना कार या बाइक से लंबी दूरी तय करते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें यूजर्स खुद ट्रैफिक, एक्सीडेंट, सड़क बंद होने, पुलिस चेकिंग और स्पीड कैमरा जैसी जानकारी को रियल टाइम में शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा अगर किसी रास्ते पर जाम लग जाता है तो Waze तुरंत आपको दूसरे रूट सजेस्ट कर देता है. इससे समय और फ्यूल दोनों की बचत हो सकती है. लगातार ड्राइव करने वाले लोगों के लिए ये फीचर बहुत ज्यादा काम का साबित हो सकता है. किसमें हैं ज्यादा एडवांस फीचर्स अब इन दोनो नेविगेशन ऐप्स के फीचर्स की बात करें तो Google Maps ग्लोबली यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराता है. साथ ही ये ज्यादा बैलेंस्ड ऐप भी माना जाता है. ये नेविगेशन के साथ-साथ जगहों की जानकारी, रिव्यू, फोटो, बिजनेस टाइमिंग और ऑफलाइन मैप जैसी कई फीचर्स उपलब्ध कराता है. वहीं, दूसरी ओर, Waze लाइव ट्रैफिक अपडेट और ड्राइविंग अलर्ट देने में ज्यादा तेज माना जाता है. ये उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो रोजाना भीड़भाड़ वाले रास्तों पर सफर करते हैं और हर मिनट की बचत करना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: Google Photos में फिर आ गया ये फीचर! Ask Photos से क्यों है बिल्कुल अलग, जानिए पूरी जानकारी

Jul 23, 2026 - 08:30
 0
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स

Waze Vs Google Maps: आज के समय में लोग अब रास्ता खोजने के लिए इंसान से नहीं पूछते हैं बल्कि गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं. ये नेविगेशन ऐप पूरी दुनिया में काफी फेमश हो चुका है और लोग इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में गूगल मैप्स को टक्कर देने के लिए एक नया नेविगेशन ऐप आया है जिसका नाम वेज है. इस ऐप में भी यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं जो उनके बहुत काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं कि दोनों में क्या है अंतर.

Google Maps

Google Maps सिर्फ नेविगेशन तक सीमित नहीं है. ये आसपास के होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, एटीएम, अस्पताल और दूसरे जरूरी जगहों की भी जानकारी देता है. इसके अलावा आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल चलने और साइकिल से ट्रैवल करने के लिए भी सही रूट देख सकते हैं.

बता दें कि इस ऐप में ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने का फीचर भी मिलता है जिससे आपको कोई भी रास्त खोजने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी वजह से Google Maps को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यूजर ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

Waze

अब दूसरी तरफ, Waze की बात करें तो ये खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो रोजाना कार या बाइक से लंबी दूरी तय करते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें यूजर्स खुद ट्रैफिक, एक्सीडेंट, सड़क बंद होने, पुलिस चेकिंग और स्पीड कैमरा जैसी जानकारी को रियल टाइम में शेयर कर सकते हैं.

इसके अलावा अगर किसी रास्ते पर जाम लग जाता है तो Waze तुरंत आपको दूसरे रूट सजेस्ट कर देता है. इससे समय और फ्यूल दोनों की बचत हो सकती है. लगातार ड्राइव करने वाले लोगों के लिए ये फीचर बहुत ज्यादा काम का साबित हो सकता है.

किसमें हैं ज्यादा एडवांस फीचर्स

अब इन दोनो नेविगेशन ऐप्स के फीचर्स की बात करें तो Google Maps ग्लोबली यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराता है. साथ ही ये ज्यादा बैलेंस्ड ऐप भी माना जाता है. ये नेविगेशन के साथ-साथ जगहों की जानकारी, रिव्यू, फोटो, बिजनेस टाइमिंग और ऑफलाइन मैप जैसी कई फीचर्स उपलब्ध कराता है.

वहीं, दूसरी ओर, Waze लाइव ट्रैफिक अपडेट और ड्राइविंग अलर्ट देने में ज्यादा तेज माना जाता है. ये उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो रोजाना भीड़भाड़ वाले रास्तों पर सफर करते हैं और हर मिनट की बचत करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

Google Photos में फिर आ गया ये फीचर! Ask Photos से क्यों है बिल्कुल अलग, जानिए पूरी जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow