Watch: सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, विल जैक्स ने इस तरह जाल में फंसाया; देखिए कैसे गंवाया विकेट
Abhishek Sharma Flop IND vs ENG Semi-Final: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक को इंग्लैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज ने आउट करके पवेलियन भेज दिया. बता दें कि अभिषेक 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 09 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारतीय ओपनर को इंग्लिश स्पिनर विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया, जो एक पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. जैक्स एक मुख्य बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. अभिषक के आउट होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लापरवाही से आउट हुए अभिषेक अभिषेक के लिए खासकर विल जैक्स को सिर्फ दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया था. जैक्स ने उन्हें अपने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया. गौर करने वाली बात यह कि ओवर की पांच गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन आ चुके थे. ऐसे में हवाई शॉट खेलने की कोई खास जरूरत नहीं थी. लेकिन फिर भी अभिषेक ने हवा में शॉट खेला और आउट होकर पवेलियन लौट गए. India first wicket down Abhishek Sharma gone only he made 9 runs. pic.twitter.com/9N8yAFGyw6 — Ismaeel (@Mumtaz714ismail) March 5, 2026 100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए अभिषेक टी20 विश्व कप में अभिषेक ने अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी कर ली है, जिसमें वह 100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके हैं. उन्होंने 12.71 की बहुत खराब औसत से 89 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. सात में तीन पारियों में अभिषेक डक पर यानी बगैर कोई रन बनाए ही आउट हुए हैं. शुरुआती तीन मैचों में जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने चौथे मैच में खाता खोला, लेकिन सिर्फ 15 रन ही स्कोर कर सके. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में उनके बल्ले से 55 रनों की पारी निकली. लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में अभिषेक ने क्रमश: 10 और 09 रनों की पारी खेली. यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना है तो टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन, देखें वानखेड़े में चेज के हैरान करने वाले आंकड़े
Abhishek Sharma Flop IND vs ENG Semi-Final: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक को इंग्लैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज ने आउट करके पवेलियन भेज दिया.
बता दें कि अभिषेक 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 09 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारतीय ओपनर को इंग्लिश स्पिनर विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया, जो एक पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. जैक्स एक मुख्य बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं. अभिषक के आउट होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लापरवाही से आउट हुए अभिषेक
अभिषेक के लिए खासकर विल जैक्स को सिर्फ दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया था. जैक्स ने उन्हें अपने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया. गौर करने वाली बात यह कि ओवर की पांच गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन आ चुके थे. ऐसे में हवाई शॉट खेलने की कोई खास जरूरत नहीं थी. लेकिन फिर भी अभिषेक ने हवा में शॉट खेला और आउट होकर पवेलियन लौट गए.
India first wicket down
Abhishek Sharma gone only he made 9 runs. pic.twitter.com/9N8yAFGyw6 — Ismaeel (@Mumtaz714ismail) March 5, 2026
100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए अभिषेक
टी20 विश्व कप में अभिषेक ने अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी कर ली है, जिसमें वह 100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके हैं. उन्होंने 12.71 की बहुत खराब औसत से 89 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. सात में तीन पारियों में अभिषेक डक पर यानी बगैर कोई रन बनाए ही आउट हुए हैं.
शुरुआती तीन मैचों में जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने चौथे मैच में खाता खोला, लेकिन सिर्फ 15 रन ही स्कोर कर सके. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में उनके बल्ले से 55 रनों की पारी निकली. लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में अभिषेक ने क्रमश: 10 और 09 रनों की पारी खेली.
What's Your Reaction?