Watch: श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन! देखें कैसे न्यूजीलैंड कप्तान को किया चलता
इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेल रहे हैं. वडोदरा में खेले जा रहे इस मैच में उपकप्तान की शानदार फील्डिंग देखने को मिली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने काफी दूर से विकेट पर डायरेक्ट थ्रो करके माइकल ब्रेसवेल को आउट किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. डेवन कॉन्वे (56) और हेनरी निकल्स (62) ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की, लेकिन मिडिल आर्डर में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर अच्छी वापसी की. तब डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला, उन्होंने 84 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पारी 300 पर समाप्त हुई, हालांकि श्रेयस अय्यर अगर डायरेक्ट थ्रो से माइकल ब्रेसवेल को आउट नहीं करते तो मेहमान टीम कम से कम 20 से 30 रन और बना सकती थी. श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 237 रन था. हर्षित राणा 43वां ओवर करने आए, इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने हल्के हाथ से खेलकर रन के लिए दौड़े. लॉन्ग-ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर दौड़कर गेंद की तरफ आए, तब मिचेल ने दूसरे रन के लिए दौड़ लगा दी. अय्यर ने तेजी से गेंद उठाई और सीधा विकेट पर थ्रो कर दिया. गेंद नॉन-स्ट्राइक पर सीधा स्टंप पर लगी और माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन लौटना पड़ा. Commitment level: @ShreyasIyer15 ????Back from injury and giving his ???? every single moment on the field! ????#INDvNZ, 1st ODI LIVE NOW ???? https://t.co/WbMZTXL0By pic.twitter.com/oyFowZB4qH — Star Sports (@StarSportsIndia) January 11, 2026 श्रेयस अय्यर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह फील्डिंग करते हुए ही चोटिल हुए थे, तब उन्होंने पीछे की तरफ दौड़कर एक कमाल का कैच लिया था. इस दौरान जमीन पर गिरते हुए उनके चोट लग गई थी.
इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेल रहे हैं. वडोदरा में खेले जा रहे इस मैच में उपकप्तान की शानदार फील्डिंग देखने को मिली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने काफी दूर से विकेट पर डायरेक्ट थ्रो करके माइकल ब्रेसवेल को आउट किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. डेवन कॉन्वे (56) और हेनरी निकल्स (62) ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की, लेकिन मिडिल आर्डर में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर अच्छी वापसी की. तब डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला, उन्होंने 84 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पारी 300 पर समाप्त हुई, हालांकि श्रेयस अय्यर अगर डायरेक्ट थ्रो से माइकल ब्रेसवेल को आउट नहीं करते तो मेहमान टीम कम से कम 20 से 30 रन और बना सकती थी.
श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो
न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 237 रन था. हर्षित राणा 43वां ओवर करने आए, इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने हल्के हाथ से खेलकर रन के लिए दौड़े. लॉन्ग-ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर दौड़कर गेंद की तरफ आए, तब मिचेल ने दूसरे रन के लिए दौड़ लगा दी. अय्यर ने तेजी से गेंद उठाई और सीधा विकेट पर थ्रो कर दिया. गेंद नॉन-स्ट्राइक पर सीधा स्टंप पर लगी और माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन लौटना पड़ा.
Commitment level: @ShreyasIyer15 ????
Back from injury and giving his ???? every single moment on the field! ????#INDvNZ, 1st ODI LIVE NOW ???? https://t.co/WbMZTXL0By pic.twitter.com/oyFowZB4qH — Star Sports (@StarSportsIndia) January 11, 2026
श्रेयस अय्यर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह फील्डिंग करते हुए ही चोटिल हुए थे, तब उन्होंने पीछे की तरफ दौड़कर एक कमाल का कैच लिया था. इस दौरान जमीन पर गिरते हुए उनके चोट लग गई थी.
What's Your Reaction?