Watch: शादी के बाद पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, लिया आशीर्वाद

कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. शादी के बाद क्रिकेटर पहली बार वृन्दावन आए, जहां उन्होंने भगवान् को 56 भोग अर्पित किए. कुलदीप यादव आईपीएल (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं, वह जल्द अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे. कुलदीप यादव की शादी इसी महीने 14 तारीख को हुई थी. उन्होंने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में साथ फेरे लिए थे. कुलदीप की शादी में कई क्रिकेटर्स गए थे. शादी के बाद 17 मार्च को कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी हुई, इसमें भी कई वीआईपी गेस्ट आए थे. बांके बिहारी का लिया आशीर्वाद कुलदीप और वंशिका मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने पूजा की और नव विवाहित जीवन की शुरुबात ठाकुर बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेकर की. बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामी ने माला, दुपट्टा, प्रसाद देकर किया उनका स्वागत किया.           View this post on Instagram                       A post shared by ABP News (@abpnewstv) कुलदीप यादव पहले कई बार वृन्दावन आ चुके हैं, लेकिन शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी वंशिका के साथ आए. कुलदीप की शादी मसूरी में हुई थी, जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी गए थे. जल्द DC कैंप में जुड़ेंगे कुलदीप कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. उन्हें दिल्ली ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है. ये मैच लखनऊ में होगा. 31 वर्षीय कुलदीप यादव के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 98 मैचों में 102 विकेट लिए हैं. 2022 में दिल्ली संग जुड़ने से पहले वह 2016 से 2020 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे. कुलदीप भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 54 टी20 मैच खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम क्रमशः 76, 194 और 95 विकेट हैं.

Mar 25, 2026 - 17:30
 0
Watch: शादी के बाद पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, लिया आशीर्वाद

कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. शादी के बाद क्रिकेटर पहली बार वृन्दावन आए, जहां उन्होंने भगवान् को 56 भोग अर्पित किए. कुलदीप यादव आईपीएल (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं, वह जल्द अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे.

कुलदीप यादव की शादी इसी महीने 14 तारीख को हुई थी. उन्होंने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में साथ फेरे लिए थे. कुलदीप की शादी में कई क्रिकेटर्स गए थे. शादी के बाद 17 मार्च को कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी हुई, इसमें भी कई वीआईपी गेस्ट आए थे.

बांके बिहारी का लिया आशीर्वाद

कुलदीप और वंशिका मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने पूजा की और नव विवाहित जीवन की शुरुबात ठाकुर बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेकर की. बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामी ने माला, दुपट्टा, प्रसाद देकर किया उनका स्वागत किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

कुलदीप यादव पहले कई बार वृन्दावन आ चुके हैं, लेकिन शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी वंशिका के साथ आए. कुलदीप की शादी मसूरी में हुई थी, जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी गए थे.

जल्द DC कैंप में जुड़ेंगे कुलदीप

कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. उन्हें दिल्ली ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है. ये मैच लखनऊ में होगा.

31 वर्षीय कुलदीप यादव के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 98 मैचों में 102 विकेट लिए हैं. 2022 में दिल्ली संग जुड़ने से पहले वह 2016 से 2020 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे. कुलदीप भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 54 टी20 मैच खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम क्रमशः 76, 194 और 95 विकेट हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow