Watch: अभिषेक शर्मा की बड़ी गलती, पहले ओवर में पाकिस्तानी ओपनर का छोड़ दिया कैच; देखें वीडियो
एशिया कप 2025 सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहला ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए, उन्होंने एक अच्छा मौका बनाया लेकिन अभिषेक शर्मा ने उसे गंवा दिया. ये जीवनदान मिला साहिबजादा फरहान को, जिन्होंने इस गेंद को मारना कहीं चाहा लेकिन गेंद थर्डमैन की दिशा में गई. वहां अभिषेक खड़े थे, वह दौड़कर गेंद तक पहुंचे लेकिन कैच पकड़ नहीं पाए. फरहान को शून्य पर जीवनदान मिला. हार्दिक पंड्या द्वारा डाले गए पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने ये कैच छोड़ा. हवा में लहराती हुई ये गेंद बाहर की ओर जा रही थी, बल्लेबाज साहिबजादा ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद बल्ले से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाई ओर थर्डमैन की दिशा में गई. गेंद काफी देर तक हवा में थी, अभिषेक शर्मा भी दौड़कर गेंद तक पहुंच ही गए थे, उन्होंने आगे डाइव लगाकर कैच का प्रयास किया लेकिन कैच पकड़ नहीं पाए. अभिषेक शर्मा से छूटे कैच का वीडियो ???? Abhishek Sharma drops a catch of Sahibzada Farhan in Super Fours of Asia Cup 2025. #AsiaCup2025 #INDvPAK pic.twitter.com/dd96Kd5cUS — ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) September 21, 2025 कुलदीप यादव ने भी छोड़ा आसान सा कैच पॉवरप्ले में कुलदीप यादव ने भी एक आसान सा कैच छोड़ा. सईम अयूब ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद सिर्फ ऊंची गई. शार्ट फाइन लेग पर खड़े कुलदीप यादव के लिए आसान सा कैच था, जो उनसे झटक गया. पाकिस्तान की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई, पॉवरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 55 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने पॉवरप्ले में 29 रन बनाए. भारत की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती. पाकिस्तान की प्लेइंग 11 साहिबजादा फरहान, फखर जमन, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, अबरार अहमद.
एशिया कप 2025 सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहला ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए, उन्होंने एक अच्छा मौका बनाया लेकिन अभिषेक शर्मा ने उसे गंवा दिया. ये जीवनदान मिला साहिबजादा फरहान को, जिन्होंने इस गेंद को मारना कहीं चाहा लेकिन गेंद थर्डमैन की दिशा में गई. वहां अभिषेक खड़े थे, वह दौड़कर गेंद तक पहुंचे लेकिन कैच पकड़ नहीं पाए. फरहान को शून्य पर जीवनदान मिला.
हार्दिक पंड्या द्वारा डाले गए पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने ये कैच छोड़ा. हवा में लहराती हुई ये गेंद बाहर की ओर जा रही थी, बल्लेबाज साहिबजादा ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद बल्ले से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाई ओर थर्डमैन की दिशा में गई. गेंद काफी देर तक हवा में थी, अभिषेक शर्मा भी दौड़कर गेंद तक पहुंच ही गए थे, उन्होंने आगे डाइव लगाकर कैच का प्रयास किया लेकिन कैच पकड़ नहीं पाए.
अभिषेक शर्मा से छूटे कैच का वीडियो
???? Abhishek Sharma drops a catch of Sahibzada Farhan in Super Fours of Asia Cup 2025. #AsiaCup2025 #INDvPAK pic.twitter.com/dd96Kd5cUS — ICC Asia Cricket (@ICCAsiaCricket) September 21, 2025
कुलदीप यादव ने भी छोड़ा आसान सा कैच
पॉवरप्ले में कुलदीप यादव ने भी एक आसान सा कैच छोड़ा. सईम अयूब ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद सिर्फ ऊंची गई. शार्ट फाइन लेग पर खड़े कुलदीप यादव के लिए आसान सा कैच था, जो उनसे झटक गया. पाकिस्तान की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई, पॉवरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 55 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने पॉवरप्ले में 29 रन बनाए.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, फखर जमन, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, अबरार अहमद.
What's Your Reaction?