Washing Machine Stain Problem: क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा?
Why Do Clothes Come Out Dirty After Washing: कपड़े धोने के बाद उन पर अजीब दाग दिखना एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. अक्सर हम इसका कारण डिटर्जेंट या कपड़ों को मान लेते हैं, लेकिन हकीकत में समस्या वॉशिंग मशीन के अंदर ही छिपी होती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, मशीन के अंदर जमा गंदगी, बैक्टीरिया और फफूंदी इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं. दरअसल, हर वॉशिंग मशीन के अंदर समय के साथ डिटर्जेंट, सॉफ्टनर और गंदगी की परत जमा होने लगती है. यह जमा हुआ मलबा धीरे-धीरे ढीला होकर कपड़ों पर चिपक जाता है, जिससे उन पर ग्रे या अजीब दाग दिखाई देने लगते हैं. खासकर मशीन के ड्रम, रबर सील और डिटर्जेंट ट्रे में यह समस्या ज्यादा होती है. क्या निकला रिसर्च में? फ्रंटियर्स इन माइक्रोबायोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, वॉशिंग मशीन बैक्टीरिया का घर बन सकती है, खासकर उन जगहों पर जहां नमी बनी रहती है. यह बैक्टीरिया धुलाई के दौरान कपड़ों में ट्रांसफर हो सकते हैं, जिससे साफ कपड़ों पर भी दाग या दुर्गंध आ सकती है. इसके अलावा, ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी समस्या को बढ़ा देता है। जरूरत से ज्यादा साबुन झाग बनाता है, जो पूरी तरह धुल नहीं पाता और कपड़ों पर निशान छोड़ देता है. इसी तरह, सॉफ्टनर को सीधे कपड़ों पर डालना भी दाग का कारण बन सकता है. कपड़े भरना सबसे बड़ी गलती मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े भरना भी एक बड़ी गलती है. जब कपड़ों को घूमने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती, तो वे ठीक से साफ नहीं हो पाते और गंदगी उन पर रह जाती है. फफूंदी भी इस समस्या में अहम भूमिका निभाती है. धुलाई के बाद मशीन का रबर हिस्सा अक्सर गीला रह जाता है, जो फंगस के लिए आदर्श जगह बन जाता है. समय के साथ यह न सिर्फ बदबू पैदा करता है, बल्कि कपड़ों पर दाग भी छोड़ सकता है. इसे भी पढ़ें-History Of Hormuz: क्या होर्मुज स्ट्रेट में भी रहते थे लोग तो कहां गए, उन्होंने क्यों छोड़ दिया अपना यह ठिकाना? मशीन खराबी की तरफ इशारा कई बार दाग मशीन की खराबी की ओर भी इशारा करते हैं. जैसे जंग के दाग इस बात का संकेत हो सकते हैं कि मशीन के अंदरूनी हिस्से खराब हो रहे हैं. वहीं, हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी कपड़ों पर सफेद या फीके निशान छोड़ सकते हैं. इस समस्या से बचने के लिए नियमित सफाई बेहद जरूरी है. महीने में एक बार गर्म पानी और मशीन क्लीनर से वॉशिंग मशीन को साफ करना चाहिए. इसके साथ ही, सही मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल और मशीन को ओवरलोड न करना भी जरूरी है. वॉटर सॉफ्टनर का यूज अगर आपके घर में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो वॉटर सॉफ्टनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, मशीन के रबर सील, फिल्टर और अन्य हिस्सों की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल से आप अपने कपड़ों को दाग-धब्बों से बचा सकते हैं और वॉशिंग मशीन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-Oil Wells Ocean: क्या समुद्र में भी होते हैं तेल के कुएं, जानें यहां से कैसे निकाला जाता है तेल
Why Do Clothes Come Out Dirty After Washing: कपड़े धोने के बाद उन पर अजीब दाग दिखना एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. अक्सर हम इसका कारण डिटर्जेंट या कपड़ों को मान लेते हैं, लेकिन हकीकत में समस्या वॉशिंग मशीन के अंदर ही छिपी होती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, मशीन के अंदर जमा गंदगी, बैक्टीरिया और फफूंदी इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं. दरअसल, हर वॉशिंग मशीन के अंदर समय के साथ डिटर्जेंट, सॉफ्टनर और गंदगी की परत जमा होने लगती है. यह जमा हुआ मलबा धीरे-धीरे ढीला होकर कपड़ों पर चिपक जाता है, जिससे उन पर ग्रे या अजीब दाग दिखाई देने लगते हैं. खासकर मशीन के ड्रम, रबर सील और डिटर्जेंट ट्रे में यह समस्या ज्यादा होती है.
क्या निकला रिसर्च में?
फ्रंटियर्स इन माइक्रोबायोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, वॉशिंग मशीन बैक्टीरिया का घर बन सकती है, खासकर उन जगहों पर जहां नमी बनी रहती है. यह बैक्टीरिया धुलाई के दौरान कपड़ों में ट्रांसफर हो सकते हैं, जिससे साफ कपड़ों पर भी दाग या दुर्गंध आ सकती है. इसके अलावा, ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी समस्या को बढ़ा देता है। जरूरत से ज्यादा साबुन झाग बनाता है, जो पूरी तरह धुल नहीं पाता और कपड़ों पर निशान छोड़ देता है. इसी तरह, सॉफ्टनर को सीधे कपड़ों पर डालना भी दाग का कारण बन सकता है.
कपड़े भरना सबसे बड़ी गलती
मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े भरना भी एक बड़ी गलती है. जब कपड़ों को घूमने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती, तो वे ठीक से साफ नहीं हो पाते और गंदगी उन पर रह जाती है. फफूंदी भी इस समस्या में अहम भूमिका निभाती है. धुलाई के बाद मशीन का रबर हिस्सा अक्सर गीला रह जाता है, जो फंगस के लिए आदर्श जगह बन जाता है. समय के साथ यह न सिर्फ बदबू पैदा करता है, बल्कि कपड़ों पर दाग भी छोड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें-History Of Hormuz: क्या होर्मुज स्ट्रेट में भी रहते थे लोग तो कहां गए, उन्होंने क्यों छोड़ दिया अपना यह ठिकाना?
मशीन खराबी की तरफ इशारा
कई बार दाग मशीन की खराबी की ओर भी इशारा करते हैं. जैसे जंग के दाग इस बात का संकेत हो सकते हैं कि मशीन के अंदरूनी हिस्से खराब हो रहे हैं. वहीं, हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी कपड़ों पर सफेद या फीके निशान छोड़ सकते हैं. इस समस्या से बचने के लिए नियमित सफाई बेहद जरूरी है. महीने में एक बार गर्म पानी और मशीन क्लीनर से वॉशिंग मशीन को साफ करना चाहिए. इसके साथ ही, सही मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल और मशीन को ओवरलोड न करना भी जरूरी है.
वॉटर सॉफ्टनर का यूज
अगर आपके घर में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो वॉटर सॉफ्टनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, मशीन के रबर सील, फिल्टर और अन्य हिस्सों की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल से आप अपने कपड़ों को दाग-धब्बों से बचा सकते हैं और वॉशिंग मशीन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-Oil Wells Ocean: क्या समुद्र में भी होते हैं तेल के कुएं, जानें यहां से कैसे निकाला जाता है तेल
What's Your Reaction?