W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!

बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. यहां एक बार फिर पाकिस्तान की इज्जत उछली है. सिर्फ दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने बगैर कोई रन बनाए शुरुआती 2 विकेट गंवा दिए. टीम ने पहला विकेट सैम अयूब के रूप में और दूसरा अब्दुल्लाह शफीक के रूप में खोया.  गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही विकेट पहले ओवर में गिरे. इंग्लैंड के लिए यह ओवर ओली रॉबिन्सन ने फेंका. पहला विकेट तो पारी की पहली गेंद पर ही गिर गया. टीम को दूसरा झटका चौथी गेंद पर लगा. ओवर में कोई रन भी नहीं आया. मैच की पहली पारी में भी पाकिस्तान की तरफ से घटिया बल्लेबाज देखने को मिली थी.  पहली पारी में 133 रन पर सिमटी टीम  मैच की पहली और अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान सिर्फ 133 रन पर सिमट गई. टीम के लिए सऊद शकील ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कुल 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.  यह भी पढ़ें: IND vs AFG T20I: दुबे-अभिषेक ने बरसाए छक्के, यॉर्कर पर अर्शदीप का खास जोर पाकिस्तान की हार कंफर्म! दूसरे दिन खराब स्थिति को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि लगातार तीसरे मैच में भी पाकिस्तान की हार कंफर्म ही है. पहली पारी में 133 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम की तरफ से गेंदबाजी में भी घटिया प्रदर्शन देखने को मिला. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बैटिंग करते हुए 453/10 रन बोर्ड पर लगा दिए. इसके साथ इंग्लिश टीम ने 320 रनों की बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की हालत खस्ता दिख रही है. इस तरह पाकिस्तान की हार कंफर्म नजर आने लगी है. शुरुआती 2 टेस्ट में हार के साथ पाकिस्तान पहले ही सीरीज गंवा चुका है. अब टीम के पास सिर्फ क्लीन स्वीप से बचने का रास्ता बचा है.    यह भी पढ़ें: PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड

Sep 11, 2026 - 10:30
 0
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!

बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. यहां एक बार फिर पाकिस्तान की इज्जत उछली है. सिर्फ दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने बगैर कोई रन बनाए शुरुआती 2 विकेट गंवा दिए. टीम ने पहला विकेट सैम अयूब के रूप में और दूसरा अब्दुल्लाह शफीक के रूप में खोया. 

गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही विकेट पहले ओवर में गिरे. इंग्लैंड के लिए यह ओवर ओली रॉबिन्सन ने फेंका. पहला विकेट तो पारी की पहली गेंद पर ही गिर गया. टीम को दूसरा झटका चौथी गेंद पर लगा. ओवर में कोई रन भी नहीं आया. मैच की पहली पारी में भी पाकिस्तान की तरफ से घटिया बल्लेबाज देखने को मिली थी. 

पहली पारी में 133 रन पर सिमटी टीम 

मैच की पहली और अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान सिर्फ 133 रन पर सिमट गई. टीम के लिए सऊद शकील ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कुल 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 

यह भी पढ़ें: IND vs AFG T20I: दुबे-अभिषेक ने बरसाए छक्के, यॉर्कर पर अर्शदीप का खास जोर

पाकिस्तान की हार कंफर्म!

दूसरे दिन खराब स्थिति को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि लगातार तीसरे मैच में भी पाकिस्तान की हार कंफर्म ही है. पहली पारी में 133 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम की तरफ से गेंदबाजी में भी घटिया प्रदर्शन देखने को मिला. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बैटिंग करते हुए 453/10 रन बोर्ड पर लगा दिए. इसके साथ इंग्लिश टीम ने 320 रनों की बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की हालत खस्ता दिख रही है. इस तरह पाकिस्तान की हार कंफर्म नजर आने लगी है. शुरुआती 2 टेस्ट में हार के साथ पाकिस्तान पहले ही सीरीज गंवा चुका है. अब टीम के पास सिर्फ क्लीन स्वीप से बचने का रास्ता बचा है. 

 

यह भी पढ़ें: PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow