W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे वनडे के लिए ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. सीरीज का पहला वनडे हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बगैर कोई रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए. इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले 2003 में किसी टीम ने 0 रन पर 3 विकेट गंवाए थे. अब 23 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया है. यहां मजे की बात यह है कि 2003 में यह घटना बांग्लादेश के साथ ही हुई थी, जब वर्ल्ड कप के मुकाबले में श्रीलंका के चमिंडा वास ने हैट्रिक लेकर कहर बरपाया था.  ऑस्ट्रेलिया के 2 ओवर में गिरे 3 विकेट, नहीं खुला खाता मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. टीम के लिए ओपनिंग पर आए मैथ्यू शॉर्ट पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले तस्कीन अहमद का शिकार बन गए. तस्कीन ने बोल्ड करके शॉर्ट को पवेलियन भेजा.  तीनों विकेट के वीडियो Taskin Ahmed Strikes! ???????????? Matthew Short is bowled! What a breakthrough for Bangladesh! pic.twitter.com/qbnHMpQelI — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026 Fizz Does the Trick! Cooper Connolly falls as Litton Das takes a safe catch behind the stumps! pic.twitter.com/qYglcBxDZo — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026 Fizz Does the Trick! Cooper Connolly falls as Litton Das takes a safe catch behind the stumps! pic.twitter.com/qYglcBxDZo — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026 फिर दूसरा ओवर लेकर आए मुस्तफिजुर रहमान ने पहली गेंद पर कूपर कोनोली को आउट किया और आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ को अपना शिकार बनाया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने बगैर कोई रन बनाए शुरुआत के 3 विकेट गंवा दिए.  पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार  सीरीज के पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को DLS के तहत 86 रनों से करारी शिकस्त दी थी. यह सिर्फ दूसरा मौका था कि जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे मुकाबले में हराया था. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार 2005 में वनडे हराया था. इस तरह बांग्ला टीम ने 21 साल पुराना इतिहास दोहराया था. अब दूसरे वनडे में कंगारू टीम ही हालत खस्ता दिखी.    यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; देखें कौन बना कप्तान

Jun 11, 2026 - 20:30
 0
W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे वनडे के लिए ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. सीरीज का पहला वनडे हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बगैर कोई रन बनाए 3 विकेट गंवा दिए. इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

इससे पहले 2003 में किसी टीम ने 0 रन पर 3 विकेट गंवाए थे. अब 23 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया है. यहां मजे की बात यह है कि 2003 में यह घटना बांग्लादेश के साथ ही हुई थी, जब वर्ल्ड कप के मुकाबले में श्रीलंका के चमिंडा वास ने हैट्रिक लेकर कहर बरपाया था. 

ऑस्ट्रेलिया के 2 ओवर में गिरे 3 विकेट, नहीं खुला खाता

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. टीम के लिए ओपनिंग पर आए मैथ्यू शॉर्ट पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले तस्कीन अहमद का शिकार बन गए. तस्कीन ने बोल्ड करके शॉर्ट को पवेलियन भेजा. 

तीनों विकेट के वीडियो

फिर दूसरा ओवर लेकर आए मुस्तफिजुर रहमान ने पहली गेंद पर कूपर कोनोली को आउट किया और आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ को अपना शिकार बनाया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने बगैर कोई रन बनाए शुरुआत के 3 विकेट गंवा दिए. 

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार 

सीरीज के पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को DLS के तहत 86 रनों से करारी शिकस्त दी थी. यह सिर्फ दूसरा मौका था कि जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे मुकाबले में हराया था. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार 2005 में वनडे हराया था. इस तरह बांग्ला टीम ने 21 साल पुराना इतिहास दोहराया था. अब दूसरे वनडे में कंगारू टीम ही हालत खस्ता दिखी. 

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; देखें कौन बना कप्तान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow