Vrishchik Weekly Rashifal 2026: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, खर्च, विरोधी और अटके काम दे सकते हैं टेंशन

Vrishchik Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से वृश्चिक राशि वाले जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तुलना में थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान आपको दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और आत्मविश्वास पर भरोसा रखकर आगे बढ़ना होगा. सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आर्थिक मामलों में सावधानी और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. इस सप्ताह भाग्य का साथ अपेक्षा के अनुसार कम मिल सकता है, जिसके कारण काम बनते-बनते अटक सकते हैं. किसी भी प्रकार के निर्णय जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लेने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सोच-समझकर और धैर्य के साथ आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मध्यम फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और अनावश्यक विवाद या बहस से बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह का उत्तरार्ध सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा. इस दौरान किसी बड़े निवेश या जोखिम से बचना बेहतर होगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा. पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और संवाद बनाए रखें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. वृश्चिक राशि के लिए उपाय- सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन के लिए नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करें. ये भी पढ़ें: Tula Weekly Rashifal 2026: तुला साप्ताहिक राशिफल, कभी फायदा कभी चुनौती, संभलकर चलें तभी बनेगा काम Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Feb 6, 2026 - 21:30
 0
Vrishchik Weekly Rashifal 2026: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, खर्च, विरोधी और अटके काम दे सकते हैं टेंशन

Vrishchik Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से वृश्चिक राशि वाले जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तुलना में थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान आपको दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और आत्मविश्वास पर भरोसा रखकर आगे बढ़ना होगा. सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आर्थिक मामलों में सावधानी और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

इस सप्ताह भाग्य का साथ अपेक्षा के अनुसार कम मिल सकता है, जिसके कारण काम बनते-बनते अटक सकते हैं. किसी भी प्रकार के निर्णय जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लेने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सोच-समझकर और धैर्य के साथ आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा.

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मध्यम फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और अनावश्यक विवाद या बहस से बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें.

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह का उत्तरार्ध सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा. इस दौरान किसी बड़े निवेश या जोखिम से बचना बेहतर होगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें.

प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा. पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और संवाद बनाए रखें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि के लिए उपाय- सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन के लिए नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Tula Weekly Rashifal 2026: तुला साप्ताहिक राशिफल, कभी फायदा कभी चुनौती, संभलकर चलें तभी बनेगा काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow