Vrishchik Rashifal 28 June 2026: वर्कप्लेस पर बढ़ेगी एंप्लॉयड पर्सन की जिम्मेदारी, बॉस और सीनियर्स की बनी रहेगी विशेष कृपा
Vrishchik Rashifal 28 June 2026: पंचांग के अनुसार आज पूरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. आज के दिन ग्रहों के गोचर से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग और शुभ योग का सुंदर संयोग बन रहा है, जो आपकी निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता को निखारने में सहायक होगा. चंद्रमा की स्थिति को देखें तो वे आज पूरे दिन आपकी ही यानी वृश्चिक राशि में संचार करेंगे. शुभ समय (चौघड़िया): आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए दो विशेष मुहूर्त उपलब्ध हैं. सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. इसके बाद दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा.राहुकाल: दोपहर 04:30 से शाम 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस समय में नए या मांगलिक कार्यों को करने से बचें.शुभ दिशा: आज के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना आपके लिए भाग्यशाली और शुभ रहेगा. बिजनेस और व्यापार राशिफल (Business Rashifal)व्यापारियों के लिए आज का दिन अपनी रणनीतियों और कागजी कार्रवाई को दुरुस्त करने का है. शुभ योग बनने के कारण कॉर्पोरेट मीटिंग्स में आपके उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से आपका वर्चस्व पूरी तरह बना रहेगा. आज आप बिजनेस में जी-तोड़ मेहनत कर सकेंगे, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें; अपने सभी सरकारी दस्तावेजों और टैक्स संबंधी कागजातों को आज ही मजबूत और मुकम्मल कर लें, क्योंकि संबंधित डिपार्टमेंट की टीम कभी भी आपके प्रतिष्ठान या दफ्तर का निरीक्षण करने आ सकती है. सजगता ही आपको सुरक्षित रखेगी. फाइनेंस और धन राशिफल (Finance Rashifal)आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन संतुलित रहेगा. इस संडे को पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है, लेकिन इस खर्च के बाद आपको मानसिक शांति और बेहद अच्छे आध्यात्मिक अनुभवों की प्राप्ति होगी. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और कानूनी नियमों का पूरी तरह पालन करें. नौकरी और करियर राशिफल (Job and Career Rashifal)नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और नई जिम्मेदारियों को लेकर आ रहा है. वर्कप्लेस पर बॉस और सीनियर्स की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे. दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता को देखते हुए आपकी रेस्पोंसिबिलिटी (जिम्मेदारियां) बढ़ाई जा सकती हैं. यदि आप लंबे समय से करियर की कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो उनसे बाहर निकलने के लिए नए रास्तों की तलाश करें; आपकी सूझबूझ और सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही आपको तरक्की का रास्ता मिलेगा. शिक्षा, कला और खेल राशिफल (Education, Arts and Sports Rashifal)विद्यार्थियों, कलाकारों और खेल जगत से जुड़े लोगों (Students, Artists and Sports Persons) के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल और सकारात्मक रहने वाला है. आपकी एकाग्रता अच्छी रहेगी और आप अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल होंगे. अभ्यास और मेहनत को निरंतर बनाए रखें. प्रेम और पारिवारिक जीवन (Love and Family Rashifal)पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से आज का दिन बेहद खूबसूरत है. आज चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने से आपके आत्मसम्मान और आत्म-चिंतन में बड़ा इजाफा होगा. प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहेगा और दाम्पत्य जीवन (मैरिड लाइफ) में भी बहुत खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा. आप अपने पूरे परिवार के साथ इस संडे का भरपूर आनंद लेंगे. हालांकि, दिन के किसी हिस्से में आपको जीवन में थोड़ी नीरसता या अकेलेपन का अनुभव हो सकता है, लेकिन परिवार का साथ इसे जल्द ही दूर कर देगा. स्वास्थ्य और शारीरिक ऊर्जा (Health Rashifal)स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. धार्मिक कार्यों में भागीदारी और आत्म-चिंतन से आपकी भीतरी ऊर्जा और मानसिक मजबूती बढ़ेगी. काम के दबाव के बीच खुद को रिलैक्स रखने के लिए ध्यान का सहारा लें. भाग्यशाली अंक, रंग और अचूक उपायभाग्यशाली रंग: Sliver(सिल्वर)भाग्यशाली अंक: 1अशुभ अंक: 3आज का विशेष उपाय: रविवार के दिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या श्रवण करें. घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Vrishchik Rashifal 28 June 2026: पंचांग के अनुसार आज पूरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा.
आज के दिन ग्रहों के गोचर से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग और शुभ योग का सुंदर संयोग बन रहा है, जो आपकी निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता को निखारने में सहायक होगा. चंद्रमा की स्थिति को देखें तो वे आज पूरे दिन आपकी ही यानी वृश्चिक राशि में संचार करेंगे.
शुभ समय (चौघड़िया): आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए दो विशेष मुहूर्त उपलब्ध हैं. सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. इसके बाद दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा.
राहुकाल: दोपहर 04:30 से शाम 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस समय में नए या मांगलिक कार्यों को करने से बचें.
शुभ दिशा: आज के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना आपके लिए भाग्यशाली और शुभ रहेगा.
बिजनेस और व्यापार राशिफल (Business Rashifal)
व्यापारियों के लिए आज का दिन अपनी रणनीतियों और कागजी कार्रवाई को दुरुस्त करने का है. शुभ योग बनने के कारण कॉर्पोरेट मीटिंग्स में आपके उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से आपका वर्चस्व पूरी तरह बना रहेगा. आज आप बिजनेस में जी-तोड़ मेहनत कर सकेंगे, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें; अपने सभी सरकारी दस्तावेजों और टैक्स संबंधी कागजातों को आज ही मजबूत और मुकम्मल कर लें, क्योंकि संबंधित डिपार्टमेंट की टीम कभी भी आपके प्रतिष्ठान या दफ्तर का निरीक्षण करने आ सकती है. सजगता ही आपको सुरक्षित रखेगी.
फाइनेंस और धन राशिफल (Finance Rashifal)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन संतुलित रहेगा. इस संडे को पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है, लेकिन इस खर्च के बाद आपको मानसिक शांति और बेहद अच्छे आध्यात्मिक अनुभवों की प्राप्ति होगी. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और कानूनी नियमों का पूरी तरह पालन करें.
नौकरी और करियर राशिफल (Job and Career Rashifal)
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और नई जिम्मेदारियों को लेकर आ रहा है. वर्कप्लेस पर बॉस और सीनियर्स की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे. दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता को देखते हुए आपकी रेस्पोंसिबिलिटी (जिम्मेदारियां) बढ़ाई जा सकती हैं. यदि आप लंबे समय से करियर की कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो उनसे बाहर निकलने के लिए नए रास्तों की तलाश करें; आपकी सूझबूझ और सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही आपको तरक्की का रास्ता मिलेगा.
शिक्षा, कला और खेल राशिफल (Education, Arts and Sports Rashifal)
विद्यार्थियों, कलाकारों और खेल जगत से जुड़े लोगों (Students, Artists and Sports Persons) के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल और सकारात्मक रहने वाला है. आपकी एकाग्रता अच्छी रहेगी और आप अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल होंगे. अभ्यास और मेहनत को निरंतर बनाए रखें.
प्रेम और पारिवारिक जीवन (Love and Family Rashifal)
पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से आज का दिन बेहद खूबसूरत है. आज चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने से आपके आत्मसम्मान और आत्म-चिंतन में बड़ा इजाफा होगा. प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहेगा और दाम्पत्य जीवन (मैरिड लाइफ) में भी बहुत खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा. आप अपने पूरे परिवार के साथ इस संडे का भरपूर आनंद लेंगे. हालांकि, दिन के किसी हिस्से में आपको जीवन में थोड़ी नीरसता या अकेलेपन का अनुभव हो सकता है, लेकिन परिवार का साथ इसे जल्द ही दूर कर देगा.
स्वास्थ्य और शारीरिक ऊर्जा (Health Rashifal)
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. धार्मिक कार्यों में भागीदारी और आत्म-चिंतन से आपकी भीतरी ऊर्जा और मानसिक मजबूती बढ़ेगी. काम के दबाव के बीच खुद को रिलैक्स रखने के लिए ध्यान का सहारा लें.
भाग्यशाली अंक, रंग और अचूक उपाय
भाग्यशाली रंग: Sliver(सिल्वर)
भाग्यशाली अंक: 1
अशुभ अंक: 3
आज का विशेष उपाय: रविवार के दिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या श्रवण करें. घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?