Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के विरोधी होंगे परास्त, अचानक बनेगा धन योग

Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 february): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal) वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार की प्रगति को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. यह यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी. इस दौरान आप विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में आर्थिक दृष्टि से स्थितियां बेहतर रहेंगी. इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकती है. कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और मनचाहा लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी. छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा. इस सप्ताह आप अपने विवेक एवं साहस से विरोधियों को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए प्रगति, आत्मविश्वास और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा. भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त से लाभ मिलने के अच्छे संकेत बन रहे हैं, इसलिए निवेश या संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें, फायदा हो सकता है. घरेलू महिलाओं की ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी और वे पूजा-पाठ, व्रत या धार्मिक कार्यों में अधिक समय बिताएंगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी देवस्थान के दर्शन या तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ाने वाला रहेगा. वृषभ राशि के लिए उपाय- जेब में हमेशा सफेद रुमाल रखें. ये भी पढ़ें: Mesh Weekly Horoscope 2026: मेष के लिए सप्ताह के अंत में पैसों का संकट, रिश्तों में भी संभलकर चलें Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Feb 6, 2026 - 17:30
 0
Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के विरोधी होंगे परास्त, अचानक बनेगा धन योग

Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 february): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार की प्रगति को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. यह यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी. इस दौरान आप विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा.

सप्ताह के मध्य में आर्थिक दृष्टि से स्थितियां बेहतर रहेंगी. इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकती है. कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और मनचाहा लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी. छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा. इस सप्ताह आप अपने विवेक एवं साहस से विरोधियों को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए प्रगति, आत्मविश्वास और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा.

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त से लाभ मिलने के अच्छे संकेत बन रहे हैं, इसलिए निवेश या संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें, फायदा हो सकता है. घरेलू महिलाओं की ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी और वे पूजा-पाठ, व्रत या धार्मिक कार्यों में अधिक समय बिताएंगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी देवस्थान के दर्शन या तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ाने वाला रहेगा.

वृषभ राशि के लिए उपाय- जेब में हमेशा सफेद रुमाल रखें.

ये भी पढ़ें: Mesh Weekly Horoscope 2026: मेष के लिए सप्ताह के अंत में पैसों का संकट, रिश्तों में भी संभलकर चलें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow