Vrishabh Weekly Love Horoscope 2026: इमोश्नल होकर कोई वादा न करें, पुराने लव पार्टनर से जुड़ी खबर मिल सकती है
Weekly Love Horoscope 5 to 11 January 2026: नया सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. इस दौरान कुछ राशियों को रिश्तों में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, तो कुछ को अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत पड़ेगी. ग्रहों की चाल भावनाओं को गहराई दे रही है, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं. कुंडली में शुक्र की स्थिति यह तय करती है कि आपके रिश्तों में प्रेम और तालमेल कितना मजबूत होगा, बातचीत सहज होगी या चुनौतियाँ बढ़ेंगी. इस हफ्ते के आरंभ में चंद्रमा स्वराशि कर्क में विराजमान होकर गौरी योग बनाएंगे, ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये योग प्रेम जीवन के लिए भाग्यशाली माना जाता है. जानिए इस हफ्ते आपका प्यार क्या कहता है, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी या आएगी परीक्षा, सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल. वृषभ लव राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों में स्थिरता लेकर आएगा. अगर आप लंबे समय से किसी रिश्ते में हैं, तो भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल जातकों को पुराने प्रेम से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है. भावनाओं में बहकर कोई गलत वादा न करें. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है. भरोसा बनाए रखना इस सप्ताह की सबसे बड़ी कुंजी है. किसी के कहने पर अपने विचार न बनाएं, सुनसुनाई बातें आपका काम बिगाड़ सकती है. अपने विवेक से काम लें. रिश्तों में मजबूती आ सकती है. शुभ रंग: गुलाबी उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं. Purnima 2026 Date: पूर्णिमा 2026 में कब-कब, पूरी लिस्ट यहां देखें Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Weekly Love Horoscope 5 to 11 January 2026: नया सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. इस दौरान कुछ राशियों को रिश्तों में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, तो कुछ को अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत पड़ेगी. ग्रहों की चाल भावनाओं को गहराई दे रही है, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं. कुंडली में शुक्र की स्थिति यह तय करती है कि आपके रिश्तों में प्रेम और तालमेल कितना मजबूत होगा, बातचीत सहज होगी या चुनौतियाँ बढ़ेंगी.
इस हफ्ते के आरंभ में चंद्रमा स्वराशि कर्क में विराजमान होकर गौरी योग बनाएंगे, ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये योग प्रेम जीवन के लिए भाग्यशाली माना जाता है. जानिए इस हफ्ते आपका प्यार क्या कहता है, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी या आएगी परीक्षा, सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल.
वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों में स्थिरता लेकर आएगा. अगर आप लंबे समय से किसी रिश्ते में हैं, तो भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल जातकों को पुराने प्रेम से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है. भावनाओं में बहकर कोई गलत वादा न करें. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है. भरोसा बनाए रखना इस सप्ताह की सबसे बड़ी कुंजी है. किसी के कहने पर अपने विचार न बनाएं, सुनसुनाई बातें आपका काम बिगाड़ सकती है. अपने विवेक से काम लें. रिश्तों में मजबूती आ सकती है.
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं.
Purnima 2026 Date: पूर्णिमा 2026 में कब-कब, पूरी लिस्ट यहां देखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?