Vrishabh Weekly Horoscope: अंजान भय बनेगी चिंता, वृषभ राशि वाले विवेक से लें काम, पढ़ें वीकली राशिफल
Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 february): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल. वृषभ साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपके मन में एक अनजान सा भय या फिर कहें चिंता बनी रहेगी. घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा. इस सप्ताह आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य और विवेक से काम लेना होगा. करियर-बिजनेस सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बड़ा बदलाव हो सकता है. स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं. इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी. अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं. व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा, जिसके चलते आर्थिक असंतुलन बना रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने कठिन मेहनत और प्रयास करना होगा. यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचना चाहिए तथा कागजी काम सावधानी के साथ करना चाहिए. प्रेम और परिवार पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा. सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है. हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका वैवाहिक जीवन एक बार फिर सामान्य हो जाएगा. वृषभ राशि के लिए उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें. ये भी पढ़ें: Mesh Weekly Horoscope 2026 मौसमी बीमारी की मार झेल सकते हैं तुला राशि वाले पढ़ें वीकली राशिफल Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 february): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपके मन में एक अनजान सा भय या फिर कहें चिंता बनी रहेगी. घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा. इस सप्ताह आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य और विवेक से काम लेना होगा.
करियर-बिजनेस
सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बड़ा बदलाव हो सकता है. स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं. इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी. अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं. व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा, जिसके चलते आर्थिक असंतुलन बना रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने कठिन मेहनत और प्रयास करना होगा. यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचना चाहिए तथा कागजी काम सावधानी के साथ करना चाहिए.
प्रेम और परिवार
पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा. सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है. हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका वैवाहिक जीवन एक बार फिर सामान्य हो जाएगा.
वृषभ राशि के लिए उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Mesh Weekly Horoscope 2026 मौसमी बीमारी की मार झेल सकते हैं तुला राशि वाले पढ़ें वीकली राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?