Vitamin D Benefits: यह विटामिन खत्म कर देगा कैंसर होने की टेंशन! इस स्टडी से मिल रही गुड न्यूज
Vitamin D Benefits: पहले कैंसर का खतरा बड़े लोगों में ही देखने को मिलता था, लेकिन आज के समय में हर कोई चाहे बच्चे हो, जवान हो, सब ही इसके चपेट में आ रहे हैं. वहीं, कीमोथेरेपी कैंसर के लिए एक कॉमन इलाज है, लेकिन इसका परिणाम हर मरीज में एक जैसा नहीं होता है. इसी बीच एक नई स्टडी ने उम्मीद की किरण दिखाई है. रिसर्च में सामने आया है कि एक खास विटामिन की डोज से कैंसर से मौत का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है. खास बात यह है कि यह कीमोथेरेपी जैसे महंगा नहीं है, बल्कि आसानी से मिलने वाला विटामिन D है. वैज्ञानिकों का मानना है कि विटामिन D सही मात्रा में लेने से शरीर में इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी के इलाज में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. ब्राजील की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा इसे लेकर ब्राजील की sao paulo state university में एक रिसर्च की गई. इस रिसर्च में ब्लड कैंसर से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र की 80 महिलाओं को शामिल किया गया था, जिनकी कीमोथेरेपी होने वाली थी. रिसर्च के लिए महिलाओं को 2 ग्रुप में बांट दिया गया, जिसमें एक ग्रुप को रोजाना विटामिन D की 2,000 IU दी गई थी. वहीं, दूसरी तरफ दूसरे ग्रुप को प्लेसीबो गोली दी गई, यानी बिना असरदार वाली गोलियां. 6 महीने की इस प्रक्रिया के बाद, जो रिजल्ट आया, उसने सभी वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया. यह भी पढ़ेंः ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा विटामिन D लेने वाली महिलाओं में दिखा बेहतर असर उन्होंने इस स्टडी में पाया कि जिन महिलाओं को विटामिन D की गोली दी गई थी, उनमें से 43 प्रतिशत महिलाओं में कीमोथेरेपी के बाद कैंसर के लक्षण न के बराबर थे. वहीं, दूसरे ग्रुप की महिलाओं का आंकड़ा केवल 24 प्रतिशत ही था. इससे यह पता चला कि विटामिन D कैंसर के उपचार में सहायक भूमिका निभा सकता है. शरीर में विटामिन D बढ़ने से बेहतर हुए नतीजे रिसर्च के दौरान यह भी पता चला कि जिन महिलाओं को विटामिन D की गोलियां दी गई थीं, उनके शरीर में पहले से ही विटामिन D की कमी थी. वहीं, उपचार के दौरान जैसे-जैसे उनके शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ा, वैसे उनके नतीजे भी बेहतर होने लगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं हो सकता है कि विटामिन D सिर्फ कैंसर के मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि हर आदमी के लिए जरूरी होता है. साथ ही, सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसको ज्यादा मात्रा में लेना भी नुकसान हो सकता है. इसको ज्यादा मात्रा में लेने से उल्टी, कमजोरी, और गुर्दे की समस्या जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए. अभी और रिसर्च की है जरूरत इस अध्ययन से पता चलता है कि विटामिन D, कीमोथेरेपी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है और यह एक सस्ता व आसान तरीका हो सकता है, लेकिन अभी इसे पूरी तरह साबित इलाज नहीं माना गया है. ऐसे में इस पर और रिसर्च की जरूरत है. वैज्ञानिकों का मानना है कि शुरुआती नतीजे अच्छे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि सिर्फ विटामिन D की वजह से ही फायदा हुआ. इसके पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं. आगे की रिसर्च में यह समझने की कोशिश की जाएगी कि विटामिन D, कीमोथेरेपी के साथ मिलकर कैसे असर करता है. यह भी पढ़ेंः एक दिन में कितना मीठा खाना है सही, जानिए कितने ग्राम शक्कर से शरीर को नहीं होता नुकसान?
Vitamin D Benefits: पहले कैंसर का खतरा बड़े लोगों में ही देखने को मिलता था, लेकिन आज के समय में हर कोई चाहे बच्चे हो, जवान हो, सब ही इसके चपेट में आ रहे हैं. वहीं, कीमोथेरेपी कैंसर के लिए एक कॉमन इलाज है, लेकिन इसका परिणाम हर मरीज में एक जैसा नहीं होता है. इसी बीच एक नई स्टडी ने उम्मीद की किरण दिखाई है. रिसर्च में सामने आया है कि एक खास विटामिन की डोज से कैंसर से मौत का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है. खास बात यह है कि यह कीमोथेरेपी जैसे महंगा नहीं है, बल्कि आसानी से मिलने वाला विटामिन D है. वैज्ञानिकों का मानना है कि विटामिन D सही मात्रा में लेने से शरीर में इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी के इलाज में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है.
ब्राजील की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
इसे लेकर ब्राजील की sao paulo state university में एक रिसर्च की गई. इस रिसर्च में ब्लड कैंसर से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र की 80 महिलाओं को शामिल किया गया था, जिनकी कीमोथेरेपी होने वाली थी. रिसर्च के लिए महिलाओं को 2 ग्रुप में बांट दिया गया, जिसमें एक ग्रुप को रोजाना विटामिन D की 2,000 IU दी गई थी. वहीं, दूसरी तरफ दूसरे ग्रुप को प्लेसीबो गोली दी गई, यानी बिना असरदार वाली गोलियां. 6 महीने की इस प्रक्रिया के बाद, जो रिजल्ट आया, उसने सभी वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया.
यह भी पढ़ेंः ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
विटामिन D लेने वाली महिलाओं में दिखा बेहतर असर
उन्होंने इस स्टडी में पाया कि जिन महिलाओं को विटामिन D की गोली दी गई थी, उनमें से 43 प्रतिशत महिलाओं में कीमोथेरेपी के बाद कैंसर के लक्षण न के बराबर थे. वहीं, दूसरे ग्रुप की महिलाओं का आंकड़ा केवल 24 प्रतिशत ही था. इससे यह पता चला कि विटामिन D कैंसर के उपचार में सहायक भूमिका निभा सकता है.
शरीर में विटामिन D बढ़ने से बेहतर हुए नतीजे
रिसर्च के दौरान यह भी पता चला कि जिन महिलाओं को विटामिन D की गोलियां दी गई थीं, उनके शरीर में पहले से ही विटामिन D की कमी थी. वहीं, उपचार के दौरान जैसे-जैसे उनके शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ा, वैसे उनके नतीजे भी बेहतर होने लगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं हो सकता है कि विटामिन D सिर्फ कैंसर के मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि हर आदमी के लिए जरूरी होता है. साथ ही, सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसको ज्यादा मात्रा में लेना भी नुकसान हो सकता है. इसको ज्यादा मात्रा में लेने से उल्टी, कमजोरी, और गुर्दे की समस्या जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए.
अभी और रिसर्च की है जरूरत
इस अध्ययन से पता चलता है कि विटामिन D, कीमोथेरेपी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकता है और यह एक सस्ता व आसान तरीका हो सकता है, लेकिन अभी इसे पूरी तरह साबित इलाज नहीं माना गया है. ऐसे में इस पर और रिसर्च की जरूरत है. वैज्ञानिकों का मानना है कि शुरुआती नतीजे अच्छे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि सिर्फ विटामिन D की वजह से ही फायदा हुआ. इसके पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं. आगे की रिसर्च में यह समझने की कोशिश की जाएगी कि विटामिन D, कीमोथेरेपी के साथ मिलकर कैसे असर करता है.
यह भी पढ़ेंः एक दिन में कितना मीठा खाना है सही, जानिए कितने ग्राम शक्कर से शरीर को नहीं होता नुकसान?
What's Your Reaction?