Virgo Career Horoscope 2026: कन्या राशि 2026 सपनों को साकार करने वाला साल, करियर–धन–प्रतिष्ठा में बड़ी छलांग
Virgo Career 2026 Horoscope: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर–जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों और स्थिरता का वर्ष रहेगा. यह समय आपकी मेहनत को सही दिशा देगा और जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा. साल की शुरुआत में बृहस्पति का दशम भाव में गोचर करियर को मजबूती देगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि के योग बनेंगे. वहीं शनि का सप्तम भाव में रहना साझेदारी और पेशेवर रिश्तों को परिपक्व बनाएगा. साल के पहले भाग में धार्मिक गतिविधियों, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक रुचियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. परिवार में सौहार्द बना रहेगा और चतुर्थ भाव पर शनि–बृहस्पति की दृष्टि घर, संपत्ति और माता से जुड़े सुख प्रदान करेगी. वाहन, घर या किसी कीमती संपत्ति की खरीद संभव है. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे. बृहस्पति की तृतीय दृष्टि से नेटवर्किंग और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे, जिससे नए अवसर मिलेंगे. कैरियर की बात करें तो 2026 कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि या बेहतर ऑफर मिल सकते हैं. मीडिया, फैशन, एंटरटेनमेंट, कम्युनिकेशन, काउंसलिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा. मई–जून के बाद शनि और गुरु का संयुक्त प्रभाव साझेदारी के कामों को गति देगा. बिजनेस करने वालों को नए पार्टनर और विस्तार के मौके मिलेंगे. बेरोजगारों को भी नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं. जून के बाद बृहस्पति का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी आमदनी बढ़ाएगा और लक्ष्य पूरे होने के रास्ते खोलेगा. अक्टूबर के बाद द्वादश भाव में गुरु खर्च बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह खर्च विदेशी संपर्क, यात्रा या निवेश से जुड़ा हो सकता है, जो आगे चलकर लाभ देगा. ज्योतिष उपाय गणपति को दूर्वा अर्पित करें, गौशाला में हरा चारा दान करें, बड़ों का आशीर्वाद लें, दुर्गा चालीसा का पाठ करें और बुधवार को “ॐ बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें. FAQs 1. क्या 2026 कन्या राशि के लिए करियर में उन्नति का साल है?हाँ, बृहस्पति के दशम और ग्यारहवें भाव गोचर से प्रमोशन, नई नौकरी और इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं. 2. क्या घर या संपत्ति खरीदने का योग बनेगा?जी हाँ, शनि–बृहस्पति की चतुर्थ भाव पर दृष्टि से घर, वाहन और संपत्ति के सुख मिल सकते हैं. 3. कौन से प्रोफेशन में सबसे अधिक लाभ मिलेगा?मीडिया, फैशन, कम्युनिकेशन, एंटरटेनमेंट, काउंसलिंग और सर्विस सेक्टर में विशेष तरक्की के योग हैं. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Virgo Career 2026 Horoscope: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर–जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों और स्थिरता का वर्ष रहेगा. यह समय आपकी मेहनत को सही दिशा देगा और जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा. साल की शुरुआत में बृहस्पति का दशम भाव में गोचर करियर को मजबूती देगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि के योग बनेंगे. वहीं शनि का सप्तम भाव में रहना साझेदारी और पेशेवर रिश्तों को परिपक्व बनाएगा.
What's Your Reaction?