Virat Kohli का अकाउंट बंद होने से एक झटके में 'इंस्टाग्राम' को हुआ 70,00,000 लाख का नुकसान, जानकर चौंक जाएंगे आप 

Virat Kohli Instagram Row: विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर से सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया था. शुक्रवार (30 जनवरी) को तड़के खबर आई कि कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके बाद तमाम अटकले लगनी शुरू हो गईं. किसी ने अनुमान लगाया कि कोहली ने अचानक इंस्टाग्राम से संन्यास ले लिया, तो किसी ने इसको इंस्टाग्राम का ग्लिच बताया. हालांकि अब किंग कोहली का अकाउंट वापस आ चुका है.  भारतीय क्रिकेटर के अकाउंट वापस आने के बाद एक दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें बताया गया कि कोहली का अकाउंट बंद होते ही इंस्टाग्राम को एक झटके में 70 लाख का नुकसान हो गया. तो आइए जानते हैं कि इस 70 लाख के नुकसान का पूरा माजरा क्या है.  कैसे हुआ इंस्टाग्राम का नुकसान? दरअसल कोहली का अकाउंट बंद होते ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि खुद इंस्टाग्राम के 7 मिलियन यानी 70 लाख फॉलोअर्स करीब सिर्फ एक घंटे में ही कम हो गए. दावे में कहा गया कि कोहली के फैंस ने इंस्टा के खिलाफ मोर्चा खेलते हुए यह कदम उठाया. कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें दिखाया गया कि कैसे 705 मिलियन से इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स 698 मिलियन पर आ गए. हालांकि इस हम दावे की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करते हैं.  After Virat Kohli deactivates his instagram account, instagram official page loses 7M followers in one hour! ???? pic.twitter.com/6TXGLySNA7 — S@urabh (@___100rabh) January 30, 2026 इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट  आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट खुद इंस्टाग्राम का है. मौजूदा वक्त में यानी इस खबर को लिखे जाने तक इंस्टाग्राम अकाउंट के 698 मिलियन फॉलोअर्स हैं.  विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर वहीं विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. मौजूदा वक्त में उनके 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इस लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं. सचिन को 51 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि लिस्ट में मौजूद पहले और दूसरे अकाउंट में करीब 222 मिलियन फॉलोअर्स का फर्क है. 

Jan 30, 2026 - 16:30
 0
Virat Kohli का अकाउंट बंद होने से एक झटके में 'इंस्टाग्राम' को हुआ 70,00,000 लाख का नुकसान, जानकर चौंक जाएंगे आप 

Virat Kohli Instagram Row: विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर से सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया था. शुक्रवार (30 जनवरी) को तड़के खबर आई कि कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके बाद तमाम अटकले लगनी शुरू हो गईं. किसी ने अनुमान लगाया कि कोहली ने अचानक इंस्टाग्राम से संन्यास ले लिया, तो किसी ने इसको इंस्टाग्राम का ग्लिच बताया. हालांकि अब किंग कोहली का अकाउंट वापस आ चुका है. 

भारतीय क्रिकेटर के अकाउंट वापस आने के बाद एक दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें बताया गया कि कोहली का अकाउंट बंद होते ही इंस्टाग्राम को एक झटके में 70 लाख का नुकसान हो गया. तो आइए जानते हैं कि इस 70 लाख के नुकसान का पूरा माजरा क्या है. 

कैसे हुआ इंस्टाग्राम का नुकसान?

दरअसल कोहली का अकाउंट बंद होते ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि खुद इंस्टाग्राम के 7 मिलियन यानी 70 लाख फॉलोअर्स करीब सिर्फ एक घंटे में ही कम हो गए. दावे में कहा गया कि कोहली के फैंस ने इंस्टा के खिलाफ मोर्चा खेलते हुए यह कदम उठाया. कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें दिखाया गया कि कैसे 705 मिलियन से इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स 698 मिलियन पर आ गए. हालांकि इस हम दावे की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करते हैं. 

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट 

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट खुद इंस्टाग्राम का है. मौजूदा वक्त में यानी इस खबर को लिखे जाने तक इंस्टाग्राम अकाउंट के 698 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर

वहीं विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. मौजूदा वक्त में उनके 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इस लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं. सचिन को 51 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि लिस्ट में मौजूद पहले और दूसरे अकाउंट में करीब 222 मिलियन फॉलोअर्स का फर्क है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow