Virat Kohli-Travis Head: मैच के बाद भी बवाल... विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच के दौरान बहस हुई थी. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स को 55 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर कोहली का गुस्सा मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ, उन्होंने उनके साथ हाथ नहीं मिलाया और पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई लोग भारतीय खिलाड़ी के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं. विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बहस तब हुई जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. बता दें कि टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ईशान किशन (79), अभिषेक शर्मा (56) और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी से SRH ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 200 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा ग्राउंड पर जो बहस हुई वो तो हुई, कोहली का गुस्सा मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ. वह अपनी टीम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने आए. उन्होंने पैट कमिंस से हाथ मिलाया, इसके बाद ट्रेविस हेड थे और उन्होंने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. कोहली हाथ मिलाए बिना, उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए. यह भी पढ़ें- हारकर भी जीती RCB, अब फाइनल में जाने के मिलेंगे 2 मौके; जानिए प्लेऑफ के नियम Virat Kohli ignored Travis Head when he tried to shake hands with him after the match ????????#SRHvsRCB pic.twitter.com/BJOBm350LD — ~Kohlified (@Kohlifi18) May 23, 2026 Virat Kohli refused handshake with Travis Head, as both had some heat moments between the game. SRH vs RCB ☠️ #ViratKohli #RCB #IPL #SRHvsRCB pic.twitter.com/7j6kdaCyxB — ???????????????????????????????? (@iiZub22) May 22, 2026 लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की थी, अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट किया, इसके बाद साकिब हुसैन की गेंद पर कोहली भी कैच आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए. हालांकि बेंगलुरु टीम लक्ष्य से 56 रन दूर रह गई. यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज, बनाया IPL का 'शर्मनाक रिकॉर्ड' डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने इस साल अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद GT और SRH के भी 18-18 अंक हैं, लेकिन तीनों में बेंगलुरु का नेट रन रेट (+0.783) सबसे बेहतर है. अब बेंगलुरु क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, ये मैच 26 मई को धर्मशाला में होगा.

May 23, 2026 - 16:30
 0
Virat Kohli-Travis Head: मैच के बाद भी बवाल... विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच के दौरान बहस हुई थी. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स को 55 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर कोहली का गुस्सा मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ, उन्होंने उनके साथ हाथ नहीं मिलाया और पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई लोग भारतीय खिलाड़ी के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं.

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बहस तब हुई जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. बता दें कि टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ईशान किशन (79), अभिषेक शर्मा (56) और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी से SRH ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 200 रन ही बना सकी.

विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा

ग्राउंड पर जो बहस हुई वो तो हुई, कोहली का गुस्सा मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ. वह अपनी टीम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने आए. उन्होंने पैट कमिंस से हाथ मिलाया, इसके बाद ट्रेविस हेड थे और उन्होंने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. कोहली हाथ मिलाए बिना, उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए.

यह भी पढ़ें- हारकर भी जीती RCB, अब फाइनल में जाने के मिलेंगे 2 मौके; जानिए प्लेऑफ के नियम

लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की थी, अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट किया, इसके बाद साकिब हुसैन की गेंद पर कोहली भी कैच आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए. हालांकि बेंगलुरु टीम लक्ष्य से 56 रन दूर रह गई.

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज, बनाया IPL का 'शर्मनाक रिकॉर्ड'

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने इस साल अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद GT और SRH के भी 18-18 अंक हैं, लेकिन तीनों में बेंगलुरु का नेट रन रेट (+0.783) सबसे बेहतर है. अब बेंगलुरु क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, ये मैच 26 मई को धर्मशाला में होगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow