Virat Kohli Instagram: इंस्टाग्राम पर फिर एक्टिव हुए विराट कोहली, क्यों हुआ था अकाउंट डिएक्टिव? जानिए

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से नजर आने लगा है, जो गुरुवार रात अचानक गायब हो गया था. फैंस चिंतित थे कि कहीं कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट तो नहीं कर दिया. इस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कोहली से आगे दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं है. कोहली के 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह खुद 283 एकाउंट्स को फॉलो करते हैं. शुक्रवार की सुबह विराट कोहली सुर्खियों में आ गए, जब पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब गायब है. कयास लगाए जाने लगे कि कहीं कोहली ने सोशल मीडिया से दूर रहने का तो मन नहीं बना लिया. हालांकि कोई ग्लिच की संभावना भी थी क्योंकि उन्होंने इससे पहले ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया था, जिससे लगे कि वह सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं या इससे दूरी बना रहे हैं. क्यों हुआ था विराट कोहली का अकाउंट डीएक्टिवेट? विराट ने नए साल के मौके पर अनुष्का शर्मा के साथ 2 पोस्ट किए थे, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी को लेकर भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था. इसके बाद फैंस खुश थे कि कोहली अब इंस्टा पर पहले के जैसे पोस्ट कर रहे हैं. लेकिन गुरुवार को सब हैरान रह गए जब उनका इंस्टा अकाउंट गायब हो गया, फैंस सर्च कर रहे थे लेकिन उनका अकाउंट नजर नहीं आ रहा था. अब जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट नजर आने लगा है, साफ है कि विराट कोहली ने खुद से अपना इंस्टा अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया था. ये किसी टेक्निकल ग्लिच के कारण हुआ होगा.           View this post on Instagram                       A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) विराट कोहली अभी अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं. वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं. वह इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे और सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद लौट गए.

Jan 30, 2026 - 12:30
 0
Virat Kohli Instagram: इंस्टाग्राम पर फिर एक्टिव हुए विराट कोहली, क्यों हुआ था अकाउंट डिएक्टिव? जानिए

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से नजर आने लगा है, जो गुरुवार रात अचानक गायब हो गया था. फैंस चिंतित थे कि कहीं कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट तो नहीं कर दिया. इस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कोहली से आगे दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं है. कोहली के 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह खुद 283 एकाउंट्स को फॉलो करते हैं.

शुक्रवार की सुबह विराट कोहली सुर्खियों में आ गए, जब पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब गायब है. कयास लगाए जाने लगे कि कहीं कोहली ने सोशल मीडिया से दूर रहने का तो मन नहीं बना लिया. हालांकि कोई ग्लिच की संभावना भी थी क्योंकि उन्होंने इससे पहले ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया था, जिससे लगे कि वह सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं या इससे दूरी बना रहे हैं.

क्यों हुआ था विराट कोहली का अकाउंट डीएक्टिवेट?

विराट ने नए साल के मौके पर अनुष्का शर्मा के साथ 2 पोस्ट किए थे, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी को लेकर भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था. इसके बाद फैंस खुश थे कि कोहली अब इंस्टा पर पहले के जैसे पोस्ट कर रहे हैं. लेकिन गुरुवार को सब हैरान रह गए जब उनका इंस्टा अकाउंट गायब हो गया, फैंस सर्च कर रहे थे लेकिन उनका अकाउंट नजर नहीं आ रहा था.

अब जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट नजर आने लगा है, साफ है कि विराट कोहली ने खुद से अपना इंस्टा अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया था. ये किसी टेक्निकल ग्लिच के कारण हुआ होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली अभी अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं. वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं. वह इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे और सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद लौट गए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow