VIDEO: इंडियन क्रिकेटर स्नेह राणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में दिखीं लीन
Mahakal Mandir, Sneh rana: इंडियन क्रिकेटर स्नेहा राणा एक बार फिर बाबा महाकाल के दरबार में नजर आईं. 30 मार्च की सुबह तड़के वो उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. #WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Women’s Cricket World Cup winner, cricketer Sneh Rana visits Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple to attend the Bhasma Aarti. (Source: Shri Mahakaleshwar Temple) pic.twitter.com/UQyZIaAtZt — ANI (@ANI) March 30, 2026 सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंची स्नेहा राणा ने नंदी हॉल में लगभग दो घंटे तक .बैठकर ध्यान और आराधना की. इस दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आईं. भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद विधि-विधान से पुजारियों ने भव्य आरती संपन्न कराई. आरती के बाद स्नेहा राणा ने चांदी द्वार से भगवान को जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। जानकारी के अनुसार, वे अपने पारिवारिक मित्रों के साथ उज्जैन आई थीं. मंदिर प्रशासन की ओर से इस अवसर पर स्नेहा राणा का सम्मान और स्वागत किया गया. कौन हैं स्नेह राणा स्नेहा राणा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में मजबूती दी है. महाकाल मंदिर आ चुकी हैं ये महिला क्रिकेटर महाकाल मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी रहता है. यहां नेता, अभिनेता और खेल जगत की हस्तियां समय-समय पर दर्शन करने पहुंचती हैं. भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था जताते रहे हैं. स्नेहा राणा पहेल भी बाबा महाकाल में अपनी हाजरी लगा चुकी हैं, इसके अलावा स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं. महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान? Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Mahakal Mandir, Sneh rana: इंडियन क्रिकेटर स्नेहा राणा एक बार फिर बाबा महाकाल के दरबार में नजर आईं. 30 मार्च की सुबह तड़के वो उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Women’s Cricket World Cup winner, cricketer Sneh Rana visits Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple to attend the Bhasma Aarti.
(Source: Shri Mahakaleshwar Temple) pic.twitter.com/UQyZIaAtZt — ANI (@ANI) March 30, 2026
सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंची स्नेहा राणा ने नंदी हॉल में लगभग दो घंटे तक .बैठकर ध्यान और आराधना की. इस दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आईं. भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद विधि-विधान से पुजारियों ने भव्य आरती संपन्न कराई.
आरती के बाद स्नेहा राणा ने चांदी द्वार से भगवान को जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। जानकारी के अनुसार, वे अपने पारिवारिक मित्रों के साथ उज्जैन आई थीं. मंदिर प्रशासन की ओर से इस अवसर पर स्नेहा राणा का सम्मान और स्वागत किया गया.
कौन हैं स्नेह राणा
स्नेहा राणा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में मजबूती दी है.
महाकाल मंदिर आ चुकी हैं ये महिला क्रिकेटर
महाकाल मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी रहता है. यहां नेता, अभिनेता और खेल जगत की हस्तियां समय-समय पर दर्शन करने पहुंचती हैं. भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था जताते रहे हैं. स्नेहा राणा पहेल भी बाबा महाकाल में अपनी हाजरी लगा चुकी हैं, इसके अलावा स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं.
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?