Vaibhav Sooryavanshi Diet Plan: आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश

आज के दौर में सभी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रूटीन का पालन करते हैं. टीम में चयन के लिए फिटनेस एक बहुत बड़ा रोल-प्ले करती है. ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी जिम में वर्कआउट करते हैं, घंटो पसीना बाहते हैं. साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करते हैं. दिग्गज विराट कोहली से बड़ा उदाहरण कौन हो सकता है. विराट कोहली ने जब भारतीय टीम में कदम रखा था. तब विराट कोहली खाने के शौकिन हुआ करते थे. छोले-भटूरे,आइसक्रीम और मिठाइयां खाना उन्हें खूब पसंद हुआ करता था, लेकिन आज विराट कोहली इन सब चीजों से बहुत दूर जा चुके हैं. विराट कोहली की ही तरह भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भी खाने का बहुत शौक है. इस शौक के कारण 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर भी सवाल उठ खड़े होते हैं लेकिन इससे उनके खेल पर कोई भी असर नहीं पड़ता. ऐसे में फैंस यह जरूर जानना चाहते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को किस तरह का खाना-खाना पसंद है. स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को सादा घर का बना खाना बेहद पसंद है. इसके अलावा उन्हें मांसाहारी व्यंजनों में मटन, चिकन और मछली खाना बहुत पसंद है. मिठाइयों में उन्हें 'राजभोग' बहुत पसंद है और चीट मील में उन्हें आइसक्रीम खाना सबसे अच्छा लगता है. यह भी पढ़ें - टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम वैभव सूर्यवंशी बदलेंगे अपनी डाइट प्लान? आईपीएल 2026 के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी से उनके डाइट प्लान के बारे में पूछा गया तो वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि धीरे-धीरे वह फास्ट-फूड खाना छोड़ देंगे. उनका मानना है कि इंटरनेशनल लेवल पर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है. उनको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और डाइट को और भी ज्यादा बहतर करना होगा. जब वैभव सूर्यवंशी अपनी डाइट को बेहतर करेंगे तो और भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज़ी करेंगे. लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव को उनकी डाइट के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करनी चहिए. वरना वैभव सूर्यवंशी के खेल प्रदर्शन पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है. यह भी पढ़ें - बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान

Jun 9, 2026 - 12:30
 0
Vaibhav Sooryavanshi Diet Plan: आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश

आज के दौर में सभी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रूटीन का पालन करते हैं. टीम में चयन के लिए फिटनेस एक बहुत बड़ा रोल-प्ले करती है. ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी जिम में वर्कआउट करते हैं, घंटो पसीना बाहते हैं. साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करते हैं. दिग्गज विराट कोहली से बड़ा उदाहरण कौन हो सकता है. विराट कोहली ने जब भारतीय टीम में कदम रखा था. तब विराट कोहली खाने के शौकिन हुआ करते थे. छोले-भटूरे,आइसक्रीम और मिठाइयां खाना उन्हें खूब पसंद हुआ करता था, लेकिन आज विराट कोहली इन सब चीजों से बहुत दूर जा चुके हैं. विराट कोहली की ही तरह भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भी खाने का बहुत शौक है.

इस शौक के कारण 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर भी सवाल उठ खड़े होते हैं लेकिन इससे उनके खेल पर कोई भी असर नहीं पड़ता. ऐसे में फैंस यह जरूर जानना चाहते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को किस तरह का खाना-खाना पसंद है.

स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को सादा घर का बना खाना बेहद पसंद है. इसके अलावा उन्हें मांसाहारी व्यंजनों में मटन, चिकन और मछली खाना बहुत पसंद है. मिठाइयों में उन्हें 'राजभोग' बहुत पसंद है और चीट मील में उन्हें आइसक्रीम खाना सबसे अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें - टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम

वैभव सूर्यवंशी बदलेंगे अपनी डाइट प्लान?

आईपीएल 2026 के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी से उनके डाइट प्लान के बारे में पूछा गया तो वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि धीरे-धीरे वह फास्ट-फूड खाना छोड़ देंगे. उनका मानना है कि इंटरनेशनल लेवल पर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है.

उनको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और डाइट को और भी ज्यादा बहतर करना होगा. जब वैभव सूर्यवंशी अपनी डाइट को बेहतर करेंगे तो और भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज़ी करेंगे. लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव को उनकी डाइट के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करनी चहिए. वरना वैभव सूर्यवंशी के खेल प्रदर्शन पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें - बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow