UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में निकली 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, एजुकेशन से लेकर सैलरी तक जानें सभी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने केन सुपरवाइजर यानी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कृषि क्षेत्र से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी और उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे. कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होना जरूरी है.इसके साथ उम्मीदवार के पास DOEACC CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा में हिस्सा लिया हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड मौजूद हो. उम्र सीमा कितनी रखी गई है? भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन शुल्क कितना लगेगा? इस भर्ती में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है. उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा.भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. यह भी पढ़ें - SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन चयन प्रक्रिया कैसे होगी? इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में पूरा किया जाएगासबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी.मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. कितना मिलेगा वेतन? चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा.शुरुआती वेतन 25,500 रुपये प्रति माह होगा जबकि अधिकतम वेतन 81,100 रुपये तक दिया जायेगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा. आवेदन कैसे करें? उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करें.  इसके बाद PET रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन करें. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी ध्यान से भरें. सभी जानकारी जांचने के बाद घोषणा स्वीकार करें और सबमिट पर क्लिक करें. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.यह भी पढ़ें - कौन थे देश के पहले CBI चीफ? उस समय कितनी मिलती थी तनख्वाह

May 14, 2026 - 21:30
 0
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में निकली 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, एजुकेशन से लेकर सैलरी तक जानें सभी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने केन सुपरवाइजर यानी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कृषि क्षेत्र से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी और उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होना जरूरी है.इसके साथ उम्मीदवार के पास DOEACC CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा में हिस्सा लिया हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड मौजूद हो.

उम्र सीमा कितनी रखी गई है?

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

इस भर्ती में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है. उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा.भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें - SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में पूरा किया जाएगासबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी.मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा.शुरुआती वेतन 25,500 रुपये प्रति माह होगा जबकि अधिकतम वेतन 81,100 रुपये तक दिया जायेगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करें.
  •  इसके बाद PET रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद घोषणा स्वीकार करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

    यह भी पढ़ें - कौन थे देश के पहले CBI चीफ? उस समय कितनी मिलती थी तनख्वाह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow