UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. UPSSSC ने फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 170 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. केवल PET 2025 पास उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर पाएंगे.इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 170 पद भरे जाएंगे.इनमें 120 पद विधानसभा रक्षक और 50 पद फायरमैन के लिए निर्धारित किए गए हैं. आयोग ने अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की है. कौन कर सकता है आवेदन?इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए. क्या चाहिए उम्र सीमा?उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. शारीरिक योग्यताभर्ती में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी तय की गई है.वहीं एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 160 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई जरूरी होगी. पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की माप भी निर्धारित की गई है.इसके अलावा दौड़ और फिटनेस टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाएगी. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा. यह भी पढ़ें - NALCO में 268 पदों पर निकली वैकेंसी, ITI और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका परीक्षा पैटर्नलिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सावधानी के साथ प्रश्न हल करने होंगे. आवेदन शुल्क कितना है?उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस देनी होगी. इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है. ऐसे करें आवेदन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं. इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करके PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.यह भी पढ़ें - CBSE Three Language Policy: CBSE न्यू 3 लैंग्वेज पॉलिसी पर बवाल, बीच सत्र में बदलाव से छात्र और अभिभावक बेहद परेशान

May 19, 2026 - 17:30
 0
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. UPSSSC ने फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 170 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. केवल PET 2025 पास उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर पाएंगे.इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 170 पद भरे जाएंगे.इनमें 120 पद विधानसभा रक्षक और 50 पद फायरमैन के लिए निर्धारित किए गए हैं. आयोग ने अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की है.

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए.

क्या चाहिए उम्र सीमा?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

शारीरिक योग्यता
भर्ती में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी तय की गई है.वहीं एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 160 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई जरूरी होगी. पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की माप भी निर्धारित की गई है.इसके अलावा दौड़ और फिटनेस टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - NALCO में 268 पदों पर निकली वैकेंसी, ITI और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका

परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सावधानी के साथ प्रश्न हल करने होंगे.

आवेदन शुल्क कितना है?
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस देनी होगी. इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है.

ऐसे करें आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow