UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. आयोग के शेड्यूल के अनुसार UPSSSC PET 2026 का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो शिफ्ट में उम्मीदवार परीक्षा देंगे. जिन उम्मीदवारों ने पीईटी 2026 के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब परीक्षा की तैयारी पर जोर देना चाहिए. परीक्षा से जुड़ी तारीख, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवारों को मिलेगी. वहीं आयोग ने अभी एडमिट कार्ड को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की है. दो शिफ्टों में होगी PET 2026 की परीक्षा UPSSSC PET 2026 की परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. दोनों शिफ्ट में परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी. उम्मीदवारों को कौन सी तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा, इसकी जानकारी उनके हॉल टिकट में दी जाएगी. एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़े जरूरी निर्देश भी दर्ज होंगे. कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड? UPSSSC ने अभी पीईटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड की तारीख जारी नहीं की है. परीक्षा से पहले हॉल टिकट उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिस बोर्ड सेक्शन में पीईटी एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन देख सकेंगे. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकेगा. इसे डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी जरूर देखनी होगी. 100 सवाल, 100 नंबर का पेपर UPSSSC PET 2026 में कुल 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 100 अंकों का होगा. परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक चौथाई हिस्सा काटा जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय अनुमान से जवाब देने से बचना होगा. ये भी पढ़ें-रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन 10वीं पास उम्मीदवार दे सकते हैं परीक्षा पीईटी 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास उम्मीदवार पात्र होंगे. इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इससे उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आयु की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों काे आयोग के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. 7 सितंबर को खत्म हो चुका है आवेदन UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने के अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी. परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 7 सितंबर थी, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 8 सितंबर तक का समय दिया गया था. आवेदन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 185 रुपये एससी, एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित थी. ये भी पढ़ें-दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. आयोग के शेड्यूल के अनुसार UPSSSC PET 2026 का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो शिफ्ट में उम्मीदवार परीक्षा देंगे. जिन उम्मीदवारों ने पीईटी 2026 के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब परीक्षा की तैयारी पर जोर देना चाहिए. परीक्षा से जुड़ी तारीख, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवारों को मिलेगी. वहीं आयोग ने अभी एडमिट कार्ड को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की है.
दो शिफ्टों में होगी PET 2026 की परीक्षा
UPSSSC PET 2026 की परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. दोनों शिफ्ट में परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी. उम्मीदवारों को कौन सी तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा, इसकी जानकारी उनके हॉल टिकट में दी जाएगी. एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़े जरूरी निर्देश भी दर्ज होंगे.
कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड?
UPSSSC ने अभी पीईटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड की तारीख जारी नहीं की है. परीक्षा से पहले हॉल टिकट उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिस बोर्ड सेक्शन में पीईटी एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन देख सकेंगे. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकेगा. इसे डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी जरूर देखनी होगी.
100 सवाल, 100 नंबर का पेपर
UPSSSC PET 2026 में कुल 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 100 अंकों का होगा. परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक चौथाई हिस्सा काटा जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय अनुमान से जवाब देने से बचना होगा.
ये भी पढ़ें-रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
10वीं पास उम्मीदवार दे सकते हैं परीक्षा
पीईटी 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास उम्मीदवार पात्र होंगे. इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इससे उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आयु की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों काे आयोग के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
7 सितंबर को खत्म हो चुका है आवेदन
UPSSSC PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने के अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी. परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 7 सितंबर थी, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 8 सितंबर तक का समय दिया गया था. आवेदन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 185 रुपये एससी, एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित थी.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म
What's Your Reaction?