UPSC भर्ती परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानें कब होगी सिविल सेवा, NDA, CDS सहित अन्य परीक्षाएं
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से साल 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वर्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार सिविल सेवा, NDA, CDS, इंजीनियरिंग सेवा या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह खबर किसी रिजल्ट जैसी राहत है. अब वे परीक्षा की सही तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को दिशा दे सकते हैं. सबसे अहम परीक्षा - सिविल सेवा (IAS/IPS) की बात करें तो इसका नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा और आवेदन की अंतिम डेट 3 फरवरी 2026 रखी गई है. इसके प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी. वहीं, सेना में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए NDA-I और CDS-I परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को आएगा और दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी. UPSC CALENDAR- 2026Prelims - 24 May Mains - 21 Aug pic.twitter.com/5q066OKXMh — UPSC NOTES (@UPSC_Notes) May 15, 2025 यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी! जरूरी परीक्षाओं की डेट्स संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा: नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026 इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक): नोटिफिकेशन 17 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026 CBI (DSP) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 24 दिसंबर 2025, परीक्षा 28 फरवरी 2026 CISF एसी (EXE) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 3 दिसंबर 2025, परीक्षा 8 मार्च 2026 IES/ISS परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जून 2026 CAPF (AC) परीक्षा: नोटिफिकेशन 18 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जुलाई 2026 संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026, परीक्षा 2 अगस्त 2026 इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य): परीक्षा 21 जून 2026 NDA/NA-II और CDS-II: नोटिफिकेशन 20 मई 2026, परीक्षा 13 सितंबर 2026 भारतीय वन सेवा (मुख्य): परीक्षा 22 नवंबर 2026 SO/स्टेनो एलडीसीई: नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026, परीक्षा 12 दिसंबर 2026 से यह भी पढ़ें- एयरफोर्स में कैसे बनते हैं एयर मार्शल? जानें फ्लाइंग ऑफिसर से लेकर एयर चीफ मार्शल तक की सैलरी कैसे देखें कैलेंडर?UPSC भर्ती परीक्षा 2026 का कैलेंडर देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट्स को एनुअल कैलेंडर का लिंक दिखेगा. कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो उनके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को चटाना चाहते हैं धूल तो सेना में भर्ती के लिए कर लें तैयारी, लाखों में मिलेगी सैलरी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से साल 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वर्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार सिविल सेवा, NDA, CDS, इंजीनियरिंग सेवा या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह खबर किसी रिजल्ट जैसी राहत है. अब वे परीक्षा की सही तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को दिशा दे सकते हैं.
सबसे अहम परीक्षा - सिविल सेवा (IAS/IPS) की बात करें तो इसका नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा और आवेदन की अंतिम डेट 3 फरवरी 2026 रखी गई है. इसके प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी.
वहीं, सेना में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए NDA-I और CDS-I परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को आएगा और दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी.
UPSC CALENDAR- 2026
Prelims - 24 May
Mains - 21 Aug pic.twitter.com/5q066OKXMh — UPSC NOTES (@UPSC_Notes) May 15, 2025
यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी!
जरूरी परीक्षाओं की डेट्स
- संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा: नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026
- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक): नोटिफिकेशन 17 सितंबर 2025, परीक्षा 8 फरवरी 2026
- CBI (DSP) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 24 दिसंबर 2025, परीक्षा 28 फरवरी 2026
- CISF एसी (EXE) एलडीसीई: नोटिफिकेशन 3 दिसंबर 2025, परीक्षा 8 मार्च 2026
- IES/ISS परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जून 2026
- CAPF (AC) परीक्षा: नोटिफिकेशन 18 फरवरी 2026, परीक्षा 19 जुलाई 2026
- संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा: नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026, परीक्षा 2 अगस्त 2026
- इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य): परीक्षा 21 जून 2026
- NDA/NA-II और CDS-II: नोटिफिकेशन 20 मई 2026, परीक्षा 13 सितंबर 2026
- भारतीय वन सेवा (मुख्य): परीक्षा 22 नवंबर 2026
- SO/स्टेनो एलडीसीई: नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026, परीक्षा 12 दिसंबर 2026 से
यह भी पढ़ें- एयरफोर्स में कैसे बनते हैं एयर मार्शल? जानें फ्लाइंग ऑफिसर से लेकर एयर चीफ मार्शल तक की सैलरी
कैसे देखें कैलेंडर?
UPSC भर्ती परीक्षा 2026 का कैलेंडर देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट्स को एनुअल कैलेंडर का लिंक दिखेगा. कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो उनके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को चटाना चाहते हैं धूल तो सेना में भर्ती के लिए कर लें तैयारी, लाखों में मिलेगी सैलरी
What's Your Reaction?






