UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त से होगी परीक्षा

UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. केवल ऑनलाइन जारी किया गया, एडमिट कार्ड ही मान्य होगा. कब होगी UPSC CMS 2026 की परीक्षा?  UPSC CMS 2026 परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 रविवार को देशभर के मेडिकल परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा समाप्त होने और अंतिम रिजल्ट घोषित होने तक अपने ई-एडमिट कार्ड की कॉपी सुरक्षित रखें.  ऐसे डाउनलोड करें UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड  UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाए.  इसके बाद होम पेज पर Combined Medical Services Examination 2026 e-Admit card लिंक पर क्लिक करें.  अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.  जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.  इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा? UPSC के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, वैलिड मूल फोटो पहचान पत्र, काला बॉल प्वाइंट पेन और पेंसिल और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाना होगा. अगर एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उन्हें एक फोटो पहचान पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक सत्र के लिए निर्धारित परीक्षा घोषणा पत्र पर इन तस्वीरों को चिपकाने होगा.  ये भी पढ़ें-NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा? किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?  मोबाइल फोन स्मार्ट वॉच और डिजिटल घड़ियां किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या आईटी गैजेट  कैलकुलेटर  किताबें और नोट्स  बैग और दूसरे कीमती सामान  रिपोर्टिंग टाइम का रखें विशेष ध्यान  उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. इस दौरान फेस ऑथेंटिकेशन, पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. आयोग के अनुसार सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश 9:00 बजे बंद हो जाएगा. दोपहर की शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 1:30बजे बंद कर दिया जाएगा. इन समय के बाद उम्मीदवारों को केंद्र के अंदर प्रवेश के अनुमति नहीं दी जाएगी.  ये भी पढ़ें-कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?

Jul 26, 2026 - 13:30
 0
UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त से होगी परीक्षा

UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. केवल ऑनलाइन जारी किया गया, एडमिट कार्ड ही मान्य होगा.

कब होगी UPSC CMS 2026 की परीक्षा? 

UPSC CMS 2026 परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 रविवार को देशभर के मेडिकल परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा समाप्त होने और अंतिम रिजल्ट घोषित होने तक अपने ई-एडमिट कार्ड की कॉपी सुरक्षित रखें. 

ऐसे डाउनलोड करें UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड 

  • UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in
     पर जाए. 
  • इसके बाद होम पेज पर Combined Medical Services Examination 2026 e-Admit card लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें. 
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा?

UPSC के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, वैलिड मूल फोटो पहचान पत्र, काला बॉल प्वाइंट पेन और पेंसिल और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाना होगा. अगर एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उन्हें एक फोटो पहचान पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक सत्र के लिए निर्धारित परीक्षा घोषणा पत्र पर इन तस्वीरों को चिपकाने होगा. 

ये भी पढ़ें-NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?

किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध? 

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच और डिजिटल घड़ियां
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या आईटी गैजेट 
  • कैलकुलेटर 
  • किताबें और नोट्स 
  • बैग और दूसरे कीमती सामान 

रिपोर्टिंग टाइम का रखें विशेष ध्यान 

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. इस दौरान फेस ऑथेंटिकेशन, पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. आयोग के अनुसार सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश 9:00 बजे बंद हो जाएगा. दोपहर की शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 1:30बजे बंद कर दिया जाएगा. इन समय के बाद उम्मीदवारों को केंद्र के अंदर प्रवेश के अनुमति नहीं दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow